मुंबई, May 2, 2018 /PRNewswire/ --
अंतर्राष्ट्रीय सौंदर्य प्रसाधन उद्योग के लिए नए आयोजन Cosmoprof India Preview की लांच के लिए स्थानीय सौंदर्य उत्पाद उद्योग द्वारा उत्सुकतापूर्वक प्रतीक्षा करने के साथ, इसका पूरा एक्जिबिशन स्पेस (प्रदर्शनी स्थल) बिक गया है। 10 और 11 सितम्बर, 2018 को सहारा स्टार होटल, मुम्बई में आयोजित होने वाला यह शो, BolognaFiere और UBM India के बीच सहयोग से संभव हो रहा है। Cosmoprof India, Cosmoprof Worldwide Bologna नेटवर्क की अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी ऑफर को और समृद्ध बनाएगा, जिनके द्वारा एशिया में हांगकांग में अत्यन्त सफल Cosmoprof और Cosmopack Asia शो तथा बोलोग्ना (इटली) और लास वेगॉस (US) में विशेष शो के आयोजन किए जाते हैं।
(Photo: https://mma.prnewswire.com/media/684196/Cosmoprof_India_Preview.jpg )
देश-विदेश की लगभग 60 प्रीमियम कंपनियों द्वारा शो में अपनी भागीदारी की पुष्टि की जा चुकी है। इनमें ये शामिल हैं: Asbah Beauty Products (भारत), Baralan International Spa (इटली), Beauty Essentials Marketing Pvt. Ltd. (भारत), Beauty Palace (भारत), Beijing Anchorfree Technology Co. Ltd. (चीन), Bergami Packaging Solutions srl (इटली), Cosmotec SA (स्विटजरलैंड), Diana Rodrigues Pires Me (ब्राजील), Dongguan Fumeikang Electrical Technology Co. Ltd. (चीन), F M Cosmetics LLP (भारत), Global Brands (भारत), Gricar Chemical Srl (इटली), Guangzhou PM Technology Co. Ltd. (चीन), ICC S.r.L. (इटली), Istituto Ganassini S.p.A. (इटली), Italcosmetici S.R.L. (इटली), Kairali Ayurvedic Products Pvt Ltd (भारत), Kascap Glass Private Limited (भारत), La Mior Pvt Ltd (भारत), Lattafa Perfumes Ind. LLC (UAE), LookX International BV (हॉलैंड), Lure Nails & Spa Solutions Pvt. Ltd. (भारत), Mahika Packaging India Ltd. (भारत), Marc Beauty and Salon Resources Pvt. Ltd. (भारत), Markwins Beauty Brands (USA), Maxxelle (इटली), Mediterranea - Fratelli Carli Spa (इटली), Moira Cosmetic (USA), Montagne Jeunesse (UK), Nail Artists GMBH (जर्मनी), Nail Lounge India (भारत), Natural Indulgence (भारत), Neopack Enterprise Pvt. Ltd. (भारत), Nyassa Retail Pvt. Ltd. (भारत), Olivia Beauty Range - Herbs De Olivia (भारत), Omnicos Group srl (इटली), Pettenon Cosmetics SpA (इटली), Pink Frogs S.r.l (इटली), Piramal Glass (भारत), Premier Lifestyle Housing Pvt. Ltd. (भारत), RBN Packagings (भारत), Red of View (इटली), Regi Srl (इटली), Rica Group (इटली), Sage Cosmetic LLP (भारत), Sai Samartha Cosmetics Pvt. Ltd. (भारत), Shanghai SR Packaging Technology Co Ltd. (ताइवान), Shenzhen New Gain Import & Export Ltd. (चीन), Star Aerospace Industries (भारत), Suzuran Sanitary Goods Co. Ltd. (Japan), Takemoto Yohki India Pvt. Ltd. (भारत), The Body Care (भारत), Trance International (भारत), Tricobiotos SpA (इटली), U D Salon & Spa Products Pvt. Ltd. (भारत), Vegan Petals LLP (भारत), VSAR Resources LLC (USA), Xinwei Paper Co. Ltd. (चीन) और Yac Chemicals Ltd.(चीन)।
प्रदर्शनी में भाग लेने वाली अधिकांश कंपनियां, दुनिया भर में अन्य Cosmoprof शो'ज को पहले ही सपोर्ट करती रही हैं। अब उनकी निगाह में Cosmoprof India Preview भारतीय ब्यूटी (सौंदर्य प्रसाधन) सेक्टर में कारोबारी अवसरों का लाभ उठाने, तथा तेजी से विकसित होते घरेलू बाज़ार की ज़रूरतों को पूरा करने के लिहाज से एक बेहतरीन प्लेटफार्म है। उम्मीद है कि यह एक्सपो गतिशील घरेलू बाज़ार को एक नई दिशा प्रदान करेगा, जिसमें उपभोक्ताओं की बढ़ती व्यययोग्य आय के साथ नवप्रवर्तन और अनुसंधान की मज़बूत प्रेरणा भी शामिल है।
