UBM India के SATTE का 26वां संस्करण ग्रेटर नौएडा में धूमधाम से सम्पन्न हुआ
ग्रेटर नौएडा, भारत, February 4, 2019 /PRNewswire/ --
- SATTE का 26वां संस्करण नए आयोजन एक नए स्थल - इंडिया एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नौएडा, दिल्ली - NCR में किया गया था।
- 50+ से अधिक देशों और 28 भारतीय राज्यों से 1,000+ से अधिक प्रतिभागी
- पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार तथा UNWTO द्वारा समर्थित
- धारणीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए I-Pledge अभियान में दूसरे वर्ष 40,000 से अधिक प्रतिज्ञाएं प्राप्त हुईं
UBM India ने वर्ष 2019 का स्वागत एक अग्रणी B2B ट्रैवेल ट्रेड सहभागिता शो SATTE के 26वें संस्करण के साथ जोरदार ढंग से किया, जिसे पहली बार इंडिया एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नौएडा, दिल्ली - NCR में आयोजित किया गया। 50+ से अधिक देशों और 28 भारतीय राज्यों, और पूरे भारत में 90 शहरों से 1,000+ से अधिक प्रतिभागियों के साथ इस तीन दिवसीय एक्सपो को उद्योग जगत की ओर से जबरदस्त प्रतिक्रिया प्राप्त हुई।
(Logo: https://mma.prnewswire.com/media/675607/UBM_Logo.jpg )
(Logo: https://mma.prnewswire.com/media/816613/SATTE_2019_Logo.jpg )
(Photo: https://mma.prnewswire.com/media/816611/SATTE_2019_Show_Floor.jpg )
(Photo: https://mma.prnewswire.com/media/816612/SATTE_Dance_Performances.jpg )
इस विशिष्ट एक्सपो का उद्घाटन मुख्य अतिथि Dr. Mahesh Sharma, केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), भारत सरकार द्वारा अन्य सम्मानित जनों Mr. John Amaratunga, पर्यटन विकास, ईसाई मामलों और वन्यजीव मंत्री, श्रीलंका सरकार; Mr. YB Tuan Muhammad Bakhtiar bin Wan Chik, पर्यटन, कला एवं संस्कृति उपमंत्री, मलेशिया; Ms. Nia Niscaya, पर्यटन विपणन उपमंत्री, पर्यटन मंत्रालय, इंडोनेशिया गणराज्य; Ms. Eunji Tae, अधिकारी, एशिया एवं प्रशांत क्षेत्रीय विभाग, UNWTO; Mr. Subhash Goyal, सदस्य, राष्ट्रीय पर्यटन सलाहकार समिति; Mr. Yogesh Mudras, मैनेजिंग डॉयरेक्टर, UBM India और Ms. Pallavi Mehra, ग्रुप डॉयरेक्टर, UBM India, व उद्योग जगत के अन्य जाने-माने प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न किया गया।
SATTE की बढ़ती भव्यता पर अपनी टिप्पणी करते हुए Dr. Mahesh Sharma ने कहा कि, "मैं UBM India को SATTE 2019 की जबरदस्त शुरूआत के लिए बधाई देता हूं। SATTE पर्यटन के क्षेत्र में प्रमुख हैसियत रखता है और इस प्लेटफार्म ने पर्यटन को नई ऊंचाईयां प्रदान की हैं। मेरे निर्वाचन क्षेत्र में इस समारोह में भागीदारी मेरे लिए गर्व का विषय है। भारत में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। यह देश की GDP में 6.8 प्रतिशत योगदान करता है और भारत आने वाले पर्यटकों की संख्या में 9 प्रतिशत से 13 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। SATTE के इस 26वें संस्करण के लिए मेरी शुभकामनाएं UBM ग्रुप के साथ हैं, जिन्होंने बीते वर्षों में यात्राओं का अर्थ बदल दिया है। इस वर्ष भी SATTE तथा पूरे पर्यटन उद्योग को मेरी तरफ से ढेरों शुभकामनाएं एवं धन्यवाद।"
यह प्लेटफार्म, पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा समर्थित है तथा इसे अनेक अंतर्राष्ट्रीय संगठनों और भारतीय एसोसिएशनों का समर्थन प्राप्त है। SATTE के अंतर्गत रूझानों का विश्लेषण करने, भावी विकास का पूर्वानुमान करने तथा ऐसे व्यावहारिक समाधान पेश करने का प्रयास किया गया है जो व्यवसायों को फलने-फूलने में मदद करें। यह एक ही स्थान पर भारत व अन्य देशों के लिए पर्यटन की वास्तविक संभावनाओं को प्रदर्शित करता है।
