मुम्बई, December 3, 2015 /PRNewswire/ --
दक्षिण एशिया में सबसे बड़ी औद्योगिक प्रदर्शनी 97 से अधिक प्रतिभागी देश, 1100 से भी अधिक प्रदर्शनीकर्ता और 32000 प्रतिनिधि।
UBM India ने आज दक्षिण एशिया की सबसे बड़ी फार्मा प्रदर्शनी CPhI व P-MEC 2015 को मुम्बई में लॉन्च किया। सह-आयोजित कार्यक्रम P-MEC के साथ, CPhI India एक ऐसे प्लेटफॉर्म की तरह है जहां दुनिया भर से फार्मास्यूटिकल क्षेत्र के अग्रणी लोग बिज़नेस के लिए एकत्रित होंगे। कार्यक्रम के पूर्व आयोजन के रूप में UBM India ने Pre-Connect Congress (अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 7वां संस्करण) के भारतीय संस्करण, India Pharma Awards को भी आयोजित किया और उद्योग जगत के लिए विशेष प्रकाशित रिपोर्ट भी लॉन्च की।
(Logo: http://photos.prnewswire.com/prnh/20151201/10135758-a )
(Photo: http://photos.prnewswire.com/prnh/20151201/10135758-b )
(Logo: http://photos.prnewswire.com/prnh/20141117/10111012 )
(Logo: http://photos.prnewswire.com/prnh/20130226/599595-c) )
AGR Knowledge Services के सहयोग से UBM India ने विशिष्ट 'Indian Pharma Exporters & The World Of PMEC - Collector's Edition' प्रकाशन को लॉन्च किया। इस प्रकाशन रिपोर्ट में भारतीय फार्मा निर्यातों के बारे में, बड़ी निर्यातक कंपनियों के बारे में मूल्यवान जानकारी देते हुए उनकी सफलताओं व FY 15 में उनके प्रदर्शन के बारे में बताया गया है। इस प्रकाशन में इसके अलावा उद्योग जगत का अवलोकन दिया गया है, जिसमें P-MEC में वैश्विक रूझान, भारत में P-MEC की स्थिति, फार्मास्यूटिकल उद्योग के वैश्विक और भारतीय रूझान, उत्पादन, मांग-आपूर्ति, निर्यात के रूझान, निवेश, उद्योग के प्रमुख वृद्धि चालक, उद्योग के लिए सरकारी प्रयासों, तथा भविष्य के नज़रिए के बारे में विवरण दिए गए हैं। (विशेषताएं संलग्न हैं)
Pre-Connect Congress उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के बीच पैनल चर्चाओं की एक सीरीज थी, जिसमें फार्मा में M&A, नियामकीय मुद्दों और पारस्परिक सहयोग बढ़ाने, भारत का एक उत्पादन केंद्र से नवप्रवर्तन और औषधि खोज केंद्र के रूप में रूपांतरण करने, लाभप्रदता को प्रभावित करने वाली कीमत-निर्धारण नीतियों, तकनीकी उन्नतियों और भारतीय फार्मा बाज़ार में वृद्धि की नई संभावनाएं लाने वाले बायोसिमिलर्स आदि पर बातचीत हुई।
प्रमुख प्रायोजक के रूप में TAKE Solutions के सहयोग से UBM India Pharma Awards में 10 विभिन्न श्रेणियों में नवप्रवर्तनों की दिशा में कंपनियों की क्षमताएं प्रदर्शित की गईं और देश के अलावा एशिया व यूरोप के अन्य देशों से नीति निर्माताओं सहित उद्योग जगत के अग्रणी लोगों की इसमें भागीदारी रही।
