मुम्बई, December 7, 2017 /PRNewswire/ --
औद्योगिक प्रतिनिधियों, मशहूर हस्तियों, ज्ञानपूर्ण कार्यक्रमों और मनोरंजक गतिविधियों ने IMP शो को एक यादगार संध्या का रूप दिया
भारत की अग्रणी B2B प्रदर्शनी आयोजक UBM India ने अपने अद्वितीय कार्यक्रम India's Most Preferred (IMP) के तत्वाधान में The Sofitel, मुम्बई में देश के सबसे पसंदीदा ज्वैलरी ब्रांडों को सम्मानित किया। इस अत्यन्त बारीकी से किए गए प्रयास के माध्यम से, UBM India ने ज्वैलरी पोर्टफोलियो में वर्षपर्यन्त कार्यक्रमों के कैटेलॉग को और समृद्ध बनाया है, जो कि प्रदर्शनी व्यवसाय में बेजोड़ है।
(Logo: http://mma.prnewswire.com/media/471349/UBM_Logo.jpg )
(Logo: http://mma.prnewswire.com/media/543909/UBM_India_s_Most_Preferred_initiative_Logo.jpg )
(Photo: http://mma.prnewswire.com/media/616193/UBM_Most_Preferred_Jewellery_Brands.jpg )
भव्य India's Most Preferred शो का उद्घाटन दमकती शैली, जानकारियों, मनोरंजन और उत्सव से सजी-धजी सितारों जड़ी संध्या में परिवर्तित हो गया जिसमें औद्योगिक प्रतिनिधियों और अग्रणी विचारकों, ज्वैलरों, मशहूर हस्तियों और फैशन प्रेमियों की रंगारंग उपस्थिति रही। भारत के सबसे लोकप्रिय ज्वैलरी ब्रांडों की देशव्यापी चाहत से लबरेज इस कार्यक्रम में लोगों की खचाखच मौजूदगी रही।
UBM India की ओर से यह IMP पहल, समुदायों को जोड़ने और इसमें बेहतरीन मानकों को स्थापित करने की इसकी पूर्वसक्रिय भूमिका पर आधारित है। सबसे पसंदीदा ब्रांड खोजने के लिए सर्वेक्षण MRSS के सहयोग से किया गया, जो कि Bombay Stock Exchange पर सूचीबद्ध एकमात्र बाज़ार शोध कंपनी है। भारत के 20 शहरों में किए गए इस सर्वेक्षण में SEC A1 और A2 वर्ग के उत्तरदाताओं को शामिल किया गया, जिनकी वार्षिक घरेलू आय रु. 12 लाख या इससे अधिक थी। यह सर्वेक्षण ज्वैलर पर भरोसे, उत्पादों का कलेक्शन और रेंज, ब्रांड सिफारिश, उत्पाद और सेवा की गुणवत्ता, ब्रांड की कुल पहचान और रिकॉल आदि कारकों पर आधारित था।
भारत में रत्न और आभूषण (G&J) बाज़ार काफी असंगठित है और इसमें 5,00,000 से अधिक फर्में हैं। हालांकि सामाजिक-आर्थिक कारकों के साथ उपभोक्ताओं के प्रोफाइल में बदलाव के फलस्वरूप इस क्षेत्र में तीव्र रूपांतरण हो रहा है और पसंदीदा वैश्विक, राष्ट्रीय या क्षेत्रीय ब्रांडों की बढ़ती संख्या में गुंजाइश बन रही है।
'उद्घाटन शो' में घोषित, चुने गए ब्रांडों को चमचमाती ट्रॉफियां देकर सम्मानित किया गया, जिन्हें प्रतिष्ठित डिजाइनर Poonam Soni द्वारा इस अवसर के लिए खासतौर से तैयार किया गया था। अब उनको उनकी समस्त मार्केटिंग गतिविधियों, जैसे कि ऑनलााइन विज्ञापन अभियानों, होर्डिंग, प्रेस विज्ञप्तियों, उत्पाद की पैकेजिंग और विज्ञापनों में IMP के प्रतिष्ठित लोगो का उपयोग करने का विशेष अधिकार प्राप्त होगा। एक उत्कृष्ट कॉफी टेबल बुक के कवर डिजाइन को भी लांच किया गया, जिसमें इन लोकप्रिय ब्रांडों, उनकी वृद्धि की प्रेरक कहानियों, किस तरह से उन्होंने अपना एक विशेष स्थान बनाया और लोकप्रियता के पैमाने पर ऊपर बढ़े, इसका विवरण और भविष्य के प्रति उनके नजरिए आदि का वर्णन किया गया है।
