'India's Most Preferred' ने भारत के सबसे पसंदीदा B2B ज्वैलरी ब्रांड्स को उजागर किया
मुम्बई, January 31, 2019 /PRNewswire/ --
UBM India की एक पहल
भारत की अग्रणी B2B प्रदर्शनी आयोजनकर्ता कंपनी UBM India ने भारत में B2B ज्वैलरी सेक्टर के लिए अपनी अद्वितीय पहल India's Most Preferred (IMP) का प्रथम संस्करण लांच किया। 2018 में UBM India के इवेंट्स के व्यस्त कैलेंडर का समापन इस खासतौर से तैयार किए गए अभियान के साथ हुआ, जिसे सहारा स्टार, मुम्बई में हाल ही में लांच किए गए मुम्बई ज्वैलरी एंड जेम फेयर (Mumbai Jewellery and Gem Fair) के साथ आयोजित किया गया।
(Logo: https://mma.prnewswire.com/media/675607/UBM_Logo.jpg )
(Logo: https://mma.prnewswire.com/media/814126/IMP_Jewellery_Brands_Logo.jpg )
(Photo: https://mma.prnewswire.com/media/814125/Brands_Felicitated_at_IMP.jpg )
IMP एक विवेकपूर्ण प्रासंगिक अभियान है, जिसमें भारत के सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा B2B ज्वैलरी ब्रांडों की राष्ट्रव्यापी खोज और उन्हें पुरस्कृत करना, अत्यन्त प्रतिष्ठित IMP लोगो का विशिष्ट लाइसेंस अधिकार प्रदान करना शामिल है, जो कि इसे समझने की दिशा में एक बेंचमार्क है कि किन ब्रांडों ने सभी हितधारकों के मन में अपना अधिक प्रभावशाली स्थान बनाया है। इस भव्य शो में औद्योगिक दिग्गजों की भागीदारी वाले जानकारियों से भरपूर, मनोरंजक, तथा उत्साह से भरी ग्लैमरस समारोह संध्या का टेलीविजन पर भी प्रसारण किया गया।
UBM India की ओर से IMP पहल, समुदायों को जोड़ने तथा इसमें उत्कृष्ट मानक स्थापित करने में इसके द्वारा निभाई जाने वाली सक्रिय भूमिका से उत्पन्न हुई है। सबसे पसंदीदा ब्रांडों का पता लगाने के लिए MRSS के सहयोग से सर्वेक्षण का आयोजन किया गया जो कि भारत में बम्बई शेयर बाज़ार में सूचीबद्ध एकमात्र बाज़ार अनुसंधान संस्था है। भारत में 10 से अधिक शहरों में किए गए इस सर्वेक्षण में उत्तरदाताओं के रूप में ज्वैलरी रिटेलर्स को शामिल किया गया। यह सर्वेक्षण ज्वैलर पर भरोसा, उत्पाद मिश्रण, उत्पाद डिजाइन व गुणवत्ता, टर्नअराउंड समय और ब्रांड की कुल पहचान और स्मरण प्रभावक्षमता आदि बातों पर आधारित था। इस पहल के अंतर्गत भारत के सबसे पसंदीदा/India's Most Preferred के रूप में चुने गए ब्रांडों को दो साल के लिए लोगो लाइसेंस का विशेष अधिकार प्रदान किया गया, जो कि आसानी से पहचाने जाने योग्य उत्कृष्टता का लेबल प्रदान करता है। यह लोगो, चुने गए ब्रांडों को सक्षम बनाता है जिससे वे खुद को रिटेलरों के पसंदीदा ब्रांड के रूप में भी पेश कर सकते हैं। ब्रांड अपने सभी मार्केटिंग कार्यक्रमों जैसे कि ऑनलाइन अभियानों, होर्डिंग, प्रेस घोषणाओं, उत्पाद पैकेजिंग और विज्ञापनों में लोगो को शामिल कर सकेंगे। इन बहुप्रतिष्ठित ब्रांडों, उनकी वृद्धि की प्रेरक कहानियों, इस अत्यधिक असंगठित उद्योग में अपना खास स्थान बनाने तथा इस काफी असंगठित उद्योग क्षेत्र में लोकप्रियता के ऊंचे पायदानों पर चढ़ने के लिए उनके द्वारा किए गए प्रयासों, तथा भविष्य के बारे में उनके दूरदर्शी नजरिए के विवरणों वाली एक उच्चकोटि वाली कॉफी टेबल बुक भी तैयार की जाएगी।
ग्राहक अब ज्वैलरी में और अधिक विविधता तथा डिजाइन चाहते हैं, जहां युवा पीढ़ी, कम-बहुमूल्य रत्नों में ज्यादा रूचि ले रही है, वहीं इन बदलती मांगों को पूरा करने में समर्थ ब्रांडेड कंपनियां स्थानीय फर्मों की तुलना में अधिक महत्त्व हासिल करती जा रही हैं। प्रमुख रूप से, उपभोक्ताओं की प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोत्तरी, तथा मध्यवर्ग की महिलाओं की अधिक मज़बूत क्रय-शक्ति की वजह से भारतीय ब्रांडेड ज्वैलरी की मांग पूरी दुनिया भर में बढ़ती जा रही है।
India's Most Preferred B2B ज्वैलर्स इनीशिएटिव (B2B Jewellers initiative) के अवसर पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए Mr. Yogesh Mudras, मैनेजिंग डॉयरेक्टर, UBM India, ने कहा कि, ",ज्वैलरी सेक्टर में हमारी विशेषज्ञता के आधार पर हमने B2B ग्राहकों के खरीदारी संबंधी रूझान में एक तीव्र बदलाव होते देखा है। व्यापार क्षेत्र की नब्ज पहचानने, और उनके पसंदीदा ब्रांडों और उस पसंद की वज़हों के बारे में पता लगाने के लिए हम अत्यधिक उत्सुक थे। IMP के माध्यम से हमने यह पाया है कि भरोसा, कलेक्शन, ब्रांड स्मरण, और पहचान, औद्योगिक पेशेवरों के पसंदीदा ब्रांड को निर्धारित करने के मामले में सबसे महत्त्वपूर्ण वज़हें हैं।"
