महामहिम युवराज मोहम्मद बिन सलमान द्वारा NEOM में पर्वतीय पर्यटन के वैश्विक गंतव्य TROJENA की स्थापना की घोषणा
NEOM, किंगडम ऑफ़ सऊदी अरबिया, 3 मार्च, 2022 सऊदी अरब के युवराज और NEOM कंपनी बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स के अध्यक्ष हिज़ रॉयल हाइनेस मोहम्मद बिन सलमान ने आज पर्वतीय पर्यटन के नए वैश्विक ्य TROJENA की स्थापना की घोषणा की, यह इस क्षेत्र में पर्यटन को समर्थन देने और इसे विकसित करने में सहायता प्रदान करने वाली NEOM योजना और रणनीति का हिस्सा है।
हिज़ रॉयल हाइनेस ने कहा: "TROJENA इको टूरिज़म के सिद्धांतों पर आधारित एक जगह के निर्माण द्वारा दुनिया को पर्वतीय पर्यटन की एक नई परिभाषा देगा, जो प्रकृति के संरक्षण और समुदाय के जीवन स्तर में उन्नति के हमारे प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए किंगडम के विज़न 2030 के लक्ष्यों के अनुरूप है। यह पर्यावरण की रक्षा के वैश्विक प्रयास का हिस्सा बनने की हमारी प्रतिबद्धता की भी पुष्टि करता है। TROJENA क्षेत्र में पर्यटन के लिए एक महत्वपूर्ण इज़ाफ़ा होगा, यह इस बात का एक अनूठा उदाहरण है कि किस प्रकार सऊदी अरब अपनी भौगोलिक और पर्यावरणीय विविधता के आधार पर गंतव्यों का निर्माण कर रहा है। यह दूरदर्शी दृष्टिकोण इस बात को सुनिश्चित करेगा कि पर्वतीय पर्यटन आने वाली पीढ़ियों के लिए अपने प्राकृतिक संसाधनों को संरक्षित करते हुए राज्य के आर्थिक विविधीकरण का समर्थन करने वाली राजस्व की एक नई धारा होगी।"
NEOM के सीईओ नदमी अल-नस्र ने कहा: "TROJENA एक ऐसी भूमि के रूप में NEOM के मूल्यों और साहसिक योजनाओं का प्रतिनिधित्व करता है जहां प्रकृति और अभिनव प्रौद्योगिकियां एक अद्वितीय वैश्विक अनुभव के निर्माण के लिए परस्पर मिलती हैं। यह नया विकास NEOM को एक सर्वांगीण और आकर्षक विश्व स्तरीय गंतव्य बनाने के लिए स्थिरता के सिद्धांतों का पालन करते हुए और विभिन्न विषयों में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी और इंजीनियरिंग का उपयोग कर के NEOM की दीर्घकालिक महत्वाकांक्षाओं को प्राप्त करने में एक प्रमुख योगदान है।"
दुनिया की किसी भी अन्य जगह के विपरीत, TROJENA की वास्तुकला अद्वितीय और नवीन है, जहां NEOM पहाड़ों के मनोरम परिदृश्य उनके भीतर विकसित किए गए पर्यटन स्थलों के साथ घुल मिल गए हैं, जो NEOM में रहने, काम करने और मनोरंजन के भविष्य को दर्शाने वाला एक नया और अभूतपूर्व पर्यटन अनुभव प्रदान कर रहा है।
इस क्षेत्र में, खासकर खाड़ी देशों में, जो अपने रेगिस्तानी जलवायु के लिए जाने जाते हैं, पहले कभी न देखी जानेवाली आउटडोर स्कीइंग TROJENA की एक अनूठी विशेषता है जो एक अनूठा अनुभव प्रदान करेगी। शौकिया और पेशेवर समान रूप से विषम और लुभावने दृश्यों की एक श्रृंखला की साथ विभिन्न स्तर की कठिनाइयों के कई स्की रनों का आनंद ले पाएंगे। लाल सागर का नीला पानी, NEOM पर्वत श्रृंखला की सुंदरता और सुनहरी रेगिस्तानी रेत के टीले स्कीयर को अपनी तरह का पहला अनुभव प्रदान करेंगे जो इन विविध वातावरणों को मस्ती से भरे और साहसिक क्षणों के साथ जोड़ता है।