श्रेणियां: विजेता 1. एक्सेलेंस इन कांट्रैक्ट रिसर्च Accutest Research Laboratories India 2. एक्सेलेंस इन CSR Sun Pharmaceuticals Industries Ltd 3. एक्सेलेंस इन EHS Zydus Takeda Healthcare Pvt Ltd and Cadila Healthcare Ltd (Zydus Cadila) 4. एक्सेलेंस इन पैकेजिंग Zydus Cadila Healthcare Ltd 5. एक्सेलेंस इन फार्मा मशीनरी Image Provision Technology Pvt Ltd 6. एक्सेलेंस इन सप्लाई चेन मैनेजमेन्ट एंड लॉजिस्टिक्स Piramal Enterprises Limited 7. ऑपरेशनल एक्सेलेंस Eisai Pharmaceuticals India Pvt Ltd and Abbott Healthcare Pvt Ltd 8. एक्सेलेंस इन रूरल रीच Cipla Ltd 9. एक्सेलेंस इन रिसर्च एंड डेवेलपमेंट Bharat Biotech International Ltd और Shilpa Medicare Limited 10. एक्सेलेंस इन ब्रांड/प्रोडक्ट Cipla Ltd जूरी'ज चॉयस, श्रेणियां: विजेता 1. लाइफ टाइम एचिवमेन्ट अवार्ड Ms. Samprada Singh 2. पर्सनैलिटी ऑफ दि ईयर Ms. Vineeta Gupta 3. इंस्पाइरेशनल लीडर Mr. Nick Israni 4. एमर्जिंग एंटरप्रेन्योर ऑफ दि ईयर Mr. Mehul Shah (Encube Ethicals)
Yogesh Mudras, Managing Director, UBM India ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि,"UBM अनेक वर्षों से वैश्विक फार्मा उद्योग का एक अभिन्न अंग रहा है। इस उद्योग जगत के लिए समर्पित 30 से अधिक विषयवस्तु आधारित कॉन्फ्रेन्सेज़ के अलावा, हम भारत में एनालिटिकल, आउटसोर्सिंग और बायोटेक सेक्टर के लिए समर्पित एक वार्षिक कार्यक्रम Pharmalytica Expo का भी आयोजन करते हैं। वर्ष 2016 में CPhI India के सफल 10वें संस्करण की उपलब्धि मनाई जाएगी। इस महत्त्वपूर्ण अवसर पर UBM India की ओर से PHARMA WEEK 2016 का आयोजन किया जाएगा। मुम्बई शहर में बॉम्बे कन्वेंशन एंड एग्जिबिशन सेंटर और BKC में आयोजित होने वाले PHARMA WEEK 2016 में Expo, CEO Power Breakfast, Pre-Connect Congress, Nextgen Pharma Roundtable, Plant visits, Exhibitor Showcase और Knowledge Forums, India Pharma Awards और Innovation Gallery व अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।"
Indian Pharma Exporters & The World Of PMEC - Collector's Edition' publication.
रिपोर्ट की खास बातें
• वैश्विक फार्मास्यूटिकल बाज़ार वर्तमान में लगभग USD 1 ट्रिलियन मूल्य का अनुमानित है, जिसमें USA का हिस्सा 40% से अधिक है जिसके बाद यूरोपीय संघ (EU) और जापान का स्थान है।
• विकसित देशों में दवाओं पर बढ़ता व्यय और उभरती अर्थव्यवस्था वाले देशों में चिकित्सकीय अवसंरचना में सुधार, इस उद्योग की वृद्धि के प्रमुख चालक बने रहेंगे।
• 2015-2020 के दौरान फार्मा सेक्टर में 5% CAGR की दर से वृद्धि अनुमानित है और यह 2020 तक USD 1.3 ट्रिलियन को पार कर जाने का अनुमान है।
• वैश्विक फार्मा बाज़ार में कई रूपांतरण होने की उम्मीद है, जिससे आने वाले वर्षों में वृद्धि का स्वरूप प्रभावित हो या बदल सकता है। विकसित देशों से उभरते बाज़ारों की ओर वृद्धि का बढ़ना, छोटी मॉलेक्यूल दवाओं के बजाय बायोफार्मास्यूटिकल्स पर बढ़ता फोकस; तथा ब्रांडेड के बजाय जेनेरिक दवाओं को वरीयता में वृद्धि कुछ ऐसे कारक हैं जो इस रूपांतरण को प्रभावित कर सकते हैं।
• प्रमुख रूप से, वैश्विक फार्मा बाज़ार को पेटेन्टप्राप्त फार्मा उत्पादों और जेनेरिक्स में बांटा जा सकता है। वर्तमान में वैश्विक फार्मास्यूटिकल बाज़ार में जेनेरिक्स की हिस्सेदारी मात्रा के आधार पर 45% से अधिक और मूल्य के आधार पर 20% है।
