ग्रेटर नोएडा, भारत, September 20, 2018 /PRNewswire/ --
भारत में हरित ऊर्जा क्षेत्र में उपलब्धियों का सर्वोच्च मापदंड
12th Annual Renewable Energy India Expo के पूर्वकार्यक्रम के रूप में UBM India ने 17 सितम्बर, 2018 को ग्रेटर नोएडा में प्रतिष्ठित Renewable Energy India Awards (REIA) का चौथा संस्करण पेश किया। कार्यक्रम के प्रोसेस एडवाइजर्स के रूप में Ernst and Young के सहयोग से Renewable Energy India Awards रिन्युएबल एनर्जी परियोजना विकास तथा कार्यप्रदर्शन के विविध आयामों में उत्कृष्टता को सम्मानित करने के लिए हैं। इसमें रिन्युएबल एनर्जी विकासकर्ता, निर्माता, तथा व्यक्तियों को उनकी उपलब्धियों और योगदानों के लिए शामिल किया गया है। इन पुरस्कारों ने रिन्युएबल एनर्जी के क्षेत्र में उद्योग जगत की श्रेष्ठ प्रतिभाओं को उत्कृष्टता और नवप्रवर्तन के मापदंडों पर वैश्विक दर्शक वर्ग के समक्ष सम्मानित किया।
(Logo: https://mma.prnewswire.com/media/675607/UBM_Logo.jpg )
(Logo: https://mma.prnewswire.com/media/746615/REI_Awards_Logo.jpg )
(Photo: https://mma.prnewswire.com/media/746616/Winners_REI_Awards_2018.jpg )
मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया, और स्टार्ट अप अभियानों तथा स्वच्छ ऊर्जा संबंधी विविध वैश्विक प्रयासों के साथ रिन्युएबल एनर्जी की मांग बढ़ रही है, और भारत सरकार, रिन्युएबल एनर्जी क्षेत्र में कंपनियों की वृद्धि हेतु पूरक प्रयास कर रही है। ये पुरस्कार और सम्मान, भारत के रिन्युएबल एनर्जी बाज़ार में एकदम नई तरह के नवप्रवर्तनों और पहलों के माध्यम से क्रांतिकारी परिवर्तनों हेतु कठिन परिश्रम करने वाले औद्योगिक प्रतिनिधियों को समर्थित और प्रोत्साहित करेंगे।
अपने चौथे वर्ष में ये पुरस्कार, भागीदारी और विश्वसनीयता के संदर्भ में प्रभावशाली रूप से भव्य बन गए हैं जिनमें इस वर्ष नामांकनों की संख्या में 100% से अधिक वृद्धि हुई। उद्योग जगत में सबसे उत्तम प्रतिभाओं को उजागर करने के मामले में निष्पक्ष तौर-तरीके अपनाए जाने की वजह से REI पुरस्कार को अब उद्योग में उपलब्धि का मानदंड माना जाता है।
इस वर्ष पुरस्कार की विस्तृत श्रेणियों को रिन्युएबल एनर्जी क्षेत्र के विविध वर्गों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया था। इस वर्ष तीन नई श्रेणियां शामिल की गईं; RE स्किलिंग - जो स्किल इंडिया से प्रेरित थी, RE स्टार्ट-अप्स और RE एंड यूजर्स। इसके अलावा, 2018 हेतु पुरस्कार श्रेणियों में बायो एनर्जी, E-गतिशीलता और स्टोरेज समाधान, RE व्यावहारिक अनुसंधान, अग्रणी EPC - सोलर ग्राउंड आधारित और सोलर रूफटॉप, RE RESCO, ऑफ ग्रिड रिन्युएबल्स इनोवेशन, RE डेवेलपर्स, RE निर्माता- कम्पोनेन्ट निर्माण और सोलर मॉड्यूल, RE अंतर्राष्ट्रीय उत्कृष्टता - भारतीय कंपनियां और विदेशी कंपनियां, विशेष सम्मान - RE तकनीक/उत्पाद नवप्रवर्तन में उत्कृष्टता, तथा स्वच्छ रसोई में असाधारण योगदान करने वाले व्यक्ति आदि को शामिल किया गया।
