नयी दिल्ली, February 11, 2016 /PRNewswire/ --
- 35 से अधिक देशों और 28 भारतीय राज्यों से 750 से अधिक प्रतिभागी
- पिछले संस्करण के मुकाबले आगंतुकों की संख्या 28 प्रतिशत बढ़ी
UBM India ने नयी दिल्ली में SATTE के 2016 संस्करण का सफलतापूर्वक समापन किया, जिसमें 35 से अधिक देशों और 28 भारतीय राज्यों से 750 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। SATTE 2016 में पिछले संस्करण के मुकाबले आगंतुकों की संख्या 28 प्रतिशत अधिक रही।
(Photo: http://photos.prnewswire.com/prnh/20160210/10139915-a )
(Photo: http://photos.prnewswire.com/prnh/20160210/10139915-b )
(Logo: http://photos.prnewswire.com/prnh/20160118/10138320 )
(Logo: http://photos.prnewswire.com/prnh/20130226/599595-c )
यह शो औद्योगिक जगत के लिए एक महत्त्वपूर्ण प्लेटफार्म साबित हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. महेश शर्मा, केंद्रीय राज्य मंत्री, पर्यटन एवं संस्कृति (स्वतंत्र प्रभार) तथा नागरिक उड्डयन, भारत सरकार के अलावा विश्व पर्यटन बाज़ार में प्रतिष्ठित अग्रणी लोगों की भागीदारी रही। कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर श्री विनोद जुत्शी, सचिव, पर्यटन, भारत सरकार, श्री दयाल दास बघेल, पर्यटन मंत्री, छत्तीसगढ़, सुश्री कोबकर्ण वट्टनवरंगकुल, पर्यटन एवं खेल मंत्री, थाईलैण्ड, सुश्री अला पेरेसोलोवा, प्रबंधक, सिल्क रोड प्रोग्राम | फेयर्स प्रोग्राम, UNWTO और सुभाष गोयल, अध्यक्ष, इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स व अन्य की गरिमामयी उपस्थिति रही।
उद्घाटन के समय मेहमानों का स्वागत करते हुए माइकल डक, एक्जीक्यूटिव वॉइस प्रेसिडेंट UBM Asia ने कहा कि, "अब भारत विश्व के सबसे बड़े व तेजी से बढ़ते पर्यटन बाज़ारों में से एक है और इनबाउंड, घरेलू व आउटबाउंड वर्गों के लिए प्लेटफार्म उपलब्ध कराने का सदैव हमारा प्रयास रहा है और इस तरह हमने भारत के व्यापक उद्योग जगत की ज़रूरतें पूरी करने का प्रयास किया है। विश्व के इस भाग में एकमात्र सम्पूर्ण ट्रैवेल और टूरिज्म शो होने के नाते" SATTE, ट्रैवेल, टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी उद्योग जगत में घरेलू व अंतर्राष्ट्रीय खरीदारों व पेशेवरों को एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराता है।
UBM India की भरपूर सराहना करते हुए महेश शर्मा ने इस बात पर ज़ोर दिया कि उद्योग जगत को SATTE जैसे प्लेटफार्म की जरूरत न केवल विचारों के आदान-प्रदान के लिए, बल्कि सही 'संवाद' के जरिए वैश्विक शांति के अनुकूल माहौल बनाने के लिए भी है। SATTE तथा इसमें भाग लेने के लिए अपने मंत्रालय की सराहना करते हुए शर्मा ने UBM India से अनुरोध किया कि वह SATTE की विविध कॉन्फ्रेन्सों के दौरान हुए विचार-विमर्श के सारांश से उनके मंत्रालय को अवगत कराए ताकि वह खुद को उन्नत, अद्यतन और सुदृढ़ बनाने के लिए इसका उपयोग कर सके। उन्होंने भारत को चिकित्सा पर्यटन का केंद्र बनाने सहित विभिन्न सरकारी प्रयासों का भी उल्लेख किया और विविध औद्योगिक हितधारकों से सहयोग की अपील की।