• भारत में, इस उद्योग को लगभग 70% राजस्व जेनेरिक्स से, 21% OTC से जबकि शेष 9% पेटेन्टप्राप्त दवाओं से मिलता है।
• जेनेरिक्स की वैश्विक मांग बढ़ने के साथ, इस वर्ग में अधिक निवेश होने अपेक्षित हैं। भारत, जो कि जेनेरिक्स में अपना उल्लेखनीय स्थान बनाए हुए है, यहां इस वर्ग में वृद्धि जारी रहेगी और फार्मा सेक्टर में नए निवेश होते रहेंगे।
• 'दुनिया की फार्मेसी' कहलाने वाला भारत, मूल्य के आधार पर 2020 तक विश्व के 10 शीर्ष बाज़ारों में शामिल हो जाएगा।
• पिछले दशक में भारतीय फार्मा उद्योग में 15% सालाना से अधिक की दर से वृद्धि हुई है। वृद्धि का यही रूझान अगले 5 वर्षों के दौरान जारी रहने की आशा है।
• भारतीय फार्मास्यूटिकल बाज़ार, मात्रा के आधार पर तीसरा सबसे बड़ा और मूल्य के आधार पर 13वां सबसे बड़ा बाज़ार है।
• भारतीय फार्मा उद्योग की वृद्धि और स्थायित्व में निर्यात की प्रमुख भूमिका बनी रहेगी।
• 2020 तक कुल फार्मा उत्पादन में निर्यात का हिस्सा 72% तक पहुंचने, तथा USD 40 बिलियन मूल्य स्तर तक पहुंच जाने की उम्मीद है।
• USA 100 से अधिक देशों से फार्मा उत्पाद आयात भी करता है। जर्मनी सबसे बड़ा सप्लायर बना हुआ है, जबकि मूल्य के आधार पर भारत चौथे स्थान पर है। भारत ने USA को USD 4 बिलियन कीमत की दवाएं निर्यात कीं। स्पष्ट है कि USA भारतीय फार्मा निर्यातों का शीर्ष गंतव्य बना हुआ है।
• जेनेरिक फार्मास्यूटिकल उत्पादन में भारत दुनिया में अग्रणी है और फार्मा निर्यात वाले शीर्ष 20 देशों में शामिल है। भारत एक प्रमुख वैक्सीन उत्पादक भी है और ये वैक्सीन 150 से अधिक देशों को निर्यात की जाती हैं। US और UK जैसे महत्त्वपूर्ण व विकसित बाज़ार, जेनेरिक वर्ग में वृद्धि के चालक हैं। विकसित बाज़ारों के अलावा, भारतीय फार्मा कंपनियों ने अन्य तेज़ी से विकसित होते अर्ध-नियंत्रित बाज़ारों जैसे कि रूस और अनेक अफ्रीकी व लैटिन अमेरिकी देशों में भी अपनी दमदार मौजूदगी कायम की है।
• ठेका शोध और उत्पादन सेवाएं (CRAMS) फार्मास्यूटिकल बाज़ार में एक सबसे तेज़ी से बढ़ने वाला नवीनतम वर्ग है। अनेक फार्मास्यूटिकल उत्पादों के लिए भारत उत्पादन केंद्र है इसलिए इस देश में CRAMS वृद्धि करने वाला नया वर्ग बनना संभव है।
• भारतीय CRAMS वर्ग जो 2014 में USD 9.3 बिलियन मूल्य का था, इसके बारे में अनुमान है कि यह 20% से अधिक दर से वृद्धि करते हुए 2018 तक USD 19 बिलियन का स्तर प्राप्त कर लेगा। वैश्विक CRAMS वर्ग में भारतीय निर्माताओं की वर्तमान हिस्सेदारी केवल 5% है और तेज वृद्धि के साथ यह बढ़कर 7-8% हो जाने का अनुमान है।
• इस समय भारत में US FDA अनुमोदित संयंत्रों की संख्या अमेरिका के बाद सर्वाधिक है, US FDA इकाईयों में भारत की हिस्सेदारी 22% है।
• भारतीय फार्मास्यूटिकल उद्योग, संगठित और असंगठित क्षेत्र में 20,000 से अधिक उत्पादन इकाईयों में बंटा हुआ है। फार्मास्यूटिकल उत्पादन इकाईयां ज़्यादातर महाराष्ट्र व गुजरात राज्यों में स्थित हैं। भारत में कुल फार्मास्यूटिकल उत्पादन इकाईयों में से 45% से अधिक इन्हीं राज्यों में हैं। मुम्बई, हैदराबाद और अहमदाबाद, भारत में प्रमुख फार्मास्यूटिकल केंद्र हैं।
