भारत में कारोबारी अवसरों को अनुकूलतम बनाने के लिए रूझानों और सफल रणनीतियों पर केंद्रित है Cosmoprof India 2019
मुम्बई, May 21, 2019 /PRNewswire/ --
भारत में कॉस्मेटिक बाज़ार की विशेष ज़रूरतों को BolognaFiere और UBM India द्वारा आयोजित कार्यक्रम Cosmoprof India के 2019 संस्करण की थीमों में शामिल किया जाएगा, जिसे 12 से 14 जून तक मुम्बई में बॉम्बे एग्जिबिशन सेंटर (BEC) में आयोजित किया जाना है।
(Logo: https://mma.prnewswire.com/media/675607/UBM_Logo.jpg )
(Logo: https://mma.prnewswire.com/media/887631/Cosmoprof_India_Logo.jpg )
नवीनतम रूझान, संवाद और मार्केटिंग के सर्वोत्तम समाधान, भारत में सर्वोत्तम प्रदर्शन करने वाली वितरण नीतियां, मुम्बई इवेंट में चर्चा किए जाने वाले कुछ प्रमुख विषय होंगे। इस प्रदर्शनी में 19 देशों की 200 से अधिक कंपनियां भाग लेंगी, जो कच्चे माल से लेकर मशीनों और स्वचालन, ठेका उत्पादन से लेकर निजी लेबल, और प्राइमरी तथा सेकेंडरी पैकेजिंग से लेकर तैयार उत्पाद-परफ्यूमरी और कॉस्मेटिक्स, ब्यूटी सैलून और स्पा, हेयर, नेल और नेचुरल तथा आर्गनिक आदि सभी उद्योग क्षेत्रों से संबंध रखती हैं। ।
Cosmoprof India में स्थानीय तथा यूरोप, उत्तरी अमेरिका और सुदूर पूर्व में कार्यरत अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों के भाग लेने की उम्मीद है। जहां एक ओर, थोक विक्रेता, वितरक और सेल्स एजेंट अपने संबंधित बाज़ारों में भविष्योन्मुखी नवप्रवर्तनों की खोज कर सकेंगे, वहीं निर्माता, पैकेजिंग और मशीनों के विशेषज्ञ, आपूर्तिकर्ता, अपनी कंपनियों के लिए सबसे रुचिकर औद्योगिक समाधान पा सकेंगे। सैलून मालिक और रिटेलर भी अपने सेल्स प्वाइंट्स पर पेशकशें बढ़ाने की संभावनाएं तलाश कर सकेंगे।
Cosmoprof India, मेड इन इंडिया ब्यूटी को आगे बढ़ाने के लिए सबसे उपयुक्त प्लेटफार्म है: यह स्थानीय कंपनियों, तथा प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों के बीच नेटवर्किंग और साझेदारियां कायम करने के लिए प्रेरक का कार्य करेगा, जिससे इस क्षेत्र में वृद्धि नवप्रवर्तन, तकनीकों और समाधानों को प्रेरणा मिलेगी, जिससे गुणवत्तापूर्ण परिणामों में बढ़ोत्तरी होगी। अभी भारत असंख्य संभावनाओं वाला बाज़ार है: उदाहरण के लिए, 2018 और 2023 के बीच की अवधि में, 9.7% तक की वृद्धि की उम्मीद है, विशेषकर परफ्यूमरी सेक्टर में 19.6% वृद्धि, और मेक-अप वर्ग में +13.1% वृद्धि होने की आशा है।
विशेष पहल- - COSMOTALKS और COSMOPROF की पेशकश
