मुम्बई, October 3, 2018 /PRNewswire/ --
ब्यूटी और कॉस्मेटिक्स उद्योग में नवप्रवर्तन प्रेरित करते हुए एकदम नए फार्मूले प्रस्तुत किए
BolognaFiere और UBM India ने मुम्बई में सहारा स्टार होटल में Cosmoprof India के प्रथम संस्करण का सफलतापूर्वक समापन किया। प्रदर्शनीकर्ताओं तथा विजिटरों दोनों की ओर से इस कार्यक्रम को जबरदस्त प्रतिक्रियाएं मिलीं और नए कारोबारी संबंधों के विकास तथा विस्तार के साथ-साथ मौजूदा संबंधों को अधिक प्रगाढ़ बनाने में मदद मिली। बोलोग्ना, लास वेगास और हांगकांग में सफल, विशिष्ट व्यापारिक शो के आयोजन जिनमें पूरे विश्व से कुल मिलाकर 370,000 से अधिक पेशेवर और 7,000 कंपनियां शामिल हुए, के बाद अब Cosmoprof प्लेटफार्म ने भारत में खुद को आधिकारिक तौर पर स्थापित कर लिया है, जो कि ब्यूटी सेक्टर के लिए एक गतिशील और बढ़ता हुआ बाज़ार है।
(Logo: https://mma.prnewswire.com/media/675607/UBM_Logo.jpg )
(Logo: https://mma.prnewswire.com/media/684196/Cosmoprof_India_Preview.jpg )
(Photo: https://mma.prnewswire.com/media/746655/Cosmoprof_OnStage.jpg )
(Photo: https://mma.prnewswire.com/media/746656/Cosmoprof_UBM_India.jpg )
इस दो दिवसीय (10- 11 सितम्बर) आयोजन में स्थानीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर की 15 देशों से 107 कंपनियों ने फिनिश्ड प्रोडक्ट्स के ब्रांडों जैसे कि टॉयलेट्रीज, सैलोन, हेयर, नेल और एसेसरीज, तथा सप्लाई चेन के लिए, ठेका उत्पादन और निजी लेबल, एप्लिकेटर्स, प्राथमिक और द्वितीयक पैकेजिंग, कच्चे माल और संघटकों के क्षेत्र में अग्रणी कंपनियों के साथ नई संभावनाएं पेश कीं। इस एक्सपो को उद्योग जगत ने हाथोंहाथ लिया और इसमें ब्यूटी और कॉस्मेटिक्स (सौंदर्य प्रसाधन) उद्योग से संबंधित आयातकों, निर्यातकों, वितरकों, सैलोन और स्पा मालिकों, आधुनिक व्यापारिक रिटेलरों, व्यापारिक मंडलों, पैकेजिंग और तैयार माल निर्माताओं, ठेका निर्माताओं, मूल उपकरण निर्माताओं ने भाग लिया।
शो के सफलतापूर्वक समापन के अवसर पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, Mr. Yogesh Mudras, मैनेजिंग डायरेक्टर, UBM India ने कहा कि, "हम ऐसे दौर में प्रवेश कर गए हैं जहां भारतीय सौंदर्य उद्योग, विश्व बाज़ार में अपना प्रभुत्व बढ़ाता हुआ विकसित हो रहा है। भारतीय अर्थव्यवस्था की क्रय शक्ति बढ़ने, तथा सौंदर्य संबंधी गतिविधियों और आयोजनों को लेकर उपभोक्ताओं की रूचि बढ़ने के साथ अनेक स्थापित और नई उभरती कंपनियां खुद को प्रमुख प्रतिस्पर्धी के रूप में स्थापित कर रही हैं। Cosmoprof India ने अधिक व्यापक B2B उपभोक्ता आधार को अत्यन्त व्यापक प्लेटफार्म उपलब्ध कराया। अत्यधिक रोचक, तथा जानकारियों से भरपूर इन दो दिनों के दौरान मुझे इस सेक्टर के लिए अनेक नई संभावनाएं खुलने का विश्वास है। हालांकि यह केवल प्रीव्यू था, लेकिन भारत के बहुआयामी सौंदर्य उद्योग के विभिन्न वर्गों को लाभ पहुंचाने वाला यह बिल्कुल सम्पूर्ण आयोजन था, जिसमें कॉन्फ्रेन्सेज और लाइव डेमो उपस्थित लोगों द्वारा अत्यधिक सराहे गए।"
BolognaFiere Cosmoprof और BolognaFiere Group की बोर्ड सदस्य Ms. Cinzia Barbieri ने कहा कि, "Cosmoprof India के इस प्रीव्यू संस्करण के शानदार परिणाम देखकर हमें हार्दिक प्रसन्नता है। 3898 भारतीय सौंदर्य पेशेवर, खरीदार, वितरक और कंपनियों ने एक्सपो में विजिट करके अपनी कारोबारी ज़रूरतें पूरी करने के लिए स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों से मुलाकात की। अगले संस्करण के लिए हम अभी से उत्सुक हैं जो 12 से 14 जून, 2019 को Bombay Convention & Exhibition Centre (BCEC) में आयोजित किया जाना है और हम सचमुच यह मानते हैं कि Cosmoprof India जल्दी ही भारत व दक्षिणी एशियाई क्षेत्र में सौंदर्य उद्योग के लिए एक संदर्भ आयोजन बन जाएगा।"