श्री विनोद जुत्शी, सचिव, पर्यटन, भारत सरकार, ने SATTE 2016 का एक अन्य संस्करण सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए UBM India को बधाई देते हुए कहा कि, "एक घरेलू विकसित कार्यक्रम के रूप में SATTE ने एक लम्बा सफर तय कर लिया है। बीते वर्षों में SATTE में भागीदारी और रूचि में वृद्धि के साथ यह अब दक्षिण एशियाई क्षेत्र में पर्यटन उद्योग का एक बड़ा आयोजन बन गया है। पूरे उपमहाद्वीप में ट्रैवेल और टूरिज्म सेक्टर में उपयोगी पारस्परिक लाभप्रद संबंध और नेटवर्क विकसित करने में SATTE निस्संदेह कामयाब रहा है और यह व्यापक रूप से पर्यटन उद्योग की समेकित इच्छाशक्ति से प्रेरित है। पर्यटन मंत्रालय ने इस प्रतिष्ठित आयोजन को पूरा समर्थन दिया है और अतुल्य भारत को SATTE का घनिष्ठ सहयोगी बनाया गया हैI"
UNWTO के महासचिव तालेब रिफाई ने SATTE को 'एक सम्पूर्ण ट्रैवेल आयोजन' तथा दक्षिण एशिया में पर्यटन क्षेत्र के लिए नेटवर्किंग और बिजनेस का एक अग्रणी प्लेटफार्म बताते हुए कहा कि, "SATTE इस समय हमारे सेक्टर को आकार देने वाले मसलों व नवप्रवर्तनों के समाधान की दिशा में एक आदर्श अवसर साबित होगा। यह निश्चित रूप से आने वाले वर्षों के लिए दिशा तय करेगा, और अंतर-क्षेत्रीय सहयोग और समावेशी व्यावसायिक विकास के संदर्भ में असंख्य संभावनाओं के द्वार खोलेगा।"
थाईलैण्ड की सतरंगी छटाएं निहारने के लिए SATTE में प्रतिनिधियों को आमंत्रित करते हुए सुश्री कोबकर्ण वट्टनवरंगकुल, पर्यटन एवं खेल मंत्री, थाईलैण्ड, ने कहा कि 'हमारे पर्यटन का विस्तार करना हमारा मिशन है और इस बार हम नए गंतव्यों से परिचित कराना चाहेंगे। हमें उम्मीद है कि पर्यटन क्षेत्र से होने वाली आय केवल कुछ लोगों को नहीं, बल्कि असंख्य लोगों को लाभान्वित करेगी।'
जबकि पर्यटन मंत्री, छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने राज्य में स्थित विहंगम 'चित्रकूट झरने' के लिए इसे 'भारत का नियाग्रा' की उपमा दी। बघेल ने इस अवसर पर न केवल छत्तीसगढ़ के रंगबिरंगे पर्यटन आकर्षणों पर प्रकाश डाला बल्कि SATTE 2016 में आए भारतीय व अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों को इस राज्य का भ्रमण करने हेतु भी आमंत्रित किया।
सुभाष गोयल, अध्यक्ष, IATO, ने कहा कि, "जब UBM ने कुछ साल पहले यह शो शुरू किया था, तब से SATTE ने अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठा हासिल की है और 'खरीदारों' व 'विक्रेताओं' को प्रसन्न रखा हुआ है। इस अवसर की प्रत्येक ट्रैवेल एजेंट, प्रत्येक टूर ऑपरेटर, प्रत्येक होटल संचालक और प्रत्येक राज्य पर्यटन बोर्ड उत्सुकता से प्रतीक्षा करता है और यह दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है।'
श्री योगेश मुद्रास, मैनेजिंग डॉयरेक्टर, UBM India ने पर्यटन मंत्रालय (MoT), भारत सरकार, तथा राज्यों के पर्यटन बोर्डों, एयरलाइनों, DMC, होटलों, तथा ट्रैवेल, टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र के सभी उपस्थिति सप्लॉयरों को बीते वर्षो के दौरान SATTE को दिए गए अनवरत सहयोग और उत्साहपूर्ण भागीदारी हेतु धन्यवाद देते हुए कहा कि, "बीते वर्षों में, UBM India ने भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने में उत्प्रेरक की भूमिका सफलतापूर्वक निभाई है और इस वर्ष भी अपनी यही प्रतिबद्धता बरकरार रखी है।"
