मुम्बई, November 10, 2017 /PRNewswire/ --
भारतीय उपमहाद्वीप में फूड और हेल्थ का सबसे सम्पूर्ण B2B शो
Food ingredients India & Health ingredients (Fi India & Hi) 2017 एक नज़र में:
- 200 से अधिक प्रदर्शनीकर्ताओं के साथ भारतीय फूड मार्केट तक पहुंच
- बारी-बारी से मुम्बई और नई दिल्ली में वार्षिक आयोजन
- मुम्बई भारत में Fi India & Hi का 12वां संस्करण
- 15 प्रतिभागी देश; 67 अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनीकर्ता, 60 से अधिक नए प्रदर्शनीकर्ता; हेल्थ इन्ग्रेडिएंट्स क्षेत्र से 54 प्रदर्शनीकर्ता
- हेल्थ इन्ग्रेडिएंट्स, फूड प्रोसेसिंग और पैकेजिंग पर मुफ्त ऑन-साइट सेमिनार; न्यूट्रीमार्केटिंग विशेषज्ञों के साथ एक गाइडेड डिस्कवरी टूर
- एक्सपो फूडटेक पवेलियन; चीन का एक सम्पूर्ण पवेलियन; नामी शेफ Rakhee Vaswani की ओर से हेल्थ इन्ग्रेडिएंट्स ट्रेल और कार्यशाला (वर्कशॉप)
- भारत में ProPak की सॉफ्ट लॉन्च, Fi India & Hi 2018 के साथ ग्रेटर नोएडा में आयोजन
भारत के अग्रणी प्रदर्शनी आयोजक UBM India द्वारा Food ingredients India & Health ingredients (Fi India & Hi), जो कि भारतीय उपमहाद्वीप में फूड और हेल्थ इन्ग्रेडिएंट्स, प्रोसेसिंग और पैकेजिंग उद्योग के लिए सबसे सम्पूर्ण B2B शो है, के 12वें संस्करण का आज मुम्बई में बॉम्बे कन्वेंशन एंड एक्जिबिशन सेंटर में उद्घाटन किया गया। इस तीन दिवसीय (9 - 11 नवम्बर) ट्रेड एक्सपो का उद्घाटन प्रमुख हस्तियों - Mr. R. B. Smarta, सचिव HADSA; Mr. Prabodh Halde, अध्यक्ष, AFSTI; Mr. P. Muthuraman, निदेशक, FSSAI; Mr. Yogesh Mudras, मैनेजिंग डायरेक्टर, UBM India और Mr. Rahul Deshpande, ग्रुप डायरेक्टर, UBM India द्वारा उद्योग जगत के प्रतिष्ठित मेहमानों की मौजूदगी में किया गया।
(Logo: http://mma.prnewswire.com/media/471349/UBM_Logo.jpg )
(Logo: http://mma.prnewswire.com/media/585811/Fi_India_Logo.jpg )
(Photo: http://mma.prnewswire.com/media/600881/Fi_India_and_Hi.jpg )
इस एक्सपो का क्रमानुसार बारी-बारी से वार्षिक आयोजन भारत के दो संभावनाशील फूड हब मुम्बई और नई दिल्ली में किया जाता है। Fi India & Hi का 2017 संस्करण औद्योगिक प्रतिनिधियों को पश्चिमी भारत में विकसित होते फूड मैन्युफैक्चरिंग हब का लाभ उठाने के अवसर उपलब्ध कराएगा।
12 वर्षों की विरासत के साथ, Fi India में एक बार फिर से हेल्थ इन्ग्रेडिएंट्स, फूड प्रोसेसिंग और पैकेजिंग पर आधारित 3 दिवसीय मुफ्त, ऑन साइट सेमिनार आयोजित किए जा रहे हैं। ये सेमिनार विविध भारतीय एसोसिएशनों के सहयोग से आयोजित किए जा रहे हैं और इनमें तकनीकी विकास तथा बाज़ार रूझानों को कवर किया गया है। पहले दिन, 'नियम किस तरह भारतीय न्यूट्रास्यूटिकल उद्योग को सुगमता प्रदान कर रहे हैं' 'बाज़ार में प्रगतिशील न्यूट्रास्यूटिकल्स-स्पोर्ट्स न्यूट्रीशन, फोर्टिफाइड फूड्स, मेडिकल न्यूट्रीशन'; 'फार्माकोपियाज किस तरह से डायट्री सप्लिमेन्ट्स बाज़ार के लिए सहायक हैं' और 'न्यूट्रास्यूटिकल बाज़ार विकसित करने में फार्मास्यूटिकल्स की भूमिका' 