नई दिल्ली, March 23, 2017 /PRNewswire/ --
- UBM India की ओर से आयोजित भारत का प्रमुख ट्रैवल एंड टूरिज्म एक्सपो
- 40 से अधिक देशों और 25 भारतीय राज्यों से 850+ प्रतिभागी
- UNWTO और पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा समर्थित
- SATTE Awards 2017 की शुरूआत
प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आयोजित प्रमुख B2B कार्यक्रम साउथ एशिया ट्रैवल एंड टूरिज्म एक्सचेंज (SATTE) 2017 का पूर्ण सुसज्जित ट्रेड शो के रूप में सफलतापूर्वक समापन हुआ और इस बार इसके 24वें वर्ष में आगंतुकों की तादाद में ऐतिहासिक 40 फीसदी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।
(Logo: http://mma.prnewswire.com/media/481167/SATTE_Awards_Logo.jpg )
(Logo: http://mma.prnewswire.com/media/471349/UBM_Logo.jpg )
(Logo: http://mma.prnewswire.com/media/459540/PRNE_UBM_SATTE_Logo.jpg )
तीन दिवसीय बिजनेस नेटवर्किंग ट्रेड शो SATTE 2017 40 देशों और 25 भारतीय राज्यों से 850 से अधिक प्रदर्शनीकर्ताओं की भागीदारी के साथ सबसे बड़ा आयोजन रहा। 40 से अधिक देशों से SATTE में आए बड़े-बड़े विदेशी खरीदारों के साथ भारतीय बहुआयामी व्यापारिक खरीदारों ने भारतीय व अंतर्राष्ट्रीय टूरिज्म उत्पादों की खरीदारी के लिए इस शो में हिस्सा लिया।
मुख्य अतिथि, Dr Mahesh Sharma, केंद्रीय राज्य मंत्री, पर्यटन एवं संस्कृति (स्वतंत्र प्रभार) और लोक उड्डयन, भारत सरकार के साथ Mr. Vinod Zutshi, सचिव, पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार; Mr. Junichi Kumada, वरिष्ठ अधिकारी, रीजनल प्रोग्राम फॉर एशिया एंड पैसेफिक, UNWTO; Mr. Subash Goyal, चेयरमैन, स्टिक ट्रैवल और सदस्य, राष्ट्रीय पर्यटन सलाहकार बोर्ड; Mr. Dato Seri Mohamed Nazri, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री, मलेशिया और Mr. Yogesh Mudras, मैनेजिंग डायरेक्टर, UBM India ने ट्रैवल और ट्रेड क्षेत्र से उपस्थित प्रतिष्ठित मेहमानों की मौजूदगी में इस शो का उद्घाटन किया।
बीते वर्षों में SATTE ने ट्रैवल और टूरिज्म के क्षेत्र में उद्योग जगत द्वारा संचालित अनेक प्रयासों को सक्रिय रूप से समर्थन दिया है। उद्घाटन समारोह के अवसर पर UNWTO ने धारणीय पर्यटन के लक्ष्य पर बल देने के लिए इसे एक प्लेटफार्म की तरह प्रयोग किया, 2017 को 'विकास हेतु धारणीय पर्यटन का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष' के रूप में मनाया जा रहा है। UNWTO के अनुसार, सुरक्षित, संरक्षित और निर्बाध यात्राओं को बढ़ावा देना; पर्यटन में तकनीक व नवप्रवर्तन की भूमिका बढाना, तथा पर्यटन में धारणीय एजेंडे को शामिल किया जाना, ये तीन वैश्विक पर्यटन क्षेत्र के लिए प्रमुख वरीयता क्षेत्र हैं।