बढ़ता पर्यटन बाज़ार और SATTE की लोकप्रियता
SATTE 2016 में महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, केरल, बिहार, गुजरात, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, उत्तराखंड, गोवा, जम्मू एवं कश्मीर, कर्नाटक, उड़ीसा और राजस्थान व अन्य राज्यों के पर्यटन बोर्डों की भागीदारी रही। पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार के अतुल्य भारत पैवेलियन के अंतर्गत पूर्वोत्तर के आठ राज्यों ने भी भागीदारी की।
विदेशी पर्यटन बोर्ड जैसे कि ब्रांड USA, बुल्गारिया, चेक रिपब्लिक, चांगी एयरपोर्ट (सिंगापुर), मिस्र, मेक्सिको, मलेशिया, स्पेन, हांगकांग, जापान, कोरिया, न्यूजीलैण्ड, इजरायल, थाईलैण्ड, इंडोनेशिया, जार्डन, तुर्की, मकाऊ, फिजी, भूटान, कम्बोडिया, आबूधाबी, दुबई, नेपाल, श्रीलंका, रोमानिया और रूस व अन्य की भागीदारी SATTE 2016 में रही। मॉस्को कन्वेंशन एंड एग्जिबिशन सेंटर और कज़ाकस्तान व उज्बेकिस्तान के DMC भी इस शो में उपस्थित थे।
SATTE 2016 में आयोजित कॉन्फ्रेन्स में उद्योग जगत के विभिन्न हितधारकों के बीच उद्योग जगत की संभावनाओं, मौजूदा चिंताओं तथा नई संभावनाओं की खोज के साथ भविष्य की उम्मीदों पर चर्चा हुई। टूरिज्म अथॉरिटी ऑफ थाईलैण्ड, टूरिज्म मलेशिया, तुर्किश मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर एंड टूरिज्म, इंडोनेशिया टूरिज्म, ब्रांड USA, Cox & Kings, TUI इंडिया, स्टार क्रूज, इंडिया गोल्फ टूरिज्म एसोसिएशन, होटल सहारा स्टार, अम्बी वैली सिटी, एडवेंचर टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया व अन्य ने पैनल चर्चाओं में भाग लिया।
पैनल चर्चाओं में निम्न विषय शामिल थेः
कॉन्फ्रेन्स सत्रों और पैनल चर्चाओं के मुख्य निष्कर्ष निम्न थेः
भारत
अंतर्राष्ट्रीयः
UBM India के विषय में
UBM India, भारत में अग्रणी एग्जिबिशन आर्गनाइजर (प्रदर्शनी आयोजनकर्ता) है जो उद्योग जगत को ऐसे प्लेटफार्म उपलब्ध कराती है जो प्रदर्शनियों, विषयवस्तु आधारित सम्मेलनों और सेमिनारों के पोर्टफोलियो के माध्यम से दुनिया भर के खरीदारों व विक्रेताओं को एक मंच पर लाते हैं। UBM India पूरे देश में हर साल बड़े पैमाने की 25 से अधिक प्रदर्शनियां और 40 कॉन्फ्रेन्स आयोजित करते हुए, उद्योग जगत के विविध क्षेत्रों के बीच व्यापार को बढ़ावा देती है। UBM Asia कंपनी UBM India के कार्यालय मुम्बई, नयी दिल्ली, बैंगलौर और चेन्नई में स्थित हैं। UBM Asia का स्वामित्व UBM plc के पास है जो लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध है। UBM Asia, एशिया में अग्रणी प्रदर्शनी आयोजनकर्ता है और मुख्यभूमि चीन, भारत व मलेशिया में सबसे बड़ी वाणिज्यिक आयोजक है। अधिक विवरणों के लिए कृपया ubmindia.in. पर पधारें।
मीडिया संपर्क :
Mili Lalwani
[email protected]
+91-22-61727000
UBM India Pvt Ltd.
Share this article