'इन्ग्रेडिएंट्स में नवप्रवर्तन और मोंक फ्रूट जूस-प्राकृतिक और बेहतरीन स्वादिष्ट मिठास प्रदान करने वाला एक 100% प्राकृतिक विकल्प पर सत्र शामिल होंगे। दूसरे दिन अन्य के अलावा, AIFPA द्वारा 'फूड इन्ग्रेडिएंट्स के आयात और निर्यात में अवसर और नियामकीय चुनौतियां' विषय पर एक सेमिनार और 'खाद्य सुरक्षा के लिए देशव्यापी परिवेश निर्मित करने के लिए नए प्रयास' विषय पर FSSAI का कार्यक्रम आयोजित होगा। दूसरे दिन Mondelez International, Farm to Fork Solution, Exelon Food, NuFFoods Spectrum, और TUV India के औद्योगिक विशेषज्ञों के बीच 'FSSR 2011 से 2018 - खाद्य उद्योग पर प्रभाव' पर भी एक चर्चा आयोजित होगी। तीसरे दिन तीसरे दिन, 'क्लीन लेबल नेचुरल प्रोडक्ट्स सुरक्षित और स्वास्थ्यप्रद हैं', और 'Locust Bean Gum (LBG) और इसके फूड एप्लिकेशन' और 'एनकैप्स्युलेशन-खाद्यों में बेहतर पोषण मान के लिए एन्कैप्स्युलेशन तकनीक' पर सत्र आयोजित होंगे।
इस वर्ष एक्सपो में एक नई खूबी- न्यूट्रीमार्केटिंग विशेषज्ञों के साथ एवरीथिंग प्रोटीन्स, हेल्थ और वेलनेस तथा बेकरी नवप्रवर्तनों आदि विषयों पर एक गाइडेड डिस्कवरी टूर-जोड़ी गई है। इस वर्ष एक्सपो की अन्य उल्लेखनीय विशेषताओं में एक्सपो फूडटेक पवेलियन जो कि खाद्य तकनीक, प्रोसेसिंग और पैकेजिंग कंपनियों के लिए समर्पित है, चीन का एक एक सम्पूर्ण पवेलियन, एक हेल्थ इन्ग्रेडिएंट्स ट्रेल तथा एक स्पेशल Fi India & Hi कुकरी कार्यशाला शामिल है। इस वर्कशॉप में सेलेब्रेटी शेफ Rakhee Vaswani द्वारा नवीनतम खाद्य रूझानों पर एक दो-दिवसीय लाइव डिमांस्ट्रेशन किया जाएगा तथा -इंडियन फ्यूजन धमाका, फैंसी ब्रेड मेकिंग, एक्जोटिक एगलेस डेजर्ट्स और फेस्टिव फिएस्टा-पार्टी एपेटाइजर्स और डिप्स पर सत्र शामिल हैं जिनमें प्रयुक्त इन्ग्रेडिएंट्स को एक्सपो में डिस्प्ले पर प्रदर्शित भी किया जाएगा।
एक्सपो के उद्घाटन के साथ UBM ने ProPak India की सॉफ्ट लांच की भी घोषणा की जो अगले संस्करण से Fi India & Hi के साथ होगा। ProPak India भारत में एक सम्पूर्ण, अपने प्रकार का अद्वितीय आयोजन है, चूंकि भारत, पैकेज्ड फूड के शीर्ष पांच प्रमुख बाज़ारों में शामिल है, इसलिए यह एक्सपो उद्योग जगत के लोगों के मिलने, नेटवर्क बनाने, बिजनेस करने, नवीनतम तकनीक और समाधान देखने, विचारों तथा ज्ञान का आदान-प्रदान करने के लिए एक सबसे महत्त्वपूर्ण प्लेटफॉर्म की तरह काम करेगा। $24.6 बिलियन टर्नओवर और 13% से 15% वार्षिक वृद्धि दर के साथ भारतीय पैकेजिंग उद्योग 2020 तक $72 बिलियन के स्तर पर पहुंच जाने का अनुमान है। फूड, फार्मा, और कॉस्मेटिक्स आदि प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में UBM की मजबूत पकड़ है। पैकेजिंग, इन उद्योगों का सबसे अभिन्न अंग है, उद्योग जगत में UBM India के प्रभुत्व का लाभ उठाना और भारत में इस विशेष वर्ग की संभावनाओं की खोज करना, इस एक्सपो को लांच करने के पीछे का मूल विचार है, क्योंकि इस सेक्टर के लिए अभी तक कोई विशेष प्रदर्शनी आयोजित नहीं की जा रही है।