नए, साल भर चलने वाले पर्यटन स्थल में स्की स्लोप, वाटरस्पोर्ट्स और माउंटेन बाइकिंग के साथ-साथ एक इंटरैक्टिव नेचर रिज़र्व सहित खेल गतिविधियों के अलावा स्की विलेज, अल्ट्रा-लक्जरी परिवार और वेलनेस रिसॉर्ट्स, खुदरा स्टोर और रेस्तरां की एक विस्तृत श्रृंखला जैसी सुविधाओं की एक श्रृंखला शामिल होगी। इस परियोजना को 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
जन जीवन की समृद्धि और निवासियों और आगंतुकों की भलाई में वृद्धि के लिए, अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार विकास खेल, कला, संगीत, सांस्कृतिक उत्सव और मनोरंजक गतिविधियों की एक श्रृंखला पेश करेगा। आशा है कि ट्रोजेना 2030 तक 700,000 आगंतुकों और 7,000 स्थायी निवासियों को ट्रोजेना और उसके आस-पास के आवासीय जिलों में रहने के लिए आकर्षित करेगा। सभी निर्माण गतिविधियां NEOM के सख्त पर्यावरणीय सिद्धांतों का पालन करेंगी, जिसमें स्थानीय पारिस्थितिकी में व्यवधान को कम करने और दीर्घकालिक स्थिरता सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता शामिल है।
TROJENA सऊदी अरब में आर्थिक विकास और विविधीकरण के लिए एक प्रमुख उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा। विज़न 2030 के लक्ष्यों के अनुरूप, यह 10,000 से अधिक नौकरियों का सृजन करेगा और 2030 तक किंगडम के सकल घरेलू उत्पाद में 3 बिलियन सऊदी रियाल का योगदान देगा। NEOM का नवीनतम विकास नए क्षेत्रों को अनलॉक करके, नवाचार से भरे एक जीवंत समाज का निर्माण करके और आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देकर किंगडम के भविष्य के लिए सऊदी अरब ने जो कल्पना की है, उसे प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण है।
TROJENA आर्थिक और सामुदायिक विकास और पर्यावरणीय स्थिरता के संयोजन द्वारा एक अलग और अद्वितीय पर्यटन मॉडल प्रदान करने का काम करता है - एक ऐसा मॉडल जो स्थायी पर्यटन के सिद्धांतों और प्रथाओं के अनुसार पर्यटन स्थलों को विकसित करता है। विकास के मुख्य आकर्षण में शामिल हैं, साल भर चलने वाला स्की विलेज; एक मानव निर्मित मीठे पानी की आश्चर्यजनक झील; 'द बो' होटल, वास्तुकला की एक उत्कृष्ट कृति जो होटल का एक लाजवाब अनुभव प्रदान करेगा; और वॉल्ट, प्रौद्योगिकी, मनोरंजन और आतिथ्य सुविधाओं के मिश्रण के साथ पहाड़ के भीतर एक वर्टिकल विलेज जो TROJENA का मुख्य द्वार होगा। विकास में 'स्लोप रेजिडेंसेज़' भी शामिल होंगे, जो झील के नजदीक स्की ढलान के पास स्थित होंगे, जिन्हें इस प्रकार डिज़ाइन किया गया है कि वे आसपास के परिदृश्य का हिस्सा लगें, साथ ही पर्यावरण की सुंदरता को प्रतिबिंबित करने के लिए डिज़ाइन किए गए मनोरम दृश्यों के साथ शानदार महल होंगे।