• भारत में M&A गतिविधियां USD 25.6 बिलियन के स्तर पर हैं जिसमें USD 1.7 बिलियन की हिस्सेदारी फार्मा की थी। चीन, जापान और भारत, US के बाज़ार में तीन प्रमुख हिस्सेदार हैं। 2015 के प्रथम 9 माह के दौरान भारत में M&A गतिविधियां USD 25.62 बिलियन के स्तर पर रहीं जिनमें से USD 1.7 बिलियन कीमत के 16 सौदे फार्मा सेक्टर में किए गए।
• वैश्विक रूप से, फार्मास्यूटिकल मशीनरी और उपकरणों के मामले में जर्मनी बाज़ार अग्रणी माना जाता है। यूरोपीय महाद्वीप में इटली और स्विटजरलैण्ड अन्य प्रमुख देश हैं जो दुनिया भर में आपूर्ति करते हैं। एशिया में जापान, फार्मा मशीनों और उपकरणों का तकनीकी रूप से सर्वाधिक उन्नत निर्माता है। USA और इजराइल अन्य ऐसे देश हैं जहां फार्मा मशीनों और उपकरणों के विश्वस्तरीय निर्माताओं की बड़ी संख्या है।
• वर्तमान में, भारत में फार्मास्यूटिकल उपकरणों और मशीनों के उत्पादन का वर्ग काफी सुदृढ़ है और भारत में स्थित लगभग 800 इकाईयां, फार्मास्यूटिकल उपकरणों व मशीनों की मांग पूरी कर रही हैं।
• इन इकाईयों में बड़े, मध्यम और छोटे आकार के उद्यम शामिल हैं, जिन्होंने सम्मिलित रूप से FY2008 में केवल USD 350 मिलियन की तुलना में FY2015 में अनुमानित USD 920 मिलियन का राजस्व प्राप्त किया। 2020 तक यह बाज़ार USD 1780 मिलियन के स्तर पर पहुंचना अनुमानित है। देश में जेनेरिक्स उत्पादन में क्षमता वृद्धि तथा नए निर्यात बाज़ारों को बिक्री, इस 14% CAGR के दो प्रमुख कारक हैं।
• भारत वर्तमान में दुनिया के 80 से अधिक देशों को फार्मास्यूटिकल मशीनरी और उपकरणों का निर्यात करता है। भारत में बनी मशीनों के प्रमुख निर्यात स्थलों में USA, यूनाइटेड किंगडम (UK), मध्य-पूर्व (ME) तथा EU के देश हैं। भारत अपने पड़ोसी देशों बांग्लादेश, पाकिस्तान और नेपाल को भी इनका निर्यात करता है।
• गुजरात और मुम्बई प्रमुख उत्पादन केंद्र हैं जबकि हरियाणा, गुड़गांव, फरीदाबाद और अम्बाला, नए केंद्रों के रूप में उभर रहे हैं।
UBM India के विषय में
UBM India, भारत में अग्रणी एग्जिबिशन ऑर्गनाइज़र (प्रदर्शनी आयोजनकर्ता) है जो उद्योग जगत को ऐसे प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराती है जो प्रदर्शनियों, विषयवस्तु आधारित सम्मेलनों और सेमिनारों के पोर्टफोलियो के माध्यम से दुनिया भर के खरीदारों व विक्रेताओं को एक मंच पर लाते हैं। UBM India पूरे देश में हर साल बड़े पैमाने की 25 से अधिक प्रदर्शनियां और 40 कॉन्फ्रेन्स आयोजित करते हुए, उद्योग जगत के विविध क्षेत्रों के बीच व्यापार को बढ़ावा देती है। UBM Asia कंपनी UBM India के कार्यालय मुम्बई, नई दिल्ली, बंगलौर और चेन्नई में स्थित हैं। UBM Asia का स्वामित्व UBM plc के पास है जो लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध है। UBM Asia, एशिया में अग्रणी प्रदर्शनी आयोजनकर्ता है और मुख्यभूमि चीन, भारत व मलेशिया में सबसे बड़ी वाणिज्यिक आयोजक है। अधिक विवरणों के लिए कृपया http://www.ubmindia.in पर पधारें।
मीडिया संपर्क :
Priya Badshah,
[email protected],
+91-22-61727000,
UBM India
Share this article