प्रक्रिया आधारित सुदृढ़ तरीकों तथा RE क्षेत्र में अपने विषय में विशेषज्ञता संबंधी उत्कृष्टता हासिल करने वाले औद्योगिक विचारकों वाले निष्पक्ष निर्णायक मंडल सहित इन पुरस्कारों का विधिपूर्वक आयोजन किया गया। REI Awards में अब दो-चरण वाली निर्णय प्रक्रिया का पालन किया जाता है जिसे निर्णायकों व प्रतिभागियों द्वारा काफी सराहा गया, और यह मूल्यांकन प्रक्रिया को अत्यधिक सुदृढ़ बनाते हुए अत्यन्त उच्चकोटि के नामांकितों को आकृष्ट करती है।
REI 2018 के निर्णायकों में Mr. Ajit Gupta, पूर्व सलाहकार, Ministry of New and Renewable Energy (MNRE), भारत सरकार; Mr. Kuljit Singh Popli, CMD, Indian Renewable Energy Development Agency Limited (IREDA); Mr. Anurag Mishra, वरिष्ठ स्वच्छ ऊर्जा विशेषज्ञ, United States Agency for International Development (USAID); Mr. Bharat Bhargava, महासचिव, ONGC ऊर्जा केंद्र; Mr. Pankaj Batra, सदस्य (नियोजन), केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण और Mr. Tobias Winter, निदेशक, Indo German Energy Forum (IGEF) शामिल थे।
REIA 2018 के विजेताओं की सूची निम्नानुसार है:
श्रेणी का नाम विजेता का नाम
बायो एनर्जी में उत्कृष्टता Punjab Renewable Energy Systems
E-गतिशीलता और स्टोरेज समाधानों में उत्कृष्टता Statcon Energiaa
RE स्किलिंग में उत्कृष्टता SOULS Initiative, IIT Bombay
Sterling & Wilson Solar Private
अग्रणी EPC - सोलर ग्राउंड आधारित Limited
अग्रणी EPC - सोलर रूफटॉप Bosch Energy and Building Solutions
Cleanmax Enviro Energy Solutions
अग्रणी RE RESCO LTD
अग्रणी ऑफ ग्रिड रिन्युएबल्स इनोवेशन Simpa Energy India Pvt Ltd
अग्रणी RE डेवेलपर्स SB Energy
अग्रणी RE निर्माता - कम्पोनेन्ट निर्माण Gujarat Borosil
अग्रणी RE निर्माता - सोलर मॉड्यूल Vikram Solar Pvt Ltd
RE उत्कृष्टता - एंड यूजर्स Tata Motors (Pune)
Sterling and Wilson Solar Private
RE अंतर्राष्ट्रीय उत्कृष्टता - भारतीय कंपनियां Limited
RE अंतर्राष्ट्रीय उत्कृष्टता - विदेशी कंपनियां E.R Dupont India Private Limited
RE स्टार्ट-अप Durga Energy
विशेष सम्मान- RE तकनीक / उत्पाद नवप्रवर्तन CSIR (National Physical Laboratory)
RE यावहारिक अनुसंधान में उत्कृष्टता Dr. VVN Kishore
स्वच्छ रसोई में असाधारण योगदान करने वाले व्यक्ति Dr. Svati Bhogle
Renewable Energy India Awards के बारे में अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: http://www.reiaward.com
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
Mr. Ritesh Indulkar
T: +91(022)6172-7076
M: +91-9664219292
E: [email protected]
W: http://www.reiaward.com
मीडिया संपर्क:
Prachi Kumar
[email protected]
+91-7718866668
UBM India
Share this article