मुम्बई, September 11, 2018 /PRNewswire/ --
BolognaFiere औरUBM India की ओर से भारतीय और वैश्विक सौंदर्य प्रसाधन क्षेत्र के लिए एक उत्कृष्ट आयोजन
BolognaFiere और UBM India ने Cosmoprof India के बहुप्रतीक्षित प्रथम संस्करण का आज मुम्बई में सहारा स्टार होटल में उद्घाटन किया। इस शो का उद्घाटन Mr. Pushkaraj Shenai, CEO, Lakme Lever; Ms. Namrata Soni, बॉलीवुड मेक-अप आर्टिस्ट; Mr. Samir Srivastav, CEO, JCB Salon; Mrs. Cinzia Barbieri, बोर्ड सदस्य, BolognaFiere Cosmoprof S.p.a.; Mr. Giorgio Contini, इंटरनेशनल डायरेक्टर, BolognaFiere S.p.a.; Mr. Enrico Zannini, जनरल मैनेजर, BolognaFiere Cosmoprof; Mr. Mattia Miglio, इंटरनेशनल मार्केटिंग मैनेजर, BolognaFiere Cosmoprof; Mr. Michael Duck, एक्जीक्यूटिव वॉइस प्रेसिडेंट, UBM Asia Ltd.; Mr. Yogesh Mudras, मैनेजिंग डायरेक्टर, UBM India और Mr. Rahul Deshpande, ग्रुप डायरेक्टर, UBM India तथा उद्योग जगत के अन्य जाने-माने प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया। बोलोग्ना, लास वेगास और हांगकांग में सफल, विशिष्ट व्यापारिक शो के आयोजन जिनमें पूरे विश्व से कुल मिलाकर 370,000 से अधिक पेशेवर और 7,000 कंपनियां शामिल हुए, के बाद अब Cosmoprof प्लेटफार्म Cosmoprof India के रूप में भारत में प्रवेश करने के लिए तैयार है, जो कि ब्यूटी सेक्टर के लिए एक गतिशील और बढ़ता हुआ बाज़ार है।
(Logo: https://mma.prnewswire.com/media/675607/UBM_Logo.jpg )
(Logo: https://mma.prnewswire.com/media/684196/Cosmoprof_India_Preview.jpg )
(Photo: https://mma.prnewswire.com/media/741602/Cosmoprof_launch.jpg )
यह दो दिवसीय (10 - 11 सितम्बर) उत्कृष्ट आयोजन जिसमें स्थानीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर की 15 देशों से 107 कंपनियों के माध्यम से फिनिश्ड प्रोडक्ट्स खासतौर से कॉस्मेटिक्स और टॉयलेट्रीज, ब्यूटी सैलोन, हेयर, नेल और एसेसरीज, वाले ब्रांडों के लिए, तथा सप्लाई चेन के लिए, जिसमें कच्चे माल और संघटकों, ठेका उत्पादन और निजी लेबल, एप्लिकेटर्स, प्राथमिक और द्वितीयक पैकेजिंग वाली अग्रणी कंपनियां शामिल हैं, के लिए नई संभावनाएं पेश करता है।
Cosmoprof India के उद्घाटन के अवसर पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, Mr. Yogesh Mudras, मैनेजिंग डायरेक्टर, UBM India ने कहा कि, "निजी साज-सज्जा पर लोगों द्वारा अधिक खर्च किए जाने, उपभोग के पैटर्न और जीवनशैली में परिवर्तनों, क्रय शक्ति बढ़ने और ब्रांडों की कारगर मार्केटिंग आदि कारणों से भारत में सौंदर्य उत्पादों और उपचारों को लेकर अब भरपूर जागरूकता हो गई है। भारतीय उपमहाद्वीप अब ऐसे विश्वस्तरीय फिनिश्ड सौंदर्य उत्पादों का स्वागत करने के लिए तैयार है जिनकी उपभोक्ताओं के बीच भारी मांग है। Cosmoprof Worldwide जैसे प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड के गहन ज्ञान और विशेषज्ञता पर आधारित Cosmoprof India का ध्येय सौंदर्य और प्रसाधन उद्योग में रूझानों और विकासों के विश्लेषण और पूर्वानुमान करना तथा कारोबारों के विकास में सहायता प्रदान करना है। हमारा प्रीव्यू न केवल रचनात्मक साबित होगा, बल्कि यह तीन दिवसीय कार्यक्रम पूरी तरह सूचनाप्रद और रोचक भी होगा। ऐसी आशा है कि यह भारत में सौंदर्य और प्रसाधन क्षेत्र से जुड़े पेशेवरों के लिए अत्यधिक मूल्य संवर्धन करेगा, जो सुसंगठित तरीके से लाभप्रद बाज़ार के फायदे प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा, अग्रणी अंतर्राष्ट्रीय ब्रांडों से नेटवर्किंग, तथा नए औद्योगिक, सेवा और पैकेजिंग समाधान उपलब्ध कराने वाले सप्लायरों से मुलाकातों के अवसर, निश्चित ही स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा देने में मददगार होंगे, भारत का नवप्रवर्तक तकनीकों और श्रेष्ठ गुणवत्ता मानकों से परिचय कराएंगे, जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक आवश्यकता हैं।"