India's Most Preferred कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए Mr. Yogesh Mudras, मैनेजिंग डायरेक्टर, UBM India, ने कहा कि, "नई दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता और चेन्नई में प्रदर्शनियों के साथ पुरस्कारों, सम्मेलनों, रोड शो, और लग्जरी व मिनी शो के माध्यम से ज्वैलरी सेक्टर की सेवा के बाद India's Most Preferred के रूप में UBM India की सम्यक तत्पर प्रक्रिया, भावी प्रगति की दिशा में एक समुचित कदम है। भारत, बहुमूल्य ज्वैलरी के लिए अपने प्रेम के लिए विख्यात है और इस सेक्टर में हमारी विशेषज्ञता के माध्यम से, हमने संभ्रांत शहरी लोगों, धनी-मानी लोगों की रूचि और पसंद में तेज रूपांतरण का अहसास किया है जो इस काफी असंगठित बाज़ार में वैश्विक, राष्ट्रीय, या क्षेत्रीय ब्रांडों के पक्षधर प्रतीत होते हैं। UBM India में, हम ग्राहकों की राय बहुत ध्यानपूर्वक सुनते हैं तथा खुद मूल्यांकन करके ज्ञात करते हैं कि ग्राहकों के पसंदीदा ब्रांड कौन से हैं - और क्यों? IMP के माध्यम से, हमने पाया है कि ज्वैलर पर भरोसा, उत्पादों का कलेक्शन और रेंज, ब्रांड सिफारिश, उत्पाद और सेवा की गुणवत्ता, ब्रांड की कुल पहचान और रिकॉल आदि कारक सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण हैं।"
उन्होंने आगे बताया कि, "IMP पहल के अंतर्गत सम्मानित हुए ब्रांडों को मेरी ओर से हार्दिक बधाईयां। सबसे पसंदीदा ब्रांडों की सूची सटीक, सघन और स्वतंत्र शोध और सर्वेक्षण के आधार पर तैयार की गई है। मुझे विश्वास है कि ये ब्रांड उद्योग जगत के लिए लगातार मानक ऊंचे उठाएंगे और अन्य कंपनियों को भी ऐसा ही करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए ज्वैलरी के क्षेत्र में भारत की समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाएंगे।"
वर्तमान में भारत में चार शो (दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई और हैदराबाद) के साथ UBM India देश में ज्वैलरी शो की अग्रणी आयोजक है। विश्वस्तर पर UBM हांगकांग, ताइवान, यूरोप और इस्तांबूल में प्रदर्शनियां आयोजित करते हैं। भारत की अर्थव्यवस्था में एक प्रमुख भूमिका निभाने वाला G&J सेक्टर, देश की GDP के लगभग 6-7 प्रतिशत का योगदान करता है। आने वाले वर्षों में G&J सेक्टर में वृद्धि में प्रमुख भूमिका बड़े रिटेलर्स/ब्रांडों की रहेगी, जो संगठित बाज़ार की अगुवाई कर रहे हैं और वृद्धि के अवसर उत्पन्न कर रहे हैं। संगठित कंपनियों का बढ़ता प्रसार, उत्पादों और डिजाइनों में विविधता भी बढ़ा रहा है।
India's Most Preferred में सम्मानित ब्रांडों की सूची निम्न है:
सम्मानित ब्रांडों की सूची
Anand Jewels Pvt Ltd
Bharti Jewellers Pvt. Ltd- Mumbai
B.K. Saraf Pvt Ltd Jewellers
Ganpati Jewellers
Hazoorilal Legacy Jewellers
J S Solitaire
Jagmohan Lal Shivratan Lal Jewellers
K.K Jewels
Kalaneedhi Jewellers, Patiala
Kashi Jewellers
Khurana Jewellery House
Leela Jewels
Mahabir Danwar Jewellers Pvt Ltd
Manepally Jewellers
Mangatrai Jewellers Since 1905
M.O.D Signature Jewellery
Mor Jewellers
Motisons Jewellers Ltd
Ranka Jewellers, Pune
Ranujee Jewellers
Shobha Shringar Jewellers
Shree Menghraj and Bros
Swarn Shree Jewels
Takat Gems India
Tibarumal Gems & Jewels
Vishal Metallurgical Works
AVR Jewellers
Chennai Diamonds Jewellers Pvt. Ltd
DP Jewellers
Fiona Solitaires
GRT Jewellers
NAC Jewellers
Navrathan Jewellers Pvt Ltd
P.N Gadgil Jewellers Pvt Ltd.
