मुम्बई, August 30, 2018 /PRNewswire/ --
10-11 सितम्बर 2018 - सहारा स्टार होटल
भारतीय और वैश्विक सौंदर्य प्रसाधन क्षेत्र के लिए एक उत्कृष्ट आयोजन
बोलोग्ना, लास वेगास और हांगकांग में सफल, विशिष्ट व्यापारिक शो के आयोजन जिनमें पूरे विश्व से कुल मिलाकर 370,000 से अधिक पेशेवर और 7,000 कंपनियां शामिल हुए, के बाद अब Cosmoprof प्लेटफार्म Cosmoprof India के रूप में भारत में प्रवेश करने के लिए तैयार है, जो कि ब्यूटी सेक्टर के लिए एक गतिशील और बढ़ता हुआ बाज़ार है। यह शो, जो कि 10 और 11 सितम्बर को सहारा स्टार होटल में एक प्रीव्यू शो के रूप में होगा, यह न केवल पूरे भारतीय सौंदर्य प्रसाधन उद्योग बल्कि अंतर्राष्ट्रीय सौंदर्य प्रसाधन उद्योग के लिए भी सोर्सिंग कार्यक्रम होगा।
(Logo: https://mma.prnewswire.com/media/675607/UBM_Logo.jpg )
(Logo: https://mma.prnewswire.com/media/736740/Cosmoprof_India_Preview_Logo.jpg )
(Photo: https://mma.prnewswire.com/media/684196/Cosmoprof_India_Preview.jpg )
सौंदर्य प्रसाधन उद्योग का समर्थन करने और इसे बढ़ावा देने की अपनी पुरानी प्रतिबद्धता बनाए रखते हुए Cosmoprof India अंतर्राष्ट्रीय सौंदर्य प्रसाधन उद्योग क्षेत्र के लिए UBM India और BolognaFiere की ओर से एक उत्कृष्ट आयोजन है। भारतीय उप-महाद्वीप विश्वस्तरीय तैयार सौंदर्य प्रसाधन उत्पाद देखने के लिए उत्सुक है जिनकी विविध ग्राहक वर्गों के बीच भारी मांग बनी हुई है। इसके अलावा, अग्रणी अंतर्राष्ट्रीय ब्रांडों से नेटवर्किंग, तथा नए औद्योगिक, सेवा और पैकेजिंग समाधान उपलब्ध कराने वाले सप्लॉयरों से मुलाकातों के अवसर, निश्चित ही स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा देने में मददगार होंगे, भारत का नवप्रवर्तक तकनीकों और श्रेष्ठ गुणवत्ता मानकों से परिचय कराएंगे, जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक आवश्यकता हैं।
Cosmoprof India, की घोषणा के अवसर पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, Mr. Yogesh Mudras, मैनेजिंग डायरेक्टर, UBM India ने कहा कि, "Cosmoprof Worldwide जैसे प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड के गहन ज्ञान और विशेषज्ञता पर आधारित Cosmoprof को भारत में पेश करते हुए हम रोमांचित हैं, जो अभी तक केवल लास वेगास, बोलोग्ना (इटली), और हांगकांग में ही विशिष्ट रूप से आयोजित होता था -- मुम्बई अब ऐसा चौथा शहर बन गया है। सौंदर्य और प्रसाधन उद्योग में रूझानों और विकासों के विश्लेषण और पूर्वानुमान के ध्येय के साथ कारोबारी लोगों की मदद हेतु तत्पर Cosmoprof India Preview न केवल रचनात्मक साबित होगा, बल्कि यह दो दिवसीय कार्यक्रम पूरी तरह सूचनाप्रद और रोचक भी होगा। ऐसी आशा है कि यह भारत में सौंदर्य और प्रसाधन क्षेत्र से जुड़े पेशेवरों के लिए अत्यधिक मूल्य संवर्धन करेगा, जो सुसंगठित तरीके से लाभप्रद बाज़ार के फायदे प्राप्त कर सकेंगे। भारत में पहले संस्करण वाले इस प्रिव्यू को जबरदस्त प्रतिक्रियाएं मिली हैं।"