"भारत में पहली बार Cosmoprof नेटवर्क, देश की व्यावसायिक संभावनाएं बढ़ाने के लिए आ रहा है," ऐसा BolognaFiere Cosmoprof और BolognaFiere Group की बोर्ड सदस्य Cinzia Barbieri ने बताया। उन्होंने आगे कहा कि, "भारत तेजी से बढ़ता बाज़ार है, जो उच्चकोटि के अंतर्राष्ट्रीय ब्रांडों के लिए उत्सुक है और उसके साथ ही स्थानीय सप्लायर भी उभर रहे हैं। उपस्थित लोगों को Cosmotalks कैलेंडर में सेमिनारों और कार्यशालाओं के साथ सौंदर्य जगत में नवीनतम जानकारियां पाने का अवसर मिलेगा। प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञ और वैचारिक नेता, अपने अनुभव और ज्ञान साझा करेंगे, भारतीय सौंदर्य प्रसाधन उद्योग के और विकास के लिए नई प्रक्रियाओं और रूझानों की जानकारी प्रदान करेंगे।"
Cosmoprof India Preview में कई आकर्षक प्रस्तुतिकरण तथा विशेषताएं शामिल हैं। उदाहरण के लिए, Cosmotalks के गहनतापूर्ण सत्र और सेमिनार, प्रीव्यू में अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त साझेदारों के गठबंधन सुगम बनाएंगे। परामर्शी परियोजनाओं और मार्केट लाइनों के विकास में विशेषज्ञ Beautystreams द्वारा प्रस्तुत 'स्प्रिंग/समर 2019 ब्यूटी ट्रेंड फोरकॉस्ट ' में अगले सीजन के लिए सौंदर्य उद्योग हेतु रंगों, बनावटों और रूपों के रूझान प्रस्तुत किए जाएंगे। एक उच्च संदर्भित बाज़ार अनुसंधान कंपनी Euromonitor द्वारा 'ब्यूटी में नए उपभोक्ता मूल्य और नई अवधारणाएं' शीर्षक से एक सत्र आयोजित किया जाएगा जिसमें यह रेखांकित किया जाएगा कि किस तरह से उपभोक्ता अब सार्थक उपभोग की ओर मुड़ रहे हैं, और गुणवत्ता, पारदर्शिता, सरलता और अनुकूलित अनुभवों को पसंद करते हैं। दूसरे दिन, 'भारत में व्यापार करने के लिए आपके जानने हेतु आवश्यक प्रमुख 10 सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण बातें' पर सेमिनार का आयोजन अमेरिकी उत्पादन उद्योगों की एसोसिएशन ICMAD - Independent Cosmetic Manufacturers and Distributors, द्वारा किया जाएगा। सबसे बड़े वैश्विक निगमों से साझेदारियां कायम करने वाली डिजाइन एजेंसी Centdegrés द्वारा 'भारतीय ब्यूटी ब्रांडों की नई पीढ़ी को डिजाइन करना' विषय पर सत्र के दौरान वैश्विक बाज़ारों पर भारतीय ब्रांडों के संभावित प्रभाव का विश्लेषण किया जाएगा। सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण औद्योगिक समूहों की परामर्श एजेंसी Kline & Company द्वारा 'भारतीय सैलोन हेयर केयर बाज़ार की चुनौतियां और अवसर' प्रस्तुति विशेषकर हेयर सेक्टर में पेशेवरों की दुनिया पर केंद्रित होगी, जो कि देश में इस उद्योग के विकास हेतु सबसे महत्त्वपूर्ण वर्गों में से एक है। दूसरे दिन JCKRC SPA Destination द्वारा 'भारतीय वेलनेस उद्योग के महारथी' विषय पर सत्र भी आयोजित होगा।
एक बहुप्रतीक्षित विशेषता, Cosmoprof OnStage में कॉस्मेटिक्स उद्योग हेतु सर्वोत्तम नवप्रवर्तनों तथा रचनात्मकता को प्रदर्शित किया जाएगा। लाइव डिमांस्ट्रेशंस, हेयर शो, विविध रंगों वाली नेल आर्ट, मेक-अप तकनीकों, अत्याधुनिक उत्कृष्ट सौंदर्य उपचारों तथा प्रदर्शनीकर्ता कंपनियों द्वारा प्रस्तुत नए उत्पादों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा। Mr. Samir Modi, संस्थपक, Colobar द्वारा एक लाइव प्रस्तुतिकरण तथा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
इसके अलावा भारतीय सौंदर्य संस्कृति की संभावनाएं खोजने के लिए Cosmoprof India वैश्विक डिजाइन एजेंसी centdegrés की साझेदारी में #VibrantIndia नामक एक विशिष्ट अनुभव पृष्ठ तैयार करेगा। रंगों और बनावटों से भरपूर भारतीय संस्कृति, सौंदर्य पेशेवरों के लिए एक असीम प्रेरणास्रोत है। भारतीय संघटकों, उपभोक्ताओं, तथा रंगों की अमूर्त व्याख्या से प्रेरित Firmenich ने centdegrés के सहयोग से ICC द्वारा उपलब्ध तीन नेल इनेमल्स के साथ तीन विशिष्ट खुशबुओं का सृजन किया है। इनको Cosmoprof India में आए मेहमानों हेतु प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अलावा, शो फ्लोर पर Beautystreams प्रदर्शनीकर्ता कंपनियों के उत्पादों में रूझानों की खोज करेगी।
