मुम्बई, October 21, 2015 /PRNewswire/ --
डॉ. जितेन्द्र सिंह, राज्य मंत्री, परमाणु ऊर्जा, प्रधानमंत्री कार्यालय, भारत सरकार ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया
यूबीएम इंडिया की ओर से आयोजित वार्षिक न्यूक्लियर शो इंडिया न्यूक्लियर एनर्जी 2015 (15-16 अक्टूबर) का मुम्बई में सफलतापूर्वक समापन हो गया। इंडिया न्यूक्लियर एनर्जी 2015 भारत का प्रमुख तथा एकमात्र सबसे बड़ा नागरिक नाभिकीय ऊर्जा कार्यक्रम है, जिसे एसोसिएशनों तथा व्यापक उद्योग जगत द्वारा भारत में पॉवर उद्योग का अभिन्न अंग माना गया है।
(Photo: http://photos.prnewswire.com/prnh/20151020/10132923 )
(Logo: http://photos.prnewswire.com/prnh/20151007/10132073 )
(Logo: http://photos.prnewswire.com/prnh/20130226/599595-c )
इंडिया न्यूक्लियर एनर्जी 2015 के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. जितेन्द्र सिंह, राज्य मंत्री, परमाणु ऊर्जा, प्रधानमंत्री कार्यालय, भारत सरकार, तथा उद्योग जगत की जानी-मानी हस्तियां जैसे कि डॉ. आर के सिन्हा, चेयरमैन, एटॉमिक एनर्जी कमीशंस, श्री एस. के. मल्होत्रा, हेड-पब्लिक अवेयरनेस डिवीजन, डिपार्टमेन्ट ऑफ एटॉमिक एनर्जी (परमाणु ऊर्जा विभाग), सुश्री नतालिया कुद्रायाशोवा, फर्स्ट सेक्रेटरी (पॉलिटिकल), भारत गणराज्य में रूसी संघ का दूतावास, श्री यवेस पेरिन, कांसुल जनरल, फ्रांस सरकार, श्री स्टेफनो मोंटी, सेक्शन हेड, न्यूक्लियर पॉवर टेक्नोलॉजी डेवेलपमेन्ट | डिवीजन ऑफ न्यूक्लियर पॉवर | परमाणु ऊर्जा विभाग अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी, श्री सुरेश गंगोत्रा, असाधारण वैज्ञानिक तथा हेड, सेफगार्ड्स, सेफ्टी व सिक्योरिटी डिवीजन, परमाणु ऊर्जा विभाग आदि शामिल थीं।
डॉ. जितेन्द्र सिंह, राज्य मंत्री, परमाणु ऊर्जा, प्रधानमंत्री कार्यालय, भारत सरकार, ने इस तथ्य पर जोर दिया कि भारत में न केवल नाभिकीय ऊर्जा का विस्तार किया जा सकता है बल्कि भारत नाभिकीय ऊर्जा कार्यक्रमों में अन्य देशों से आगे बढ़कर नाभिकीय ऊर्जा के शांतिपूर्ण प्रयोगों में खोजबीन की प्रतिबद्धता भी साकार कर सकता है।
इस अवसर पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्री योगेश मुद्रास, एक्टिंग मैनेजिंग डॉयरेक्टर, यूबीएम इंडिया ने कहा कि "पिछले दशक में, नागरिक नाभिकीय शक्ति से मिल सकने वाली ऊर्जा सुरक्षा और ऊर्जा उत्पादन की ओर अधिक ध्यान दिया गया है। जीवाश्म ईंधनों के कारण जलवायु पर विनाशकारी प्रभाव, उनके समाप्त होते जाने का संकट, तथा आर्थिक वृद्धि के लिए दुनिया की तेजी से बढ़ती ऊर्जा ज़रूरतें पूरी करने के लिए दूसरे वैकल्पिक साधनों की गैरमौजूदगी ने नाभिकीय ऊर्जा उपयोग की नीति को प्रेरित किया है। भारत ने भी इस दिशा में निर्णय लिए हैं।"
70 से अधिक प्रदर्शनीकर्ताओं के साथ, कनाडा, रूस और फ्रांस जैसे देशों के पैवेलियनों में नई प्रस्तुतियों और तकनीकों का प्रदर्शन किया गया, जिनमें नागरिक नाभिकीय उद्योग के लिए औद्योगिक सप्लॉयरों की ओर से नई खोजें, सिस्टम ऑप्टिमाइजेशन, मरम्मत, तथा कंडीशन मॉनीटरिंग उपकरणों का प्रदर्शन शामिल था।
इस सम्मेलन में डीएई, एनपीसीआईएल, आईएईए तथा नागरिक नाभिकीय क्षेत्र की कई निजी कंपनियों के वरिष्ठ नाभिकीय विशेषज्ञों ने भाग लिया। दो दिन चले इस शो में सेमिनारों के अलावा, इस 7वें संस्करण में B2B मीटिंग सर्विसेज की भी खूबी शामिल रही जिससे उद्योग जगत को आपस में मिलने, सहयोग करने व कारोबार करने के लिए एक औद्योगिक प्लेटफार्म मिला।
यूबीएम इंडिया के विषय में
यूबीएम इंडिया, भारत में अग्रणी एग्जिबिशन आर्गनाइजर (प्रदर्शनी आयोजनकर्ता) है जो उद्योग जगत को ऐसे प्लेटफार्म उपलब्ध कराती है जो प्रदर्शनियों, विषयवस्तु आधारित सम्मेलनों और सेमिनारों के पोर्टफोलियो के माध्यम से दुनिया भर के खरीदारों व विक्रेताओं को एक मंच पर लाते हैं। यूबीएम इंडिया पूरे देश में हर साल बड़े पैमाने की 25 से अधिक प्रदर्शनियां और 40 कॉन्फ्रेन्स आयोजित करते हुए, उद्योग जगत के विविध क्षेत्रों के बीच व्यापार को बढ़ावा देती है। यूबीएम एशिया कंपनी यूबीएम इंडिया के कार्यालय मुम्बई, नई दिल्ली, बंगलौर और चेन्नई में स्थित हैं। यूबीएम एशिया का स्वामित्व यूबीएम पीएलसी के पास है जो लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध है। यूबीएम एशिया, एशिया में अग्रणी प्रदर्शनी आयोजनकर्ता है और मुख्यभूमि चीन, भारत व मलेशिया में सबसे बड़ी वाणिज्यिक आयोजक है। अधिक विवरणों के लिए कृपया http://www.ubmindia.in पर पधारें।
मीडिया संपर्क :
जिनेश ज़ावेरी
9930375209
[email protected]
म्युचुअल पीआर
प्रिया बादशाह
[email protected]
+91 22 61727000
यूबीएम इंडिया
Share this article