Mr. John Amaratunga, पर्यटन विकास, ईसाई मामले और वन्य जीव मंत्री, श्रीलंका सरकार ने श्रीलंका के दृष्टिकोण से भारतीय पर्यटन बाज़ार के बढ़ते महत्त्व को रेखांकित किया और तीव्र वृद्धि की अपार संभावनाओं का उल्लेख करते हुए अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि, "यह एक्सपो, पेशेवर लोगों को एकत्रित होने तथा कारोबार करने, आर्थिक अनिश्चितताओं का सामना करने के लिए समाधान-प्रेरित नवप्रवर्तन पेश करने में सक्षम बनाते हुए भारत में इनबाउंड, आउटबाउंड, तथा घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देता है। SATTE से जुड़ने पर मुझे गर्व है। भारतीय पर्यटकों के लिए श्रीलंका को सबसे पसंदीदा गंतव्य स्थल बनाना हमारा ध्येय है। लंबे समय तक ठहराव और अधिक खर्च करने वाले पर्यटकों के संदर्भ में हम भारतीय आउटबाउंड बाज़ार की पूरी संभाववनाओं का लाभ उठाने से अभी काफी पीछे हैं।"
Ms. Nia Niscaya, पर्यटन विपणन उपमंत्री, पर्यटन मंत्रालय, इंडोनेशिया गणराज्य, ने कहा कि, "नए विचारों के भंडार तथा वैचारिक नेतृत्व के मामले में SATTE जैसी प्रदर्शनी अग्रणी है। इंडोनेशिया के लिए भारत बहुत महत्त्वपूर्ण बाज़ार है क्योंकि यह 30 प्रतिशत वृद्धि के साथ दूसरी सबसे तेज गति से विकसित हो रहा है। इस वर्ष हमने भारत से 700,000 पर्यटकों का लक्ष्य रखा है और अपना लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रयासरत हैं। इस बहुरंगी B2B शो में भागीदारी मेरे लिए खुशी और सम्मान की बात है, जिसमें मैं अपने देश इंडोनेशिया का प्रतिनिधित्व करते हुए भारतीयों को हमारी संस्कृति व विरासत अनुभव करने के लिए आमंत्रित कर रही हूं। इस शो के लिए किए गए तथा भावी अथक प्रयासों हेतु मैं UBM टीम को ढेरों बधाईयां देती हूं।"
इस एक्सपो में भारत के राज्यों से रिकार्ड भागीदारी रही-राजस्थान, गुजरात, गोवा, उत्तराखण्ड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक और मध्य प्रदेश साझेदार भारतीय राज्य रहे। उत्तर प्रदेश SATTE 2019 का मेजबान राज्य रहा। अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन बोर्डों में, SATTE 2019 के लिए इंडोनेशिया फीचर गंतव्य देश और अज़रबैजान फोकस देश रहा। थाईलैण्ड, मलेशिया, दुबई, और श्रीलंका, साझेदार देश रहे।
SATTE 2019 के सफलतापूर्वक संपन्न होने के अवसर पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए Mr. Yogesh Mudras, मैनेजिंग डॉयरेक्टर, UBM India ने कहा कि, "SATTE अपनी प्रेरक प्रकृति के कारण हमारे लिए सदैव ही एक अद्वितीय प्रदर्शनी रही है। यह इस उपमहाद्वीप के सबसे बड़े, सबसे अग्रणी, तथा एकमात्र ऐसे अंतर्राष्ट्रीय ट्रैवेल शो के रूप में उभरा है जहां पूरी दुनिया के प्रदर्शनीकर्ता और खरीदार भागीदारी करके विश्व के इस भाग में विविधतापूर्ण वैश्विक ट्रैवेल और टूरिज्म उत्पादों और सेवाओं को प्रदर्शित तथा खरीदारी करते हैं। प्रदर्शनीकर्ताओं से मिलने वाली जबरदस्त प्रतिक्रिया हो, या प्रासंगिक विषयों पर आधारित हमारी महत्त्वपूर्ण कॉन्फ्रेन्स, जैसे कि पर्यटन और नौकरियां, क्रूज पर्यटन, कार्पोरेट ट्रैवेल, MICE और चेक टूरिज्म, दुबई टूरिज्म, और सिंगापुर टूरिज्म आदि के द्वारा डेस्टिनेशन ब्रीफिंग सत्र हों, SATTE अपने-आप में ऐसा सम्पूर्ण अनुभव है, जिसे कोई भी ट्रैवेल पेशेवर छोड़ना नहीं चाहता। प्रत्येक वर्ष हम अपने सर्वोत्तम प्रयास करते हुए शो को पिछले से अधिक प्रभावशाली बनाकर उद्योग जगत की सेवा करते हैं और पर्यटन के क्षेत्र में एक अन्य लाभकारी वर्ष के लिए हम उत्सुक हैं।"
उन्होंने आगे बताया कि, "नए आयोजन स्थल - इंडिया एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नौएडा, दिल्ली - NCR में SATTE का 26वां संस्करण, अपनी भव्यता की परंपरा को आगे बढ़ाने वाला रहा और हमें इस बात की अपार प्रसन्नता है कि हमने हर साल की तरह SATTE में महत्त्वाकांक्षी ट्रैवेलर्स को आकृष्ट किया जिससे विजिटरों की संख्या में वृद्धि हुई।"
