UBM - Informa द्वारा सामाजिक महत्त्व के उद्देश्य हेतु Walks the Distance का आयोजन
मुम्बई, March 26, 2019 /PRNewswire/ --
Samarthanam Trust के लिए INR 2,018,500 जुटाए
मुम्बई, March 26, 2019 /PRNewswire/ --
Samarthanam Trust के लिए INR 2,018,500 जुटाए
अग्रणी B2B सूचना सेवा समूह और विश्वस्तर पर B2B कार्यक्रमों की सबसे बड़ी आयोजक UBM-Informa ने फंडराइजिंग गतिविधि के रूप में भारत में अपने प्रथम वॉकथॉन (Walkathon) - Walk the World 2019 का आयोजन किया। कंपनी का फ्लैगशिप वार्षिक परोपकारी कार्यक्रम दक्षिण मुम्बई में मरीन ड्राइव पर क्वीन्स नेकलेस, मुम्बई के विस्तृत क्षेत्र में 20 मार्च 2019 को आयोजित किया गया।
(Logo: https://mma.prnewswire.com/media/675607/UBMLogo.jpg )
(Logo: https://mma.prnewswire.com/media/840513/Informa_Logo.jpg )
(Logo: https://mma.prnewswire.com/media/840483/WTW_Logo.jpg )
(Photo: https://mma.prnewswire.com/media/840482/UBM_Informa_WTW.jpg )
(Photo: https://mma.prnewswire.com/media/840485/Yogesh_Mudras_UBM_Trust_Disabled.jpg )
यह वॉकथॉन (Walkathon) एक सफल अनुभव रहा, जिसमें UBM-Informa के टीम सदस्यों की 83 % भागीदारी रही और NGO - Samarthanam Trust for the Disabled के लाभार्थियों की शिक्षा हेतु समर्थन और धन जुटाने के लिए कुल 2200 किमी. की दूरी तय की गई। इसके साथ ही दिल्ली, चेन्नई, और बेंगलुरू में भी इसी प्रकार के वॉक्स आयोजित किए गए।
प्रत्येक वर्ष Walk the World दुनिया भर में Informa के प्रत्येक कार्यालय के सहकर्मियों को उनकी पसंद के परोपकारी कार्य हेतु धन जुटाने के लिए उनके शहर के किसी विशिष्ट महत्त्वपूर्ण भाग में वॉकथॉन (Walkathon) में भागीदारी करने के लिए प्रेरित और शामिल करता है। दुनिया भर में 20 से अधिक देशों में कार्यालयों से भागीदारी के साथ Walk the World (WTW) में पृथ्वी की भूमध्यरेखा की लंबाई से भी अधिक दूरी कवर की गई और कुल 60,000 किमी, अर्थात (वास्तविक लंबाई 40,075 किमी) दूरी चली गई। विश्वस्तर पर, वॉकथॉन्स (Walkathons) के आयोजन हेतु चुने गए स्थलों में न्यूयार्क शहर के सेंट्रल पार्क से लेकर लंदन में टेम्स नदी, और बीजिंग में चीन की महान दीवार तक के स्थान शामिल थे।
UBM-INFORMA के विलय के बाद भारत में पहली बार Walk The World के अवसर पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए Mr. Yogesh Mudras, मैनेजिंग डायरेक्टर, UBM India, ने कहा कि, "200 से अधिक लोगों की टीम के रूप में, हमें अत्यधिक गर्व है कि हमने अपना प्रथम वॉकथॉन (Walkathon) पूरा किया, जिसमें कि एक महान कार्य के समर्थन के जज्बे के साथ भरपूर उत्साह और जोशोखरोश सहित 100 प्रतिशत भागीदारी रही। बड़े पैमाने की इस आउटडोर फंडराइजिंग गतिविधि- Walk The World के माध्यम से हमने NGO Samarthanam Trust for the Disabled के युवाओं की सहायता के लिए INR 2,018,500 की राशि जुटाई। इस राशि का उपयोग उनकी आगामी शिक्षा के लिए तथा उनके लिए शेष समाज से तालमेल बनाने में मदद करने वाले अवसर सृजित करने के लिए किया जाएगा।"
सर्वोत्तम WTW अभियान को चुना जाएगा और जून 2019 में London Walk में वॉक करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। पिछली साल 96 प्रतिशत से अधिक भागीदारों में टीम सदस्य, मशहूर हस्तियां, चुनिंदा क्लाइंट्स, तथा सेवाप्रदाता आदि शमिल थे, जिन्होंने WTW का पूरा आनंद लिया और इसमें सहभागिता करने का गर्व महसूस किया।
UBM India के बारे में:
UBM India भारत में अग्रणी प्रदर्शनी आयोजक हैं, जो प्रदर्शनियों, विषयवस्तु पर केंद्रित कॉन्फ्रेन्सों और सेमिनारों के पोर्टफोलियो के माध्यम से दुनिया भर से खरीदारों और विक्रेताओं को एक मंच पर लाते हैं। UBM India प्रत्येक वर्ष देश भर में 25 से अधिक बड़े पैमाने की प्रदर्शनियों और 40 कॉन्फ्रेन्सों के आयोजन करते हुए अनेक औद्योगिक वर्गों में व्यापार को सुगमता प्रदान करती है। UBM Asia की एक कंपनी UBM India के कार्यालय मुम्बई, नई दिल्ली, बैंगलोर, और चेन्नई में स्थित हैं।
अधिक विवरणों के लिए, कृपया देखें: http://www.ubmindia.in
UBM Asia के बारे में:
UBM Asia हाल ही में Informa PLC का भाग बन गई है, जो कि विश्व में एक प्रमुख B2B इन्फार्मेशन सर्विसेज ग्रुप और सबसे बड़ी B2B इवेंट्स आर्गनाइजर कंपनी है। एशिया में हमारी उपस्थिति के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया https://www.ubm.com/global-reach/ubm-asia देखें।
मीडिया संपर्क:
Roshni Mitra
[email protected]
+91-22-61727000
Mili Lalwani
[email protected]
Share this article