"370,000 से अधिक पेशेवर और 7,000 कंपनियां, बोलोग्ना, Cosmoprof North America के साथ लास वेगास, और Cosmoprof Asia के साथ हांगकांग में शामिल थीं।" ऐसा BolognaFiere Cosmoprof और BolognaFiere Group के बोर्ड सदस्य Cinzia Barbieri ने बताया। उन्होंने आगे कहा कि, "और अब हम वास्तव में उम्मीद करते हैं कि Cosmoprof India दक्षिण-पूर्व एशिया में B2B सौंदर्य प्रसाधन क्षेत्र का मानक (संदर्भ) आयोजन बनेगा। यह शो फिनिश्ड प्रोडक्ट्स खासतौर से कॉस्मेटिक्स और टॉयलेट्रीज, ब्यूटी सैलोन, हेयर, नेल और एसेसरीज, वाले ब्रांडों के लिए, तथा सप्लाई चेन के लिए, जिसमें कच्चे माल और संघटकों, ठेका उत्पादन और निजी लेबल, एप्लिकेटर्स, प्राथमिक और द्वितीयक पैकेजिंग वाली अग्रणी कंपनियां शामिल हैं, के लिए नई संभावनाएं पेश करता है। इसके अलावा, इसमें आगंतुकों को Cosmotalks में आयोजित सेमिनारों और कार्यशालाओं के माध्यम से सौंदर्य प्रसाधन क्षेत्र से जुड़ी नई जानकारियां पाने का भी अवसर मिलेगा, जिनमें प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों व वैचारिक नेताओं की भागीदारी होगी।"
सौंदर्य प्रसाधन उद्योग के सभी स्तरों का प्रतिनिधित्व किया जाएगा: मेक-अप, स्किनकेयर और बॉडीकेयर, हेयर केयर, परफ्यूमरी और कॉस्मेटिक्स, ब्यूटी सैलोन और स्पा, नेल, एसेसरीज, सैलोन्स के लिए फर्नीचर और उपयुक्त सामग्रियां। 97 स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय कंपनियां मुम्बई में खरीदारों और वितरकों के सामने अपने उत्पादों को प्रदर्शित करेंगी। कार्यक्रम के दौरान कारोबारी संभावनाएं बढ़ाने के लिए प्रीव्यू में Cosmoprof Worldwide Bologna की ओर से एक इंटरनेशनल बायर प्रोग्राम भी रखा गया है जो भारत, संयुक्त अरब अमीरात, तथा दक्षिण पूर्व एशिया की कंपनियों, वितरकों, खरीदारों, आयातकों और आपूर्तिकर्ताओं के बीच B2B बैठकों की सुविधा प्रदान करेगा।
Cosmoprof India Preview में कई आकर्षक प्रस्तुतिकरण और विशेषताएं शामिल हैं। उदाहरण के लिए, Cosmotalks के जानकारियों से भरपूर सत्र और सेमिनार जो Cosmoprof India Preview में होने निर्धारित हैं, इनमें अंतर्राष्ट्रीय विख्यात पार्टनरों का सहयोग-लाभ उठाया जाएगा। कंसल्टिंग प्रोजेक्ट्स और मार्केट लाइनों के विकास में विशेषज्ञ Beautystreams द्वारा 'स्प्रिंग/समर2019 ब्यूटी ट्रेंड फोरकॉस्ट' : अगले सीजन के लिए सौंदर्य उद्योग हेतु रंगों, बनावटों और रूपों के रूझान प्रस्तुत किए जाएंगे। एक उच्च संदर्भित बाज़ार अनुसंधान कंपनी Euromonitor द्वारा 'ब्यूटी में नए उपभोक्ता मूल्य और नई अवधारणाएं' शीर्षक से एक सत्र आयोजित किया जाएगा जिसमें यह रेखांकित किया जाएगा कि किस तरह से उपभोक्ता अब सार्थक उपभोग की ओर मुड़ रहे हैं, और गुणवत्ता, पारदर्शिता, सरलता और अनुकूलित अनुभवों को पसंद करते हैं। 'भारत में व्यापार करने के लिए आपके जानने हेतु आवश्यक प्रमुख 10 सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण बातें' पर सेमिनार का आयोजन अमेरिकी उत्पादन उद्योगों की एसोसिएशन ICMAD - Independent Cosmetic Manufacturers and Distributors, द्वारा किया जा रहा है जो भारतीय बाज़ार में रूचि रखने वाले औद्योगिक विशेषज्ञों को समर्पित होगा। सबसे बड़े वैश्विक निगमों से साझेदारियां कायम करने वाली डिजाइन एजेंसी Centdegrés द्वारा 'भारतीय ब्यूटी ब्रांडों की नई पीढ़ी को डिजाइन करना' विषय पर सत्र के दौरान वैश्विक बाज़ारों पर भारतीय ब्रांडों के संभावित प्रभाव का विश्लेषण किया जाएगा। सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण औद्योगिक समूहों की परामर्श एजेंसी Kline & Company द्वारा 'भारतीय सैलोन हेयर केयर बाज़ार की चुनौतियां और अवसर' प्रस्तुति विशेषकर हेयर सेक्टर में पेशेवरों की दुनिया पर केंद्रित होगी, जो कि देश में इस उद्योग के विकास हेतु सबसे महत्त्वपूर्ण वर्गों में से एक है।