Cosmoprof India Preview में कई आकर्षक प्रस्तुतिकरण तथा विशेषताएं शामिल रहीं। उदाहरण के लिए, Cosmotalks के गहनतापूर्ण सत्र और सेमिनारों ने, प्रीव्यू में अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त साझेदारों: Beautystreams, Euromonitor, ICMAD - स्वतंत्र कॉस्मेटिक निर्माता और वितरक, Centdegrés, Kline & Company और JCKRC SPA डेस्टिनेशन के गठबंधन सुगम बनाए।
एक बहुप्रतीक्षित विशेषता, Cosmoprof OnStage में कॉस्मेटिक्स उद्योग हेतु सर्वोत्तम नवप्रवर्तनों तथा रचनात्मकता को प्रदर्शित किया गया। लाइव डिमांस्ट्रेशंस, हेयर शो, विविध रंगों वाली नेल आर्ट, मेक-अप तकनीकों, अत्याधुनिक उत्कृष्ट सौंदर्य उपचारों तथा प्रदर्शनीकर्ता कंपनियों द्वारा प्रस्तुत नए उत्पादों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया। Mr. Samir Modi, संस्थपक, Colobar द्वारा एक लाइव प्रस्तुतिकरण तथा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अलावा भारतीय सौंदर्य संस्कृति की संभावनाएं खोजने के लिए Cosmoprof India में वैश्विक डिजाइन एजेंसी centdegrés की साझेदारी में #VibrantIndia नामक एक विशिष्ट अनुभव पृष्ठ तैयार किया गया। रंगों और बनावटों से भरपूर भारतीय संस्कृति, सौंदर्य पेशेवरों के लिए एक असीम प्रेरणास्रोत है। भारतीय संघटकों, उपभोक्ताओं, तथा रंगों की अमूर्त व्याख्या से प्रेरित Firmenich ने centdegrés के सहयोग से ICC द्वारा उपलब्ध तीन नेल इनेमल्स के साथ तीन विशिष्ट खुशबुओं का सृजन किया है। इनको Cosmoprof India में आए मेहमानों हेतु प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा, शो में Beautystreams ने Cosmoprof India Trends परियोजना के अंतर्गत शो फ्लोर रूझानों तथा प्रदर्शनीकर्ता कंपनियों के उत्पादों में नवप्रवर्तन की खोज की।
कार्यक्रम के दौरान कारोबारी संभावनाएं बढ़ाने के लिए प्रीव्यू में Cosmoprof Worldwide Bologna की ओर से एक International Buyer Program भी रखा गया जिसने भारत, संयुक्त अरब अमीरात, तथा दक्षिण पूर्व एशिया की कंपनियों, वितरकों, खरीदारों, आयातकों और आपूर्तिकर्ताओं के बीच B2B बैठकों की सुविधा प्रदान की।
भारतीय सौंदर्य उद्योग के लिए अगला संस्करण Cosmoprof India 2019 के साथ 12 से 14 जून, 2019 तक Bombay Convention & Exhibition Centre (BCEC) में आयोजित किया जाएगा।
CosmoProf India 2018 के बारे में उद्योग जगत की प्रतिक्रियाएं:
Mr. Samir Srivastav, CEO, Jean-Claude Biguine Salons ने कहा कि, "विश्व की एक सबसे प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रदर्शनी के इस पूर्ववर्ती शो में भागीदारी गर्व की बात है। Cosmoprof से हमारा जुड़ाव नवम्बर 2017 में सलाहकार के रूप में शुरू हुआ। जबरदस्त रणनीतिक योजना और बेजोड़ प्रस्तुतिकरण के साथ इस भव्य शो का आयोजन होते देखना काफी उत्साहभरा रहा। दुनिया भर के औद्योगिक विशेषज्ञों, वैश्विक ब्रांडों, तथा लीडर्स के गहन विचारों से भरपूर इस शो की काफी चर्चा रही। Cosmoprof India निश्चित रूप से भारतीय सौंदर्य उद्योग को बेजोड़ वैश्विक प्रभाव छोड़ने में सक्षम बनाएगा। इसके लिए UBM India की टीम बधाई की पात्र है। यह उद्योग जगत की रूपरेखा बदल देगा। एक बार फिर से हार्दिक बधाईयां।"
Mr. Mustafa Mun,Trance International ने कहा कि, "यह एकदम नया शो है, जिसमें विकास की असीम संभावनाएं हैं। यह बहुत अच्छा प्लेटफार्म है और यहां प्रदर्शनी में भाग लेकर हम अत्यधिक हर्षित हैं।"
Ms. Shilpa Chauhan, स्ट्रेटेजी लीडर, Streamlines ने कहा कि, "यहां Cosmoprof में हमारा अनुभव बेमिसाल रहा है। यहां मूल्यवान समय में हमने कुछ बेहतरीन क्लाइंट्स और ब्रांडों से संपर्क किया। भारत में अनेक नए ब्रांड पेश किए गए हैं। यह शो हमें काफी पसंद आया।"