Cosmoprof India भारतीय कॉस्मेटिक्स उद्योग के लिए सबसे महत्त्वपूर्ण मसलों के गहन विश्लेषण का एक महत्त्वपूर्ण अवसर प्रस्तुत करता है। उदाहरण के लिए, CosmoTalks कैलेंडर में कार्यशालाओं और प्रशिक्षण सत्रों को शामिल किया गया है। यह ऑपरेटरों और वितरकों के लिए समर्पित है, और इसमें इस क्षेत्र के विशेषज्ञ, रूझान और डिजाइन एजेंसियां, और अंतर्राष्ट्रीय संगठन शामिल होंगे, जो कारोबारी विकास को मज़बूती दिलाने के लिए अपनी जानकारियां साझा करेंगे। वे भारतीय बाज़ार के लिए प्रभावी रूझानों, ब्रांड वितरण और संवाद समाधानों, विशिष्ट क्षेत्रों के विकास, जैसे कि प्रोफेशनल हेयर और नेल, तथा ग्रीन ब्यूटी पर चर्चा करेंगे। MINTEL, KLINE & GROUP, CENTDEGRES, WGSN, EUROMONITOR INTERNATIONAL और BEAUTYSTREAMS इन कार्यक्रमों के कुछ प्रमुख साझेदार हैं।
Cosmoprof Onstage प्रदर्शनीकर्ता कंपनियों जैसे कि-LOOKX, SWATI, DERMAPEN, PEVONIA, DNG GROUP व BARBA ITALIANA और RICA - आदि को नए उत्पाद प्रदर्शित करने के अवसरों के साथ खरीदारों और पेशेवरों से संपर्क सुविधा भी प्रदान करेगा।
COSMOPROF INDIA पुरस्कार
Cosmoprof India पुरस्कारों का Cosmoprof के जून संस्करण में भव्य शुभारंभ होगा। भारतीय उद्योग में गुणवत्ता और अनुसंधान को सम्मानित करने के लिए इन पुरस्कारों द्वारा सर्वोत्तम प्रदर्शनीकर्ता कंपनियों को सम्मानित किया जाएगा और विजेताओं को औद्योगिक प्रतिनिधियों के समक्ष बेहतर दृश्यता भी मिलेगी। प्रदर्शनीकर्ता, 14 मई तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं; जिसके बाद विशेषज्ञों का एक निर्णायक मंडल मई के अंत तक फाइनलिस्टों का चयन करेगा। 12 जून को Cosmoprof India के रंगारंग पुरस्कार समारोह के दौरान विजेताओं की घोषणा की जाएगी।
इस पहल को अंतर्राष्ट्रीय रूझान एजेंसी Beautystreams, तथा डिजाइन एजेंसी centdegrés के गठबंधन का लाभ मिलेगा, जिनके द्वारा ट्रॉफियां तैयार की जाएंगी।
अधिक जानकारी के लिए देखें, http://www.cosmoprofindia.com/en
हमें फॉलो करें! http://www.cosmoprofindia.com | Facebook | LinkedIn | Instagram
UBM Asia के बारे में:
UBM Asia ने Informa Markets से हाथ मिलाया है, जो दुनिया भर में विशेषज्ञ बाज़ारों और ग्राहक समुदायों को प्रदर्शनियों और डिजिटल सामग्रियों व सेवाओं के माध्यम से व्यापार, नवप्रवर्तन, तथा विकास करने में मदद करने के लिए समर्पित एक कंपनी है। यद्यपि हमारे ब्रांड में बदलाव हो रहा है, लेकिन ग्राहकों और साझेदारों की सफलता के लिए हमारी प्रतिबद्धता निरंतर मज़बूत बनी हुई है।
मीडिया संपर्क:
एशिया:
UBM India Pvt. Ltd:
Ms. Roshni Mitra
फोन: +91-7506183888
[email protected]
Ms. Mili Lalwani
फोन: +91-9833279461
[email protected]
विश्वस्तर:
BolognaFiere Cosmoprof Spa:
Mr. Paolo Landi
फोन: +39-02-45-47-08-320
[email protected]
Ms. Arianna Rizzi
फोन: +39-02-45-47-08-253
[email protected]
![](https://rt.prnewswire.com/rt.gif?NewsItemId=hiIN201905158233_prneindiaweb&Transmission_Id=201905210852PR_NEWS_EURO_ND__hiIN201905158233_prneindiaweb&DateId=20190521)
Share this article