एक बहुप्रतीक्षित विशेषता, Cosmoprof OnStage में कॉस्मेटिक्स उद्योग हेतु सर्वोत्तम नवप्रवर्तनों तथा रचनात्मकता को प्रदर्शित किया जाएगा। लाइव डिमांस्ट्रेशंस, हेयर शो, विविध रंगों वाली नेल आर्ट, मेक-अप तकनीकों, अत्याधुनिक उत्कृष्ट सौंदर्य उपचारों तथा प्रदर्शनीकर्ता कंपनियों द्वारा प्रस्तुत नए उत्पादों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा भारतीय सौंदर्य संस्कृति की संभावनाएं खोजने के लिए Cosmoprof India वैश्विक डिजाइन एजेंसी centdegrés की साझेदारी में #VibrantIndia नामक एक विशिष्ट अनुभव पृष्ठ तैयार करेगा। इसके अलावा, शो फ्लोर पर Beautystreams प्रदर्शनीकर्ता कंपनियों के उत्पादों में रूझानों की खोज करेगी।
शो के समापन के पश्चात, Cosmoprof India Trends रिपोर्ट दी जाएगी और Cosmoprof India के सबसे प्रभावशाली आइटम प्रस्तुत किए जाएंगे।
अधिक विवरणों के लिए हमारी वेबसाइट, http://www.cosmoprofindia.com/ देखें।
उद्योग जगत की प्रतिक्रियाएं:
Ronald Jean, मैनेजिंग डायरेक्टर, Pevonia Global Spa Consulting: "लगभग तीन दशकों से Pevonia विश्वस्तर पर सबसे उत्कृष्ट स्पा और पेशेवर सौंदर्य विशेषज्ञों को प्राकृतिक स्किनकेयर समाधान उपलब्ध कराने में अग्रणी रही है। भारत में Pevonia के नए विशिष्ट वितरक के रूप में, Ozone Group की भारत में Cosmoprof के पहले शो में लांच सर्वाधिक उपयुक्त है। हमारी कंपनियों की सोच बिल्कुल एक जैसी है। Pevonia के पर्यावरण अनुकूल स्किनकेयर उत्पाद तथा इन-स्पा ट्रीटमेन्ट, सबसे उत्कृष्ट प्राकृतिक वानस्पतिक और सामुद्रिक संघटकों का अत्याधुनिक तकनीक और डिलीवरी सिस्टमों से तालमेल प्रस्तुत करते हैं।"
Samir Srivastav, चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर, Jean Claude Biguine Salon & Spa: "पिछले 14 वर्षों से सौंदर्य उद्योग से जुड़े रहने के नाते मैंने भारतीय सौंदर्य और स्वास्थ्य उद्योग क्षेत्र में सबसे आकर्षक रूपांतरण होते देखे हैं जो कि तेज गति से बढ़ रहा है और जिसमें आगे अत्यधिक वृद्धि की भरपूर संभावनाएं हैं। वास्तव में, यह कहा जाता है कि यह अमेरिका और यूरोप के बाज़ारों की तुलना में दोगुनी गति से बढ़ रहा है। रिटेल सेक्टर के भी विकसित होने के साथ भारत में महानगरों के साथ टियर 2 शहरों में भी शॉपिंग मॉल्स की बढ़ोत्तरी होने के साथ सौंदर्य व्यवसाय संगठित रिटेल क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है। इसलिए Cosmoprof जैसे प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय प्लेटफार्म के लिए भारतीय संस्करण की शुरूआत के लिए माहौल एकदम अनुकूल बना हुआ है। इसमें हम नए विचारों, रूझानों, और कारोबार बढ़ाने वाले गठबंधनों की उम्मीदें कर सकते हैं। वास्तव में Cosmoprof India भारतीय सौंदर्य उद्योग में पेशेवर वृद्धि की झलक प्रदर्शित करेगा और यह सचमुच एक ऐसा विचार है जिसका समय अब आ चुका है।"
Vikram Bhatt, फाउंडर और डायरेक्टर, Enrich Hair & Skin Solutions Pvt. Ltd: "पिछले वर्षों में अनेक अंतर्राष्ट्रीय स्थानों पर Cosmoprof में भाग लेकर हमने नए रूझानों को समझने से लेकर संभावित साझेदार कंपनियों से मुलाकातों के रूप में काफी लाभ प्राप्त किया है, और मुझे प्रसन्नता है कि अब यह भारत में होने जा रहा है। सितम्बर में आयोजित होने वाली पहली प्रदर्शनी को लेकर मेरी शुभकामना है कि यह एक सफल शुरूआत और एक शानदार शो साबित होगा।"