वैश्विक पर्यटन क्षेत्र में SATTE की बढ़ती महत्ता को रेखांकित करते हुए Vinod Zutshi, सचिव, पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार ने कहा कि, "यह देखकर मुझे प्रसन्नता है कि SATTE 2017 में भाग लेने वाले प्रदर्शनीकर्ताओं और भागीदारों की संख्या विगत वर्षों के मुकाबले काफी बढ़ गई है। SATTE निश्चित रूप से घरेलू व अंतर्राष्ट्रीय खरीदारों के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय प्रसिद्ध प्लेटफार्म के रूप में उभरा है। पर्यटन मंत्रालय ने सदैव ही SATTE को समर्थन दिया है और SATTE 2017 पूरी तरह से उन सभी प्रयासों के अनुरूप है जो मंत्रालय द्वारा वैश्विक पर्यटन बाज़ार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए किए गए हैं। मुझे उम्मीद है कि SATTE सभी प्रतिभागियों के समक्ष भारतीय पर्यटन की विविधताएं उजागर करता रहेगा।"
SATTE के 24वें संस्करण के समापन अवसर पर UBM को हर वर्ष इस इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए बधाई देते हुए Mahesh Sharma, केंद्रीय राज्य मंत्री, पर्यटन एवं संस्कृति (स्वतंत्र प्रभार/ I/C), भारत सरकार ने कहा कि, "हमने पहल की है कि अब लगभग 160 देशों को ई-वीज़ा सुविधा से जोड़ा जाएगा। पर्यटन को नई ऊंचाईयों पर ले जाने के लिए यह हमारी सरकार का एक दूरदर्शी प्रयास है। हम सड़क और परिवहन मंत्रालय के माध्यम से अपने बुनियादी ढांचे को बेहतर बना रहे हैं। देश में 7,500 किमी लंबी तटरेखा है, चार खूबसूरत मौसम यहां पाए जाते हैं, हिमालय का 73 फीसदी भाग है और इसके अलावा भी बहुत कुछ है, लेकिन इन गंतव्यों को बढ़ावा देने के लिए ट्रैवल उद्योग के साथियों से मदद की आवश्यकता है।"
Yogesh Mudras, मैनेजिंग डायरेक्टर, UBM India ने पर्यटन मंत्रालय (MoT), भारत सरकार, देश व राज्यों के पर्यटन बोर्डों, एयरलाइनों, DMC, होटलों और ट्रैवल, टूरिज्म और सत्कार क्षेत्र के सभी सप्लायरों को बीते वर्षों में SATTE को उनके अनवरत सहयोग और भागीदारी के लिए हार्दिक धन्यवाद देते हुए कहा कि, "SATTE 2017 हमारे लिए एक सबसे सफल व्यापारिक मेलजोल कार्यक्रम है। SATTE इस उपमहाद्वीप के सबसे बड़े व अग्रणी और एकमात्र अंतर्राष्ट्रीय ट्रैवल शो के रूप में उभरा है जिसमें दुनिया भर के प्रदर्शनीकर्ता और खरीदार एकत्रित होकर प्रदर्शनी करते तथा विश्व के इस क्षेत्र में विविध वैश्विक ट्रैवल और टूरिज्म उत्पादों व सेवाओं की खरीदारी करते हैं। बीते वर्षों में इसका लगातार विकास हुआ है और अब गुणवत्तापरक दर्शकों के जुड़ने के साथ यहां विजिटरों की तादाद काफी बढ़ चुकी है। पर्यटन के क्षेत्र में हमें एक अन्य लाभप्रद वर्ष रहने की उम्मीद है और विश्वास है कि SATTE से हमारे पार्टनरों को हमारे सेक्टर को आकार देने वाले मामलों और नवप्रवर्तनों के समाधान हेतु क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी।"