उन्होंने आगे बताया कि, "इस अभियान के रूप में UBM India की सम्यक तत्परता की प्रक्रिया, ज्वैलरी क्षेत्र की प्रगति में सहायता के लिए नई दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता, चेन्नई और मुम्बई में 6 प्रदर्शनियों के बाद एक नया समुचित कदम है। इसके साथ, इस पहल के अंतर्गत हमने एक कॉफी टेबल बुक भी तैयार की है। इस किताब में UBM India द्वारा सम्मानित इन सबसे पसंदीदा ब्रांडों का विवरण दिया गया है।"
UBM India देश में अग्रणी ज्वैलरी शो आयोजनकर्ता है, भारत में अब प्रतिवर्ष जिनके छह शो (दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई में दो, हैदराबाद और मुम्बई) में आयोजित होते हैं। विश्वस्तर पर UBM हांगकांग, ताइवान, यूरोप और इस्ताम्बूल में प्रदर्शनियां आयोजित करती है। रत्न एवं आभूषण (G&J) क्षेत्र भारतीय अर्थव्यवस्था में प्रमुख भूमिका निभाते हुए देश की GDP में लगभग 7 प्रतिशत, और भारत से कुल मर्चेन्डाइज निर्यात में 15.7 प्रतिशत का योगदान करता है। आगामी वर्षों में रत्न एवं आभूषण (G&J) क्षेत्र में होने वाली वृद्धि मुख्यतः बड़े रिटेलर्स/ब्रांडों के विकास पर निर्भर होगी, जो बाज़ार को संगठित रूप दे रहे हैं और वृद्धि के अवसर उत्पन्न कर रहे हैं। संगठित कंपनियों का बढ़ता प्रसार, उत्पादों और डिजाइनों की विविधता में भी बढ़ोत्तरी कर रहा है।
India's Most Preferred B2B ज्वैलर (B2B Jeweller) 2018 में सम्मानित ब्रांडों की सूची निम्न है:
Shree Gold Jewel Creator
P. Mangatram Jewellers Pvt. Ltd.
Shilpi Jewellers Pvt. Ltd.
Mehta Gold Pvt. Ltd.
Diamond And Fusion Jewellery Manufacture- Brillo Jewels
Aura Jewels
Diamond Jewellery Manufacturer- Lurba Jewels
Laxmi Diamonds Bangalore
Kundan and Temple Jewellery Manufacturer- Radhika Jewelscraft Pvt Ltd
Bangalore Refinery (P) Ltd
Gold Casting Jewellery Manufacturer- Audra Jewel Industry(Ajil)
Noraah- The Art Of Jewels
Jewel Goldi (India)
Padmavati Chains Pvt. Ltd.
Silver Emporium- House Of Silver
Mangalmani Jewellers Pvt. Ltd.
Filo Diamonds
Sksm Diamonds Impex Ltd
Diamond Jewellery Manufacturer- D Gem Mount
Premium Cz Jewellery Manufacturer- Shish Jewels
Kanak Jewels- Platinum Jewellery
Chains Corner Jewellery India Pvt. Ltd.
Kisna Diamond Jewellery- Powered By H.K Jewels Pvt Ltd
Derewala- Derewala Industried Ltd.
Kamaschachter
Kiran Jewels India
Emerald Jewel Industry India Limited
Laxmi Diamonds
Sheetal Group
Rosy Blue
Star Brillian Pvt. Ltd.
सूची में किसी विशेष ब्रांड की स्थिति के बारे में जानने के लिए, कृपया Ritesh Indulkar को: +91-9664-21-9292 पर कॉल करें।
India's Most Preferred (IMP) के बारे में:
IMP का आयोजन UBM द्वारा किया गया है, जो जून 2018 में Informa PLC से मिलकर विश्व में एक प्रमुख B2B इन्फार्मेशन सर्विसेज ग्रुप और सबसे बड़ी B2B इवेंट्स आर्गनाइजर कंपनी बन गई है। IMP के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया http://imp-jewellers.com/ और एशिया में हमारी उपस्थिति के बारे में अधिक जानकारी के लिए https://www.ubm.com/global-reach/ubm-asia देखें।
UBM Asia के बारे में:
UBM Asia हाल ही में Informa PLC का भाग बन गई है, जो कि विश्व में एक प्रमुख B2B इन्फार्मेशन सर्विसेज ग्रुप और सबसे बड़ी B2B इवेंट्स आर्गनाइजर कंपनी है। एशिया में हमारी उपस्थिति के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया https://www.ubm.com/global-reach/ubm-asia देखें।
मीडिया संपर्क :
Roshni Mitra
[email protected]
Mili Lalwani
[email protected]
+91-22-61727000
Prachi Kumar
[email protected]
+91-7718866668
UBM India
Share this article