इस वर्ष भी SATTE को अंतर्राष्ट्रीय संगठनों/एसोसिएशनों और भारतीय ट्रैवेल ट्रेड एसोसिएशनों जैसे कि World Tourism Organisation (UNWTO), Indian Association of Tour Operators (IATO), Travel Agents Association of India (TAAI), Association of Domestic Tour Operators of India (ADTOI), Travel Agents Federation of India (TAFI), IATA Agents Association of India (IAAI), India Convention Promotion Bureau (ICPB), Universal Federation of Travel Agents Association (UFTAA), Pacific Asia Travel Association (PATA) और Enterprising Travel Agents Association (ETAA), Network of Indian MICE Agents, Association of Corporate Travel Executives, Cruise Lines International Association आदि का सहयोग प्राप्त हुआ।
T3 के सहयोग से UBM India द्वारा 17 जनवरी 2019 को SATTE Awards का आयोजन किया गया। यह पुरस्कार, ट्रैवेल और टूरिज्म उद्योग में प्रमुख हितधारकों की उत्कृष्टता, उपलब्धियों और नवप्रवर्तनों को सम्मानित करने व सराहने के लिए एक प्रयास है और पारदर्शिता, ईमानदारी और वास्तविकता के मापदंडों पर आधारित हैं, जो कि SATTE और T3 के मूल्यों में निहित विचारधारा है। इन पुरस्कारों में नेटवर्किंग के अवसर, प्रेजेंटेशन, तथा अन्य विशेषताएं भी शामिल रहीं। 21 पुरस्कारों में ट्रैवेल और टूरिज्म उद्योग के विभिन्न वर्गों जैसे कि क्रूज, टूर ऑपरेटर्स, होटल, गंतव्य स्थल, ऑनलाइन ट्रैवेल पोर्टल व अन्य को शामिल किया गया।
SATTE पुरस्कार 2019 - श्रेणी और विजेताओं की सूची
श्रेणी विजेता
Best Blogger - Company Operated Blog - Holiday Travel Triangle Pvt. Ltd.
Best Blogger - Individual Blog - Travel See Write
Best Cruise Liner - Royal Caribbean International
- Indian Railway Catering and Tourism
Best Domestic Tour Operator - Corporation Ltd (IRCTC Ltd.)
Best Foreign Destination - Tourism Australia
Best Foreign Destination - Tourism Authority of Thailand
Best Hotel in India - Heritage Hotel - Vivaana Culture Hotel, Mandawa, Rajasthan
Best Hotel in India - Luxury Hotel - The St. Regis Mumbai
Best Hotel in India - Mid Market - Rokeby Manor
Best Inbound Tour Operator - Swagatam Tours Pvt. Ltd.
Best Niche Tour Operator - Adventure
Tourism - Wanderlust Travels Pvt. Ltd.
iCE Travels & Tours Pvt. Ltd (iCE Group
Best Niche Tour Operator - MICE Tourism India)
Best Niche Tour Operator - Others - PEAK DMC India
Best Online Travel Booking Site - Tavel Boutique Online
Best Outbound Tour Operator - Cox and Kings Ltd.
Best Startup - OYO Hotels and Homes
Lifetime Achievement Award - Amitabh Kant
Industry Crusader - Deep Kalra
Women Leader in Travel Industry - Priya Paul
SATTE T3 Initiative Recognition -
Exhibition Venue of the Year - India Expo Mart Limited
Tourism Brand of the Year - Odisha Tourism
SATTE के बारे में:
SATTE का आयोजन UBM द्वारा किया गया, जो जून 2018 में Informa PLC से मिलकर विश्व में एक प्रमुख B2B इन्फार्मेशन सर्विसेज ग्रुप और सबसे बड़ी B2B इवेंट्स आर्गनाइजर कंपनी बन गई है। SATTE के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया https://www.satte.in/ और एशिया में हमारी उपस्थिति के बारे में अधिक जानकारी के लिए http://www.ubm.com/global-reach/ubm-asia देखें।
UBM Asia के बारे में:
UBM Asia हाल ही में Informa PLC का भाग बन गई है, जो कि विश्व में एक प्रमुख B2B इन्फार्मेशन सर्विसेज ग्रुप और सबसे बड़ी B2B इवेंट्स आर्गनाइजर कंपनी है। एशिया में हमारी उपस्थिति के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया https://www.ubm.com/global-reach/ubm-asia देखें।
किसी मीडिया पूछताछ के लिए, कृपया संपर्क करें:
UBM India
Roshni Mitra
[email protected]
Mili Lalwani
[email protected]
Prachi Kumar
[email protected]
+91-7718866668
UBM India
Share this article