उद्घाटन के अवसर पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, Datuk Seri Mohammad Nazri bin Abdul Aziz, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री, मलेशिया ने कहा कि "विगत दो दशकों से SATTE को लगातार मज़बूती से विकास करते हुए देखना मेरे लिए प्रसन्नता की बात है। भारत को मलेशिया एक बहुत महत्त्वपूर्ण बाज़ार मानता है। मेरा सदैव मानना रहा है कि भारत और मलेशिया के बीच घनिष्ठ सांस्कृतिक रिश्ते और लंबा इतिहास और सांस्कृतिक जुड़ाव पर्यटन के माध्यम से नई ऊंचाईयों पर पहुंच सकता है। भारत, हमारे लिए छह शीर्ष पर्यटक बाज़ारों में से एक है। और इस वर्ष हमें उम्मीद है कि भारत से हमारे यहां एक मिलियन से अधिक लोग आएंगे। यह बड़ी महत्त्वाकांक्षा है लेकिन यहां हमारे पार्टनरों के पूर्ण सहयोग से पूरी हो सकती है।"
UBM India को धन्यवाद देते हुए Subhash Goyal, सदस्य, NTAC, ने कहा कि, "SATTE ने लंबा सफर तय कर लिया है। 24 साल पहले स्थापना के समय भारत को विश्व के समक्ष प्रस्तुत करना SATTE का मुख्य उद्देश्य था, जिसके लिए अन्यथा हमें ITB और WTM का सहारा लेना पड़ता था। इसने दुनिया भर के खरीदारों व विक्रेताओं को एकजुट किया है और ऐसे छोटे भारतीय टूर ऑपरेटर जो ITB और WTM में जाना अफोर्ड नहीं कर सकते वे भी भारत में B2B मीटिंग कर सकते हैं। अब SATTE काफी परिपक्व हो गया है। यह भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा शो है। हमें सचमुच इसे सपोर्ट करने की आवश्यकता है। दक्षिण एशिया और दक्षिण पूर्व एशिया से SATTE को सबसे बड़ा एशियाई शो बनाना है।" उन्होंने उद्योग जगत के हितधारकों से यह आह्वान किया।
विकसित होता पर्यटन बाज़ार और SATTE की लोकप्रियता
एक्सपो के पूर्व आयोजन के रूप में UBM India ने पहली बार SATTE Awards 2017 का आयोजन किया। पुरस्कार संध्या के अवसर पर ट्रैवल और टूरिज्म उद्योग में प्रमुख हितधारकों की उत्कृष्टताा, उपलब्धियों और नवप्रवर्तनों को सम्मानित और पुरस्कृत किया गया और यह पारदर्शी, वास्तविक तथा सच्चे मापदंडों पर आधारित था, एक सोच, जो SATTE के मूल्यों में निहित है। पुरस्कार संध्या के अवसर पर नेटवर्किंग के अवसर, प्रस्तुतिकरण, तथा अन्य विशेषताओं का भी समावेश किया गया। ट्रैवल और टूरिज्म के विविध संवर्गों जैसे कि एयरलाइन, क्रूज, टूर ऑपरेटर, होटल, गंतव्य, ऑनलाइन ट्रैवल पोर्टल आदि के लिए 19 पुरस्कार दिए गए। प्रथम संस्करण में पुरस्कारों को ट्रैवल और उद्योग जगत से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली।
इस एक्सपो में लगभग सभी राज्यों के पर्यटन बोर्डों की भागीदारी रही। जहां तक NTO का मामला है, अमेरिका, मैक्सिको, चेक रिपब्लिक, स्पेन, रूस, सिंगापुर, मलेशिया, चीन, हांगकांग, जापान, कोरिया, इजराइल, थाईलैंड, इंडोनेशिया, मकाऊ, फिजी, भूटान, नेपाल, श्रीलंका, अबू धाबी, दुबई, न्यूज़ीलैंड, रियूनियन आइसलैंड, तुर्की, तथा मिस्र व अन्य अनेक देशों के राष्ट्रीय पर्यटन बोर्डों ने इसमें अपनी भागीदारी की पुष्टि की जिनमें से पेरू, वियतनाम और शारजाह की पहली बार भागीदारी रही। जबकि तुर्की, दुबई, श्रीलंका और थाईलैंड पार्टनर देश रहे। शारजाह, SATTE 2017 के लिए फीचर देश है। इसी प्रकार भारत से मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, और कर्नाटक पार्टनर राज्य जबकि ओडिशा प्रीमियम पार्टनर राज्य और जम्मू व कश्मीर इस वर्ष के लिए फीचर राज्य है।