Fi India & Hi 2017 के उद्घाटन के अवसर पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए Mr. Yogesh Mudras, मैनेजिंग डायरेक्टर, UBM India, ने बताया कि, "फूड इन्ग्रेडिएंट्स कई बिलियन डॉलर का उद्योग है जो दुनिया भर में तेज़ी से बढ़ रहा है। फूड और बेवरेज उद्योग, विशेषकर प्रसंस्कृत (प्रोसेस्ड) फूड के क्षेत्र में एक क्रांति ने नए उत्पादों के विकास की असंख्य संभावनाएं उत्पन्न की हैं। सामाजिक-आर्थिक संरचनाएं बदलने से भी फूड प्रोडक्ट्स के गुणवत्ता मानकों को लेकर जागरूकता बढ़ी है। लिहाजा इन फिनिश्ड प्रोडक्ट्स को तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले इन्ग्रेडिएंट्स की श्रेष्ठता पर ध्यान केंद्रित हुआ है। Fi India & Hi के 12वें संस्करण के माध्यम से, UBM India एक ही स्थान पर तीन दिनों तक फूड इन्ग्रेडिएंट्स की वास्तविक अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी प्रस्तुत करते हुए कारोबारी खोजबीन और विकास के अवसर उपलब्ध करा रहे हैं। मुझे विश्वास है कि इससे विशिष्ट वर्गों जैसे कि वेलनेस और नेचुरल इन्ग्रेडिएंट्स के भी रूझान समझने में मदद मिलेगी, जिनका मूल्य अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग उपभोक्ताओं के मन में बढ़ता जा रहा है।"
उन्होंने आगे बताया कि, "इस वर्ष हम गर्वपूर्वक ProPak India को लांच करने की घोषणा कर रहे हैं जो अगले साल से Fi India & Hi के साथ ही आयोजित की जाएगी। 24.6 बिलियन USD टर्नओवर और 13-15 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि के साथ भारतीय पैकेजिंग उद्योग 2020 तक 72 बिलियन USD तक पहुंच जाने का अनुमान है। वर्तमान में विश्व में सबसे कम प्रतिव्यक्ति पैकेजिंग खपत होने के कारण, भारत में यह सेक्टर अधिक महत्त्वपूर्ण होता जाएगा जब हम प्रोसेस्ड फूड की ओर बढ़ेंगे। ProPak 2017 के माध्यम से इस विशिष्ट लेकिन उभरते औद्योगिक क्षेत्र में फूड, ड्रिंक और फार्मास्यूटिकल उद्योगों के भागीदारों के लिए सफल मुलाकातों, ज्ञान के विनिमय, नेटवर्किंग और कारोबार के अवसर उपलब्ध कराते हुए क्रांति लाना ही UBM India का ध्येय है।"
भारतीय फूड इन्ग्रेडिएंट्स बाज़ार
- भारत में फूड इन्ग्रेडिएंट्स बाज़ार जो कि 2016 में $700 mn से भी कम था, ($400 बिलियन के अनुमानित आकार वाले वैश्विक फूड इन्ग्रेडिएंट्स उद्योग के 0.2% से भी कम) में प्रोसेस्ड फूड की खपत बढ़ने और रेडी-टू-ईट भोजन की बढ़ती मांग के कारण तेज़ी से उछाल आया है।
- इस बाज़ार में फूड फ्लेवर्स और टेस्ट एन्हैंसर्स का प्रभुत्व है जिनकी बड़ी हिस्सेदारी है। इन वर्गों में, स्वीटनर्स की वृद्धि दर सर्वाधिक है जबकि दक्षिणी क्षेत्र में फूड प्रोसेसिंग उद्योगों की सबसे बड़ी संख्या के कारण उसकी सर्वाधिक हिस्सेदारी है।
- डायट्री फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स दो हमेशा मांग में रहने वाले इन्ग्रेडिएंट्स हैं क्योंकि ये मानवीय स्वास्थ्य वृद्धि के लिए अत्यधिक महत्त्वपूर्ण हैं। निजी इक्विटी निवेशकों द्वारा इस सेक्टर में निवेश हेतु रूचि बढ़ने के साथ, भारतीय फूड इन्ग्रेडिएंट्स सेक्टर में आने वाले समय में और बढ़ोत्तरी होगी।