Sandhya Chipalkatti, एडिटर और पब्लिशर, StyleSpeak: "Cosmoprof से हमारा पुराना संबंध मुझे आश्वस्त करता है कि इसका भारतीय संस्करण, भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय ब्रांडों के लिए महत्त्वपूर्ण अवसर प्रस्तुत करेगा।"
Cosmoprof India के बारे में:
Cosmoprof India का आयोजन UBM और BolognaFiere के बीच संयुक्त उपक्रम Cosmoprof Asia Ltd द्वारा किया जाएगा, और UBM जो जून 2018 में Informa PLC से मिलकर विश्व में एक प्रमुख B2B इन्फार्मेशन सर्विसेज ग्रुप और सबसे बड़ी B2B इवेंट्स आर्गनाइजर कंपनी बन गई है। Cosmoprof India शो के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया http://www.cosmoprof.com/about-us/cosmoprof-network/cosmoprof-india/ और एशिया में हमारी उपस्थिति के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया https://www.ubm.com/global-reach/ubm-asia देखें।
UBM Asia के बारे में:
UBM Asia हाल ही में Informa PLC का भाग बन गई है, जो कि विश्व में एक प्रमुख B2B इन्फार्मेशन सर्विसेज ग्रुप और सबसे बड़ी B2B इवेंट्स आर्गनाइजर कंपनी है। एशिया में हमारी उपस्थिति के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया https://www.ubm.com/global-reach/ubm-asia देखें।
BolognaFiere Group (http://www.bolognafiere.it) के बारे में
BolognaFiere Group विश्व में कॉस्मेटिक्स (सौंदर्य प्रसाधन), फैशन, आर्किटेक्चर, बिल्डिंग, आर्ट और कल्चर (कला एवं संस्कृति) के क्षेत्रों में प्रमुख व्यापारिक शो आयोजक हैं। इस ग्रुप के पोर्टफोलियो में 80 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनियां शामिल हैं जिनमें 1967 में स्थापित तथा बोलोग्ना, इटली में आयोजित होने वाला सौंदर्य पेशेवरों के लिए विश्व में सबसे महत्त्वपूर्ण मिलन-स्थल Cosmoprof Worldwide Bologna शामिल है।
2019 संस्करण के लिए Cosmoprof प्रत्येक पेशेवर लक्ष्य के अनुसार विभिन्न उद्घाटन तिथियों की पुष्टि कर रहा है। परफ्यूमरी और कॉस्मेटिक्स, ग्रीन और आर्गनिक पर फोकस के साथ गुरूवार 14 से रविवार 17 मार्च 2019 तक Cosmopack और Cosmo|Perfumery & Cosmetics का आयोजन होगा, जिसमें एक ओर आपूर्तिकर्ताओं तथा निर्माताओं के बीच और दूसरी ओर तैयार उत्पादों की कंपनियों, खरीदारों और रिटेलरों के बीच कारोबारी मुलाकातें कराई जाएंगी, और Cosmoprime जो सबसे उत्कृष्ट परफ्यूमरी हेतु समर्पित होगा। शुक्रवार 15 से सोमवार 18 मार्च तक Cosmo|Hair & Nail & Beauty Salon के पेशेवर वितरण चैनल खुलेंगे, जिसमें ब्यूटी सैलून और स्पा के मालिकों, हेयर ड्रेसर्स, हेयर स्टाइलिस्ट्स, नेल आर्टिस्ट, और वितरकों की उपस्थिति होगी। हांगकांग (1996 में स्थापित), लास वेगास (2003 में स्थापित) और 2018 से मुम्बई में शुरू ट्रेड शो के साथ Cosmoprof द्वारा प्रस्तुत अंतर्राष्ट्रीय प्लेटफार्म सौंदर्य उद्योग के लिए एक असली वैश्विक बाज़ारस्थल उपलब्ध कराता है, जहां ब्रांड विकसित हो सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए, http://www.cosmoprof.com/cosmoprof/cosmoprof-worldwide-bologna/.
मीडिया संपर्क:
ASIA:
UBM India Pvt. Ltd.:
Ms. Roshni Mitra
P: +91-7506183888
[email protected]
Ms. Mili Lalwani
P: +91-9833279461
[email protected]
WORLDWIDE:
BolognaFiere Cosmoprof Spa:
Mr. Paolo Landi
P: +39-02-45-47-08-320
[email protected]
Ms. Arianna Rizzi
P: +39-02-45-47-08-253
[email protected]
Share this article