Mr. Irfan Memon, डायरेक्टर, Olivia ने कहा कि, "उद्योग जगत की विश्वस्तरीय प्रतिष्ठित कंपनियों के लिए अपने अद्वितीय उत्पादों व सेवाओं को प्रदर्शित करने व अन्य हितधारकों से संपर्क करने के नज़रिए से Cosmoprof 2018 एक बेहतरीन प्लेटफार्म है। Olivia Cosmetics को ऐसे प्रतिष्ठित आयोजन से जुड़कर गर्व है। हम भारतीय सौंदर्य उद्योग में एक अनुभवी ब्रांड हैं, जो वाजिब कीमतों में प्रीमियम उत्पाद उपलब्ध कराते हैं।"
अधिक विवरणों के लिए वेबसाइट http://www.cosmoprofindia.com/ देखें।
Cosmoprof India के बारे में:
Cosmoprof India का आयोजन BolognaFiere और UBM के बीच जो कि जून 2018 में Informa PLC से मिलकर विश्व में एक प्रमुख B2B इन्फार्मेशन सर्विसेज ग्रुप और सबसे बड़ी B2B इवेंट्स आर्गनाइजर कंपनी बन गई है, संयुक्त उपक्रम Cosmoprof Asia Ltd द्वारा किया गया। Cosmoprof India शो के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया http://www.cosmoprof.com/about-us/cosmoprof-network/cosmoprof-india/ और एशिया में हमारी उपस्थिति के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया https://www.ubm.com/global-reach/ubm-asia देखें।
UBM Asia के बारे में:
UBM Asia हाल ही में Informa PLC का भाग बन गई है, जो कि विश्व में एक प्रमुख B2B इन्फार्मेशन सर्विसेज ग्रुप और सबसे बड़ी B2B इवेंट्स आर्गनाइजर कंपनी है। एशिया में हमारी उपस्थिति के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया https://www.ubm.com/global-reach/ubm-asia देखें।
BolognaFiere Group (http://www.bolognafiere.it) के बारे में
BolognaFiere Group विश्व में कॉस्मेटिक्स (सौंदर्य प्रसाधन), फैशन, आर्किटेक्चर, बिल्डिंग, आर्ट और कल्चर (कला एवं संस्कृति) के क्षेत्रों में प्रमुख व्यापारिक शो आयोजक हैं। इस ग्रुप के पोर्टफोलियो में 80 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनियां शामिल हैं जिनमें 1967 में स्थापित तथा बोलोग्ना, इटली में आयोजित होने वाला सौंदर्य पेशेवरों के लिए विश्व में सबसे महत्त्वपूर्ण मिलन-स्थल Cosmoprof Worldwide Bologna शामिल है। 2019 संस्करण के लिए Cosmoprof प्रत्येक पेशेवर लक्ष्य के अनुसार विभिन्न उद्घाटन तिथियों की पुष्टि कर रहा है। परफ्यूमरी और कॉस्मेटिक्स, ग्रीन और आर्गनिक पर फोकस के साथ गुरूवार 14 से रविवार 17 मार्च 2019 तक Cosmopack और Cosmo|Perfumery & Cosmetics का आयोजन होगा, जिसमें एक ओर आपूर्तिकर्ताओं तथा निर्माताओं के बीच और दूसरी ओर तैयार उत्पादों की कंपनियों, खरीदारों और रिटेलरों के बीच कारोबारी मुलाकातें कराई जाएंगी, और Cosmoprime जो सबसे उत्कृष्ट परफ्यूमरी हेतु समर्पित होगा। शुक्रवार 15 से सोमवार 18 मार्च तक Cosmo Hair & Nail & Beauty Salon के पेशेवर वितरण चैनल खुलेंगे, जिसमें ब्यूटी सैलून और स्पा के मालिकों, हेयर ड्रेसर्स, हेयर स्टाइलिस्ट्स, नेल आर्टिस्ट, और वितरकों की उपस्थिति होगी। हांगकांग (1996 में स्थापित), लास वेगास (2003 में स्थापित) और 2018 से मुम्बई में शुरू ट्रेड शो के साथ Cosmoprof द्वारा प्रस्तुत अंतर्राष्ट्रीय प्लेटफार्म सौंदर्य उद्योग के लिए एक असली वैश्विक बाज़ारस्थल उपलब्ध कराता है, जहां ब्रांड विकसित हो सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए देखें http://www.cosmoprof.com/cosmoprof/cosmoprof-worldwide-bologna/
मीडिया संपर्क:
UBM India Pvt.Ltd
Ms. Roshni Mitra
P: +91-7506183888
[email protected]
Ms. Mili Lalwani
P: +91-9833279461
[email protected]
Ms. Prachi Kumar
P: +91-7718866668
[email protected]
BolognaFiere Cosmoprof Spa
Mr. Paolo Landi
P: +39-02-45-47-08-320
[email protected]
Ms. Arianna Rizzi
P: +39-02-45-47-08-253
[email protected]
Share this article