TROJENA छह जिलों से मिलकर बनेगा: गेटवे, डिस्कवर, वैली, एक्सप्लोर, रिलैक्स एंड फन, ये सभी विभिन्न प्रकार की पसंद और जरूरतों को पूरा करने वाली गतिविधियां प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। इसे पर्यावरणीय स्थिरता, सभी जीवित जीवों और प्रकृति के संरक्षण को ध्यान में रखने वाले वास्तु विनिर्देशों के अनुसार विकसित किया जाएगा इस क्षेत्र की विशेषता स्वच्छ हवा, सुंदर परिदृश्य और जलवायु विविधता है, जहां सर्दियों में तापमान शून्य से नीचे चला जाता है, जबकि पूरे वर्ष औसत तापमान पूरे क्षेत्र के अन्य शहरों की तुलना में 10 डिग्री सेल्सियस कम रहता है।
ट्रोजेना NEOM के केंद्र में, अकाबा तट की खाड़ी से 50 किलोमीटर की दूरी पर, समुद्र तल से लगभग 2,600 मीटर की ऊँचाई पर सऊदी अरब में सबसे ऊँची चोटियों वाली एक पर्वत श्रृंखला से सुसज्जित क्षेत्र में स्थित है। TROJENA का लक्ष्य अपने असाधारण डिजाइन, उन्नत वास्तुकला और प्रौद्योगिकी के माध्यम से पर्वत रिसॉर्ट्स द्वारा प्रदान की जा सकने वाली सेवाओं के बारे में आगंतुकों और निवासियों की वर्तमान धारणाओं को बदलना है, जो वर्चुअल दुनिया के साथ वास्तविकता को एकीकृत करता है।
2022 में, NEOM अलग विचारों के साथ और भी परियोजनाओं की घोषणा करेगा, लेकिन सभी को पर्यावरण और संतुलन के लिए उनके सम्मान के अनुसार रखा जाएगा, क्योंकि NEOM की महत्वाकांक्षी परिकल्पना भविष्य को आकार देने का प्रयास करती है जिसमें रहने और काम करने को स्थायी रूप से एकीकृत किया जाता है।
NEOM के बारे में
NEOM मानव प्रगति को गति प्रदान करने वाला और इस बात कि परिकल्पना है कि एक नया भविष्य कैसा दिख सकता है। यह लाल सागर पर उत्तर पश्चिमी सऊदी अरब का एक क्षेत्र है जिसे पूरी तरह से एक जीवित प्रयोगशाला के रूप में बनाया जा रहा है - एक ऐसा स्थान जहां उद्यमिता इस नए भविष्य की राह तैयार करेगी। यह उन लोगों के लिए एक गंतव्य और एक घर होगा जो बड़े सपने देखते हैं और असाधारण जीवन-यापन के लिए एक नए मॉडल के निर्माण का हिस्सा बनना चाहते हैं, फलते-फूलते व्यवसाय बनाते हैं और पर्यावरण संरक्षण को सुदृढ़ करते हैं।
NEOM में हाइपरकनेक्टेड, संज्ञानात्मक नगर और शहर, बंदरगाह और उद्यम क्षेत्र, अनुसंधान केंद्र, खेल और मनोरंजन स्थल और पर्यटन स्थल शामिल होंगे। नवाचार के केंद्र के रूप में, उद्यमी, व्यापारिक हस्तियाँ और कंपनियां नई तकनीकों और उद्यमों पर शोध, इनक्यूबेट और व्यावसायीकरण के लिए अभूतपूर्व तरीके से आएंगी। NEOM के निवासी एक अंतरराष्ट्रीय लोकाचार और अन्वेषण, जोखिमऔर विविधता की संस्कृति को अपनाएंगे - सभी एक प्रगतिशील कानून द्वारा समर्थित हैं जो अंतरराष्ट्रीय मानदंडों और आर्थिक विकास के अनुकूल है।
अधिक जानकारी के लिए [email protected] पर ईमेल करें, या www.neom.com और www.neom.com/en-us/newsroomपर जाएँ।
Press Kit: https://we.tl/t-88UeaEk1TJ
Photo - https://mma.prnewswire.com/media/1758995/NEOM_TROJENA.jpg
![](https://rt.prnewswire.com/rt.gif?NewsItemId=HI80635&Transmission_Id=202203030933PR_NEWS_EURO_ND__HI80635&DateId=20220303)
Share this article