SATTE 2017 के प्रमुख सत्रों में इस सेक्टर से संबंधित नए रूझानों और अंतर्दृष्टियों वाले विषयों को कवर किया गया। पैनल चर्चाओं के विषय निम्न रहे;
SATTE 2017 भारतीय ट्रैवल और टूरिज्म सेक्टर के लिए एक प्रेरक बन गया है, जिसके कार्यक्रमों और पेशकशों से उच्च अपेक्षाएं की जाती हैं। सिग्नेचर एक्सपो में विजिटरों ने कई नई खूबियां देखीं जिनमें ट्रैवल स्टार्ट-अप को प्रोत्साहन देने के लिए एक विशिष्ट स्टार्ट-अप पैवेलियन, महत्त्वपूर्ण नॉलेज फोरम और सम्मेलन, एक B2B शेड्यूलर, जो बिजनेस बेंचमार्कर की तरह है, चाय अड्डा, सांस्कृतिक मनोरंजक कार्यक्रम और डेस्टिनेशन थीम नाइट आदि इनमें से कुछ प्रमुख हैं।
UBM India के विषय में:
UBM India, भारत में अग्रणी एग्जिबिशन आर्गनाइजर (प्रदर्शनी आयोजनकर्ता) है जो उद्योग जगत को ऐसे प्लेटफार्म उपलब्ध कराती है जो प्रदर्शनियों, विषयवस्तु आधारित सम्मेलनों और सेमिनारों के पोर्टफोलियो के माध्यम से दुनिया भर के खरीदारों व विक्रेताओं को एक मंच पर लाते हैं। UBM India पूरे देश में हर साल बड़े पैमाने की 25 से अधिक प्रदर्शनियां और 40 कॉन्फ्रेन्स आयोजित करते हुए; उद्योग जगत के विविध क्षेत्रों के बीच व्यापार को बढ़ावा देती है। UBM Asia कंपनी UBM India के कार्यालय मुम्बई, नई दिल्ली, बंगलौर और चेन्नई में स्थित हैं। UBM Asia का स्वामित्व UBM plc के पास है जो लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध है। UBM Asia, एशिया में अग्रणी प्रदर्शनी आयोजनकर्ता है और मुख्यभूमि चीन, भारत व मलेशिया में सबसे बड़ी वाणिज्यिक आयोजक है।
अधिक विवरणों के लिए कृपया ubmindia.in पर पधारें।
UBM plc के विषय में:
UBM plc दुनिया की सबसे बड़ी प्योर-प्ले B2B इवेंट्स आर्गनाइजर कंपनी है। बढ़ते डिजिटल प्रचलन वाली दुनिया में सार्थक मानवीय संपर्क अभूतपूर्व महत्त्वपूर्ण बन गया है। औद्योगिक क्षेत्रों के बारे में हमारे गहन ज्ञान और प्रेरणाओं के साथ UBM के माध्यम से हम ऐसे मूल्यवान अनुभव सृजित करने के लिए तत्पर रहते हैं जहां लोग सफलता प्राप्त कर सकें। हमारे कार्यक्रमों के माध्यम से लोग रिश्ते विकसित करते, सौदे संपन्न करते और अपने कारोबार बढ़ाते हैं। 20 से अधिक देशों में हमारे 3,750+ से अधिक कर्मचारी फैशन से लेकर फार्मास्यूटिकल इन्ग्रेडिएंट्स तक 50 विभिन्न सेक्टरों में अपनी सेवाएं देते हैं। ये विश्वस्तरीय नेटवर्क, कुशल, प्रेरित लोग और बाज़ार-अग्रणी आयोजन, कारोबारियों को उनकी महत्त्वाकांक्षाएं पूरी करने के लिए शानदार अवसर उपलब्ध कराते हैं।
अधिक जानकारी के लिए http://www.ubm.com देखें; UBM कॉर्पोरेट न्यूज के लिए, हमें ट्विटर पर @UBM और LinkedIn पर UBM Plc को फॉलो करें।
मीडिया संपर्क:
Mili Lalwani
[email protected]
+91-22-6172-7000
UBM India
Share this article