हैदराबाद, भारत, August 22, 2018 /PRNewswire/ --
हैदराबाद में आयोजित 5वें संस्करण में विजिटरों की संख्या में 24% की बढ़ोत्तरी रही
UBM India द्वारा आयोजित PharmaLytica के पांचवें संस्करण का Hitex Exhibition Centre में हाल ही में धूमधाम से समापन हुआ। इस वर्ष PharmaLytica में फार्मा उद्योग से जुड़े प्रदर्शनीकर्ताओं की भरपूर भागीदारी के साथ विजिटरों की संख्या में भी जबरदस्त 24% की
वृद्धि रही।
(Logo: https://mma.prnewswire.com/media/675607/UBM_Logo.jpg )
(Logo: https://mma.prnewswire.com/media/726649/PharmaLytica_2018.jpg )
भारत में सबसे सम्पूर्ण एनालिटिकल, बायो-टेक्नोलॉजी, लैब उपकरण, फार्मा मशीनरी और फार्मा पैकेजिंग आयोजन के रूप में PharmaLytica 2018 ने फार्मास्यूटिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को नवीनतम औद्योगिक रूझान, नवप्रवर्तन समझने और बिजनेस करने के लिए एक स्थान पर एकत्रित किया।
फार्मास्यूटिकल सेक्टर में गुणवत्ता आश्वस्ति, तकनीक, गुणवत्ता संस्कृति और नियामकीय तथा अनुपालना मानकों आदि प्रासंगिक विषयों पर औद्योगिक विशेषज्ञों द्वारा जानकारियों से भरपूर सत्रों और पैनल चर्चाओं के आयोजन किए गए। कॉन्फ्रेन्स का फोकस वृद्धि के चरण, चुनौतियों, तथा यह उद्योग आने वाले वर्षों में वैश्विक फार्मा उद्योग में किस तरह से खुद को अलग साबित कर सकता है, इस पर रहा।
पहली बार 10 - 12 जून, 2019 को मुम्बई में PharmaLytica का आयोजन करके पश्चिमी क्षेत्र के मजबूत फार्मा बाज़ार में प्रवेश करते हुए एक्सपो का विस्तार करने की योजना है। दक्षिणी-पश्चिमी बाज़ार में लैब और एनालिटिकल, फार्मा मशीनरी और पैकेजिंग आदि सेक्टरों को लक्ष्य करते हुए PharmaLytica, इस क्षेत्र में अपनी प्रासंगिकता बरकरार रखने के लिए API और एक्सिपिएंट्स भी लांच करेगा।
हैदराबाद में PharmaLytica, के पांचवें संस्करण 2018 के समापन के अवसर पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, Mr. Yogesh Mudras, मैनेजिंग डायरेक्टर, UBM India ने कहा कि, "PharmaLytica 2018 में इतने बड़े पैमाने पर भारतीय और वैश्विक कंपनियों की भागीदारी देखकर हम अत्यधिक रोमांचित हैं। UBM India में, हम अपनी प्रदर्शनियों की रूपरेखा के अंतर्गत उत्पादों में नवीनता तथा विचारों के आदान-प्रदान प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आने वाले वर्षों में हम इस प्रतिष्ठित प्लेटफार्म को नई ऊंचाईयों तक ले जाने के लिए तैयार हैं। फार्मा क्षेत्र में हमारी बढ़ती और बेजोड़ प्रस्तुतियों को देखते हुए, हमें 2019 में PharmaLytica को मुम्बई में आयोजित करने को लेकर प्रसन्नता है, जिसका ध्येय दक्षिणी बाज़ार के साथ ही पश्चिमी क्षेत्र के मजबूत बाज़ार में काफी मूल्य संवर्धन करना है।"
इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए, Mr. Uday Bhaskar, महानिदेशक, Pharmexcil ने कहा कि, "मुझे PharmaLytica से जुड़कर प्रसन्नता है जिसने उद्योग जगत व विजिटरों को नवीनतम उपकरणों व रूझानों के बारे में समझने में मदद की है। यह ऐसा स्थान है जहां वे उद्योग जगत की पूरी रेंज देखते हैं और नए विकासों से परिचित होते हैं। आखिरकार, FDA दिशानिर्देशों के अनुसार मशीनरी एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है और यह एक्सपो, मशीनरी निर्माताओं तथा उत्पाद निर्माताओं को सुविधा प्रदान कर रहा है। इस क्षेत्र में UBM India के इस उत्कृष्ट योगदान को देखकर मुझे हार्दिक प्रसन्नता है।"
UBM Asia के बारे में:
UBM Asia हाल ही में Informa PLC का भाग बन गई है, जो कि विश्व में एक प्रमुख B2B इन्फार्मेशन सर्विसेज ग्रुप और सबसे बड़ी B2B इवेंट्स आर्गनाइजर कंपनी है। एशिया में हमारी उपस्थिति के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया http://www.ubm.com/asia देखें।
PharmaLytica के बारे में:
PharmaLytica का आयोजन UBM द्वारा किया जाता है, जो कि जून 2018 में Informa PLC से मिलकर विश्व में एक प्रमुख B2B इन्फार्मेशन सर्विसेज ग्रुप और सबसे बड़ी B2B इवेंट्स आर्गनाइजर कंपनी बन गई है। भारत में हमारी उपस्थिति के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया http://www.ubm.com/india देखें।
किसी मीडिया पूछताछ के लिए कृपया संपर्क करें:
UBM India
Roshni Mitra
[email protected]
Mili Lalwani
[email protected]
Prachi Kumar
[email protected]
+91-7718866668
UBM India
Share this article