- भारतीय फूड और ग्रॉसरी बाज़ार, बिक्री में 70 प्रतिशत रिटेल योगदान के साथ दुनिया का छठा सबसे बड़ा बाज़ार है।
- देश के कुल फूड बाज़ार में 32 प्रतिशत हिस्सेदारी वाला भारतीय फूड प्रोसेसिंग उद्योग, भारत के सबसे बड़े उद्योगों में से एक है और उत्पादन, खपत, निर्यात, और अपेक्षित वृद्धि के आधार पर यह पांचवे स्थान पर है।
- यह उत्पादन और कृषि में लगभग 8.80 और 8.39 प्रतिशत Gross Value Added (GVA) का योगदान करता है जो क्रमशः भारत के निर्यातों का 13 प्रतिशत और कुल औद्योगिक निवेश का छह प्रतिशत है।
- भारतीय गार्मेट फूड बाज़ार वर्तमान में US$ 1.3 बिलियन मूल्य का है और यह 20 प्रतिशत चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) से बढ़ रहा है। भारत का आर्गनिक फूड बाज़ार 2020 तक बढ़कर तीन गुने हो जाने का अनुमान है।
UBM India के बारे में:
UBM India, भारत में अग्रणी एग्जिबिशन ऑर्गनाइज़र (प्रदर्शनी आयोजनकर्ता) है जो उद्योग जगत को ऐसे प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराती है जो प्रदर्शनियों, विषयवस्तु आधारित सम्मेलनों और सेमिनारों के पोर्टफोलियो के माध्यम से दुनिया भर के खरीदारों व विक्रेताओं को एक मंच पर लाते हैं। UBM India पूरे देश में हर साल बड़े पैमाने की 25 से अधिक प्रदर्शनियां और 40 कॉन्फ्रेन्स आयोजित करते हुए; उद्योग जगत के विविध क्षेत्रों के बीच व्यापार को बढ़ावा देती है। UBM Asia कंपनी UBM India के कार्यालय मुम्बई, नई दिल्ली, बंगलौर और चैन्नई में स्थित हैं। UBM Asia का स्वामित्व UBM plc के पास है जो लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध है। UBM Asia, एशिया में अग्रणी प्रदर्शनी आयोजनकर्ता है और मुख्यभूमि चीन, भारत व मलेशिया में सबसे बड़ी वाणिज्यिक आयोजक है।
अधिक विवरणों के लिए कृपया http://www.ubmindia.in पर पधारें।
UBM plc के बारे में:
UBM plc दुनिया की सबसे बड़ी प्योर-प्ले B2B इवेंट्स ऑर्गनाइज़र कंपनी है। बढ़ते डिजिटल प्रचलन वाली दुनिया में सार्थक मानवीय संपर्क अभूतपूर्व महत्त्वपूर्ण बन गया है। औद्योगिक क्षेत्रों के बारे में हमारे गहन ज्ञान और प्रेरणाओं के साथ UBM के माध्यम से हम ऐसे मूल्यवान अनुभव सृजित करने के लिए तत्पर रहते हैं जहां लोग सफलता प्राप्त कर सकें। हमारे कार्यक्रमों के माध्यम से लोग रिश्ते विकसित करते, सौदे संपन्न करते और अपने कारोबार बढ़ाते हैं। 20 से अधिक देशों में हमारे 3,750 से अधिक कर्मचारी फैशन से लेकर फार्मास्यूटिकल इन्ग्रेडिएंट्स तक 50 विभिन्न सेक्टरों में अपनी सेवाएं देते हैं। ये विश्वस्तरीय नेटवर्क, कुशल, प्रेरित लोग और बाज़ार-अग्रणी आयोजन, कारोबारियों को उनकी महत्त्वाकांक्षाएं पूरी करने के लिए शानदार अवसर उपलब्ध कराते हैं।
अधिक जानकारी के लिए http://www.ubm.com पर जाएं; UBM कॉर्पोरेट समाचारों के लिए, हमें Twitter पर @UBM ,UBM Plc LinkedIn पर अनुसरण करें।
मीडिया संपर्क:
Roshni Mitra
[email protected]
+91-22-61727000
UBM India Pvt Ltd.
Mili Lalwani
[email protected]
स्रोत: UBM India Pvt. Ltd.
Share this article