कार्यक्रम के दौरान कारोबारी संभावनाएं बढ़ाने के लिए प्रीव्यू में Cosmoprof Worldwide Bologna की ओर से एक International Buyer Program भी रखा गया है जो भारत, संयुक्त अरब अमीरात, तथा दक्षिण पूर्व एशिया की कंपनियों, वितरकों, खरीदारों, आयातकों और आपूर्तिकर्ताओं के बीच B2B बैठकों की सुविधा प्रदान करेगा।
शो के समापन के पश्चात, Cosmoprof India Trends रिपोर्ट दी जाएगी और Cosmoprof India के सबसे प्रभावशाली आइटम प्रस्तुत किए जाएंगे।
अधिक विवरणों के लिए हमारी वेबसाइट, https://www.cosmoprofindia.com/en देखें
Cosmoprof India के बारे में:
Cosmoprof India का आयोजन UBM और BolognaFiere के बीच संयुक्त उपक्रम Cosmoprof Asia Ltd द्वारा किया जाएगा, और UBM जो जून 2018 में Informa PLC से मिलकर विश्व में एक प्रमुख B2B इन्फार्मेशन सर्विसेज ग्रुप और सबसे बड़ी B2B इवेंट्स आर्गनाइजर कंपनी बन गई है। Cosmoprof India शो के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया http://www.cosmoprof.com/about-us/cosmoprof-network/cosmoprof-india/ और एशिया में हमारी उपस्थिति के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया https://www.ubm.com/global-reach/ubm-asia देखें।
UBM Asia के बारे में:
UBM Asia हाल ही में Informa PLC का भाग बन गई है, जो कि विश्व में एक प्रमुख B2B इन्फार्मेशन सर्विसेज ग्रुप और सबसे बड़ी B2B इवेंट्स आर्गनाइजर कंपनी है। एशिया में हमारी उपस्थिति के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया https://www.ubm.com/global-reach/ubm-asia देखें।
BolognaFiere Group (http://www.bolognafiere.it) के बारे में
BolognaFiere Group विश्व में कॉस्मेटिक्स (सौंदर्य प्रसाधन), फैशन, आर्किटेक्चर, बिल्डिंग, आर्ट और कल्चर (कला एवं संस्कृति) के क्षेत्रों में प्रमुख व्यापारिक शो आयोजक हैं। इस ग्रुप के पोर्टफोलियो में 80 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनियां शामिल हैं जिनमें 1967 में स्थापित तथा बोलोग्ना, इटली में आयोजित होने वाला सौंदर्य पेशेवरों के लिए विश्व में सबसे महत्त्वपूर्ण मिलन-स्थल Cosmoprof Worldwide Bologna शामिल है। 2019 संस्करण के लिए Cosmoprof प्रत्येक पेशेवर लक्ष्य के अनुसार विभिन्न उद्घाटन तिथियों की पुष्टि कर रहा है। परफ्यूमरी और कॉस्मेटिक्स, ग्रीन और आर्गनिक पर फोकस के साथ गुरूवार 14 से रविवार 17 मार्च 2019 तक Cosmopack और Cosmo|Perfumery & Cosmetics का आयोजन होगा, जिसमें एक ओर आपूर्तिकर्ताओं तथा निर्माताओं के बीच और दूसरी ओर तैयार उत्पादों की कंपनियों, खरीदारों और रिटेलरों के बीच कारोबारी मुलाकातें कराई जाएंगी, और Cosmoprime जो सबसे उत्कृष्ट परफ्यूमरी हेतु समर्पित होगा। शुक्रवार 15 से सोमवार 18 मार्च तक Cosmo Hair & Nail & Beauty Salon के पेशेवर वितरण चैनल खुलेंगे, जिसमें ब्यूटी सैलून और स्पा के मालिकों, हेयर ड्रेसर्स, हेयर स्टाइलिस्ट्स, नेल आर्टिस्ट, और वितरकों की उपस्थिति होगी। हांगकांग (1996 में स्थापित), लास वेगास (2003 में स्थापित) और 2018 से मुम्बई में शुरू ट्रेड शो के साथ Cosmoprof द्वारा प्रस्तुत अंतर्राष्ट्रीय प्लेटफार्म सौंदर्य उद्योग के लिए एक असली वैश्विक बाज़ारस्थल उपलब्ध कराता है, जहां ब्रांड विकसित हो सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए देखें: http://www.cosmoprof.com/about-us/cosmoprof-international-platform/
UBM India
Roshni Mitra
[email protected]
Mili Lalwani
[email protected]
Prachi Kumar
[email protected]
+91-7718866668
BolognaFiere Cosmoprof Spa
Paolo Landi
[email protected]
Arianna Rizzi
[email protected]
Share this article