Prince Jewellery
Saheli Jewellers
Sawansukha Jewellers Pvt. Ltd
Waman Hari Pethe Jewellers
Nakshatra World
Joyallukas
Senco Gold & Diamonds
Tanishq
TBZ - The Original
UBM India के बारे में:
UBM India, भारत में अग्रणी एग्जिबिशन आर्गनाइजर (प्रदर्शनी आयोजनकर्ता) है जो उद्योग जगत को ऐसे प्लेटफार्म उपलब्ध कराती है जो प्रदर्शनियों, विषयवस्तु आधारित सम्मेलनों और सेमिनारों के पोर्टफोलियो के माध्यम से दुनिया भर के खरीदारों व विक्रेताओं को एक मंच पर लाते हैं। UBM India पूरे देश में हर साल बड़े पैमाने की 25 से अधिक प्रदर्शनियां और 40 कॉन्फ्रेन्स आयोजित करते हुए; उद्योग जगत के विविध क्षेत्रों के बीच व्यापार को बढ़ावा देती है। UBM Asia कंपनी UBM India के कार्यालय मुम्बई, नई दिल्ली, बंगलौर और चेन्नई में स्थित हैं। UBM Asia का स्वामित्व UBM plc के पास है जो लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध है। UBM Asia, एशिया में अग्रणी प्रदर्शनी आयोजनकर्ता है और मुख्यभूमि चीन, भारत व मलेशिया में सबसे बड़ी वाणिज्यिक आयोजक है।
अधिक विवरणों के लिए कृपया http://www.ubmindia.in पर पधारें।
UBM plc के बारे में:
UBM plc दुनिया की सबसे बड़ी प्योर-प्ले B2B इवेंट्स आर्गनाइज़र कंपनी है। बढ़ते डिजिटल प्रचलन वाली दुनिया में सार्थक मानवीय संपर्क अभूतपूर्व महत्त्वपूर्ण बन गया है। औद्योगिक क्षेत्रों के बारे में हमारे गहन ज्ञान और प्रेरणाओं के साथ UBM के माध्यम से हम ऐसे मूल्यवान अनुभव सृजित करने के लिए तत्पर रहते हैं जहां लोग सफलता प्राप्त कर सकें। हमारे कार्यक्रमों के माध्यम से लोग रिश्ते विकसित करते, सौदे संपन्न करते और अपने कारोबार बढ़ाते हैं। 20 से अधिक देशों में हमारे 3,750 से अधिक कर्मचारी फैशन से लेकर फार्मास्यूटिकल इन्ग्रेडिएंट्स तक 50 विभिन्न सेक्टरों में अपनी सेवाएं देते हैं। ये विश्वस्तरीय नेटवर्क, कुशल, प्रेरित लोग और बाज़ार-अग्रणी आयोजन, कारोबारियों को उनकी महत्त्वाकांक्षाएं पूरी करने के लिए शानदार अवसर उपलब्ध कराते हैं।
अधिक जानकारी के लिए http://www.ubm.com पर जाएं; UBM कॉर्पोरेट समाचारों के लिए, हमें Twitter पर @UBM,UBM Plc LinkedIn पर अनुसरण करें।
मीडिया संपर्क:
Roshni Mitra
UBM India
[email protected]
Mili Lalwani
UBM India
[email protected]
+91-22-61727000
Share this article