भारतीय उपमहाद्वीप, उन विश्वस्तरीय फिनिश्ड सौंदर्य उत्पादों को आजमाने के लिए तैयार है, जिनकी मांग व्यापक उपभोक्ता वर्ग के बीच बनी हुई है। इसके अलावा, नए औद्योगिक, सर्विस, और पैकेजिंग समाधान उपलब्ध कराने वाले अग्रणी अंतर्राष्ट्रीय ब्रांडों और सप्लॉयरों से नेटवर्किंग, अंतर्राष्ट्रीय स्तर की अपेक्षानुसार नवप्रवर्तक तकनीकें और उत्कृष्ट गुणवत्ता मानक भारत में प्रचलित करते हुए स्थानीय उत्पादन को उन्नत बनाने में निश्चित ही मदद करेगी। Cosmoprof का यह भव्य एक्सपो, घरेलू सौंदर्य प्रसाधन संघटक तथा उत्पाद निर्माण उद्योग के विकास में बहुत सहायक होगा, जो फिर निश्चित रूप से विश्वस्तर पर सर्वोत्तम से प्रतिस्पर्धा कर सकेगा।
मुम्बई में आयोजित होने वाले The Cosmoprof India Preview में सौंदर्य प्रसाधन उद्योग के सभी सेक्टरों को प्रदर्शित किया जाएगा: जिनमें मेक-अप, स्किनकेयर, बॉडी केयर, हेयर केयर, परफ्यूमरी और कॉस्मेटिक्स, एस्थेटिक्स और स्पा, नेल, एसेसरीज, तथा हेयर और ब्यूटी सैलोन्स के लिए फर्नीचर व अन्य श्रेणियां शामिल हैं।
कार्यक्रम की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए, निर्माताओं, खरीदारों, वितरकों और रिटेलरों की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए सर्वोत्कृष्ट प्रकार के सेमिनार, कार्यशालाएं, शोध कार्य और सामग्री प्रस्तुत किए जाने की योजनाएं बनाई जा रही हैं। इसके लिए Cosmoprof India ने प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड पार्टनर्स से करार किए हैं। इनमें अधिकांश महत्त्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय बाज़ारों के लिए कंसल्टिंग परियोजनाएं और मार्केट लाइनों के विकास पर कार्य करने वाली ट्रेंड्स एजेंसी Beautystreams; सबसे बड़ी वैश्विक कंपनियों से गठबंधन करने वाली डिजाइन एजेंसी centdegrés; ग्रीन मार्केट और एथिकल इंडस्ट्री पर विशेष रूप से फोकस के साथ परामर्श और विश्लेषण सेवाएं प्रदान करने वाली शोध संस्था Ecovia; और विश्व की एक सबसे संदर्भित बाज़ार अनुसंधान कंपनी Euromonitor व अन्य शामिल हैं।
अधिक विवरणों के लिए, हमारी वेबसाइट http://www.cosmoprofindia.com/ देखें।
UBM India के बारे में:
UBM India, भारत में अग्रणी एग्जिबिशन आर्गनाइजर (प्रदर्शनी आयोजनकर्ता) है जो उद्योग जगत को ऐसे प्लेटफार्म उपलब्ध कराती है जो प्रदर्शनियों, विषयवस्तु आधारित सम्मेलनों और सेमिनारों के पोर्टफोलियो के माध्यम से दुनिया भर के खरीदारों व विक्रेताओं को एक मंच पर लाते हैं। UBM India पूरे देश में हर साल बड़े पैमाने की 25 से अधिक प्रदर्शनियां और 40 कॉन्फ्रेन्स आयोजित करते हुए; उद्योग जगत के विविध क्षेत्रों के बीच व्यापार को बढ़ावा देती है। UBM Asia कंपनी UBM India के कार्यालय मुम्बई, नई दिल्ली, बंगलौर और चेन्नई में स्थित हैं। UBM Asia का स्वामित्व UBM plc के पास है जो लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध है। UBM Asia, एशिया में अग्रणी प्रदर्शनी आयोजनकर्ता है और मुख्यभूमि चीन, भारत व मलेशिया में सबसे बड़ी वाणिज्यिक आयोजक है।
अधिक विवरणों के लिए कृपया http://www.ubmindia.in पर देखें।
UBM plc के बारे में:
UBM plc दुनिया की सबसे बड़ी प्योर-प्ले B2B इवेंट्स आर्गनाइज़र कंपनी है। बढ़ते डिजिटल प्रचलन वाली दुनिया में सार्थक मानवीय संपर्क अभूतपूर्व महत्त्वपूर्ण बन गया है। औद्योगिक क्षेत्रों के बारे में हमारे गहन ज्ञान और प्रेरणाओं के साथ UBM के माध्यम से हम ऐसे मूल्यवान अनुभव सृजित करने के लिए तत्पर रहते हैं जहां लोग सफलता प्राप्त कर सकें। हमारे कार्यक्रमों के माध्यम से लोग रिश्ते विकसित करते, सौदे संपन्न करते और अपने कारोबार बढ़ाते हैं। 20 से अधिक देशों में हमारे 3,750 से अधिक कर्मचारी फैशन से लेकर फार्मास्यूटिकल इन्ग्रेडिएंट्स तक 50 विभिन्न सेक्टरों में अपनी सेवाएं देते हैं। ये विश्वस्तरीय नेटवर्क, कुशल, प्रेरित लोग और बाज़ार-अग्रणी आयोजन, कारोबारियों को उनकी महत्त्वाकांक्षाएं पूरी करने के लिए शानदार अवसर उपलब्ध कराते हैं।
अधिक जानकारी के लिए http://www.ubm.com पर जाएं; UBM कॉर्पोरेट समाचारों के लिए, हमें Twitter पर @UBM, UBM Plc LinkedIn पर अनुसरण करें
मीडिया संपर्क:
ASIA: UBM India Pvt. Ltd -
Ms. Roshni Mitra
+91-7506183888
[email protected]
Ms. Mili Lalwani
+91-9833279461
[email protected]
UBM India Pvt. Ltd.
WORLDWIDE: BolognaFiere Cosmoprof Spa
Mr. Paolo Landi
+39-02-45-47-08-320
[email protected]
Ms. Arianna Rizzi
+39-02-45-47-08-253
[email protected]
Share this article