टाइम्स हायर एजुकेशन की पहली ऑनलाइन लर्निंग रैंकिंग में रजत पदक प्राप्त किया
सोलन, भारत, 13 दिसंबर, 2024 /PRNewswire/ -- शूलिनी यूनिवर्सिटी ने टाइम्स हायर एजुकेशन (टीएचई) ऑनलाइन लर्निंग रैंकिंग (ओएलआर) 2024 में सिल्वर रेटिंग हासिल करके एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।
इस मान्यता ने शूलिनी यूनिवर्सिटी को ऑनलाइन शिक्षण के लिए वैश्विक स्तर पर शीर्ष 25 संस्थानों में शामिल किया है और 11 यूनिवर्सिटी के ऐसे चुनिंदा समूह में शामिल किया है, जिन्हें उनके सुदृढ़ प्रदर्शन और उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सिल्वर रेटिंग प्रदान की गई है।
ऑनलाइन शिक्षण की गुणवत्ता का आकलन करने वाली पहली वैश्विक पहल,ओएलआर 2024 ने संस्थानों को चार स्तरों में वर्गीकृत किया: वैश्विक अग्रणियों के लिए स्वर्ण, सुदृढ़ प्रदर्शन करने वालों के लिए रजत, विकासशील संस्थानों के लिए कांस्य, तथा रैंकिंग मानदंड पूरे न करने वाले प्रतिभागियों के लिए रिपोर्टर का दर्जा। विश्वभर में मूल्यांकित 120 यूनिवर्सिटी में से 11 को स्वर्ण स्तर, 14 को रजत स्तर, 31 को कांस्य स्तर तथा 64 को रिपोर्टर का दर्जा प्राप्त हुआ।
भारत में, शूलिनी यूनिवर्सिटी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी (जेजीयू) और मानव रचना यूनिवर्सिटी जैसे संस्थानों की प्रतिष्ठित श्रेणी में शामिल हो गया, जिन्हें गोल्ड रेटिंग मिली, जबकि एमिटी नोएडा, केएलयू, एलपीयू और मणिपाल जयपुर जैसे अन्य यूनिवर्सिटी को कांस्य रेटिंग मिली। उल्लेखनीय बात यह है कि इन भारतीय यूनिवर्सिटी ने कांस्य श्रेणी में विश्व स्तर के कई प्रतिष्ठित संस्थानों से बेहतर प्रदर्शन किया।
नवंबर 2022 में स्थापित शूलिनी यूनिवर्सिटी के दूरस्थ और ऑनलाइन शिक्षा केंद्र (एससीडीओई) ने ऑनलाइन शिक्षण में अग्रणी के रूप में स्वयं को बड़ी ही तेजी से स्थापित कर लिया है। एमबीए, एमसीए, एमए (अंग्रेजी साहित्य), बीबीए, और बीसीए जैसे विविध, उद्योग-प्रासंगिक प्रोग्राम पेश करने में, इस केंद्र को छात्रों और उद्योगों की बढ़ती मांगों को पूरा करने के लिए सराहना मिली है।
यूनिवर्सिटी की सफलता का श्रेय इसके नित-नये दृष्टिकोण को जाता है, जिसमें संप्रेषण और नौकरी के लिए तत्परता कौशल के लिए व्यक्तिगत शिक्षण, एआई-संचालित अनुकूलित शिक्षण अनुभव, गेमयुक्त शिक्षा तकनीक और सीखते-हुए-कमाएं जैसे अनूठे अवसर शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, शूलिनी यूनिवर्सिटी अपने ऑनलाइन डिग्री प्रोग्राम्स के लिए पे-आफ्टर-प्लेसमेंट मॉडल शुरू करने वाली भारत का पहली यूनिवर्सिटी बन गई है।
शूलिनी विश्वविद्यालय के अध्यक्ष और ऑनलाइन शिक्षण के निदेशक, आशीष खोसला ने कहा, "हमारी नयी शिक्षण सुविधाओं और उम्दा शिक्षा के लिए प्रतिबद्धता से हमने वैश्विक मंच पर एक अलग मुकाम हासिल किया है। यह मान्यता प्रभावशाली और सुलभ ऑनलाइन शिक्षण प्रदान करने में हमारी प्रतिबद्धता दर्शाती है।"
प्रो. चांसलर विशाल आनंद ने चांसलर प्रो. पीके खोसला, वाइस चांसलर प्रो. अतुल खोसला और पूरी शूलिनी टीम के नेतृत्व की विशेष सराहना की। प्रो. चांसलर ने कहा, "उनके अथक प्रयासों से ही हमें यह वैश्विक उपलब्धि हासिल करने में मदद मिली।"
शूलिनी यूनिवर्सिटी के बारे में:
2009 में स्थापित शूलिनी यूनिवर्सिटी, सुंदर निचले हिमालय में स्थित एक प्रतिष्ठित निजी यूनिवर्सिटी है। एनआईआरएफ द्वारा शीर्ष 100 में स्थान प्राप्त, यह यूजीसी-अनुमोदित और एनएएसी ए+ मान्यता प्राप्त है। यह यूनिवर्सिटी अपने उच्चस्तरीय संकाय, मजबूत प्लेसमेंट तथा अनुसंधान एवं नवाचार पर ध्यान केन्द्रित करने के लिए जानी जानी है।
फोटो: https://mma.prnewswire.com/media/2580531/Pro_Chancellor_Shoolini.jpg
फोटो: https://mma.prnewswire.com/media/2580532/Director_OnlineLearning_Shoolini.jpg
लोगो: https://mma.prnewswire.com/media/792680/5076724/Shoolini_University_Logo.jpg
Share this article